भारत में एशियाई शेरों की आबादी में 29% की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। एशियाई शेरों की संख्या साल 2015 में 523 से बढ़कर 2020 में 674 हो गई है, जो शेरों की आबादी में 29% की वृद्धि को दर्शाता है। पश्चिमी गुजरात में स्थित गिर अभयारण्य में यह जंगली शेर पाए जाते हैं। यह घोषणा गुजरात सरकार द्वारा की गई थी।
इसके अलावा साल 2015 से 2020 की अवधि में शेरों के इलाके में भी 36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 2015 में शेरों का इलाका लगभग 22000 वर्ग किमी था जो 2020 में बढ़कर 30000 वर्ग किमी हो गया।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- गुजरात के मुख्यमंत्री: विजयभाई आर. रूपानी; राज्यपाल: आचार्य देव व्रत.



क्या अब अमेरिका में तीन साल तक नहीं मिले...
नीतू समरा को Noida International Airport...
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 70...


