राजस्थान सरकार ने “राज कौशल पोर्टल” का किया शुभारंभ

about – Page 2736_2.1
राजस्थान सरकार द्वारा “राज कौशल पोर्टल” और “ऑनलाइन श्रमिक रोजगार विनिमय” की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल को सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग (आईटी) और राजस्थान कौशल और आजीविका विकास निगम (आरएसएलडीसी) द्वारा विकसित किया गया है। “राज कौशल पोर्टल” का उद्देश्य प्रवासी श्रमिकों के लिए अवसरों की उपलब्धता में सुधार करके उद्योग और मजदूरों के बीच के फासले को कम करना है।
इस पोर्टल का उद्देश्य उद्योगों द्वारा उन श्रमिकों के रोज़गार की समस्या को दूर करना है, जिन्हें रोज़गार न मिलके कारण कई समस्यों से जूझना पड़ रहा हैं। “ऑनलाइन श्रमिक रोजगार विनिमय” में 12 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों के डेटा शामिल हैं जिनमें नियोजन कार्यालयों और भवन और अन्य निर्माण बोर्डों के पंजीकृत श्रमिक शामिल हैं। इसके अलावा इसमें आरएसएलडीसी और आईटीआई में प्रशिक्षित 53 लाख से अधिक श्रमिकों और श्रमशक्ति का डेटा भी शामिल है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री: अशोक गहलोत; राज्यपाल: कलराज मिश्र.

कोविड-19 रोगियों से दूरी बनाकार सुविधाए पहुँचाने के लिए विकसित किया ‘कोरो-बॉट’

about – Page 2736_4.1
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक इंजीनियर द्वारा COVID-19 मरीजों की देखभाल करने वाले लोगों के शारीरिक संपर्क को कम करने के लिए ‘Coro-bot’ नामक एक रोबोट विकसित किया गया है। इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियर, प्रतीक तिरोड़कर ने नर्सों और वार्ड स्वास्थ्य कर्मियों के शारीरिक संपर्क को कम करने के लिए ‘कोरो-बॉट’ रोबोट विकसित किया क्योंकि कोविड-19 अस्पतालों में काम करते समय उन्हें सदैव एक बड़ा जोखिम का सामना करना पड़ता हैं।
रोबोट कोरो-बॉट को इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) के आईडिया के आधार पर दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर एक विशेष ऐप द्वारा संचालित किया जा सकता है। यह रोबोट स्वास्थ्य कर्मियों को COVID-19 से पीड़ित रोगियों को विभिन्न सेवाओं जैसे भोजन, पानी और दवाइयाँ पहुँचाने में सक्षम बनाएगा। इस रोबोट से प्रभावित होकर, ठाणे के संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे ने जिले के एक दर्जन से अधिक सरकारी और निजी अस्पतालों में कोरो-बॉट तैनात करने का संकेत दिया है।

किरण एम. शॉ ने जीता EY वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2020 का खिताब

about – Page 2736_6.1
बायोकॉन लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजुमदार शॉ को EY वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2020 का खिताब दिया गया है। उन्हें इस खिताब के लिए 41 देशों के 46 पुरस्कार विजेताओं और खिताब के अन्य प्रतिभागियों में से चुना गया है। वह पुरस्कार जीतने वाली भारत की पहली महिला उद्यमी होने के साथ-साथ 20 सालों के इतिहास में खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय हैं।
इसके अलावा किरण वर्ष 2011 में सिंगापुर की हाइफ्लक्स लिमिटेड के ओलिविया लुम के बाद इस खिताब को पाने वाली विश्व की दूसरी महिला हैं, इस खिताब को पाने वाले भारत के अन्य विजेता कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक   (2014) और इन्फोसिस लिमिटेड के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति (2005)  हैं।

आंध्र प्रदेश सरकार ने लॉन्च की “APEMC” की ऑनलाइन वेस्ट एक्सचेंज वेबसाइट

about – Page 2736_8.1
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी द्वारा आंध्र प्रदेश पर्यावरण प्रबंधन निगम (Andhra Pradesh Environment Management Corporation -APEMC) की ऑनलाइन वेस्ट एक्सचेंज वेबसाइट  का शुभारंभ किया गया है। इस वेबसाइट को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लॉन्च किया गया था। इसी के साथ आंध्र प्रदेश कचरा एक्सचेंज वेबसाइट शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। राज्य सरकार इस मंच के जरिए जहरीले कचरे के 100% सुरक्षित निपटान, उचित ट्रैकिंग, जांच और कचरे के ऑडिट को कवर करके पर्यावरण का संक्षरण सुनिश्चित करेगी।
आंध्र प्रदेश सरकार इस प्लेटफ़ॉर्म से छह ‘R’ यानि Reduce, Refurbish, Reuse, Recycle, Redesign and Remanufacture को प्रोत्साहित करेगी। आंध्र सरकार द्वारा इसे राज्य में विभिन्न कंपनियों द्वारा उत्पन्न कचरे के वैज्ञानिक निपटान के लिए एक उपयुक्त प्रणाली की आवश्यकता के मद्देनजर शुरू किया गया है। इस तरह, APEMC पूरे राज्य में कचरे के उत्पादन की निगरानी कर पाएगा और इसके वैज्ञानिक निपटान के लिए प्रभावी उपाय करने में भी सक्षम होगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाईएस जगन मोहन रेड्डी; राज्यपाल: बिस्वा भुसन हरिचंदन.

IIFL फाइनेंस ने रोहित शर्मा को बनाया अपना नया ब्रांड एंबेसडर

about – Page 2736_10.1
गैर-बैंकिंग क्षेत्र की वित्त कंपनीं, इंडिया इंफोलाइन फाइनेंस लिमिटेड (IIFL) ने रोहित शर्मा को अपने पहले ब्रांड एंबेसडर के तौर पर साइन किया है। कंपनी ने रोहित शर्मा के साथ अपने पहले अभियान #सीधीबात के तहत “रोहित शर्मा की सीधी बात” शीर्षक एक 30-सेकंड का संदेश जारी किया है, जो कोविड-19 का प्रकोप से निपटने के लिए लॉकडाउन का पालन करने के लिए सुरक्षा दिशानिर्देशों और नियमों पर लोगों को सलाह देने वाला एक सार्वजनिक सेवा संदेश है। IIFL भारत की शीर्ष गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियों में शुमार है, जिसके पास लगभग 36,000 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IIFL के अध्यक्ष और स्वतंत्र निदेशक: एस. श्रीधर.
  • IIFL का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने COVID-19 के लिए लॉन्च की “COVID BEEP” ऐप

about – Page 2736_12.1
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कोविड-19 के रोगियों की सुविधा के लिए भारत की पहली स्वदेशी, किफायती, वायरलेस शारीरिक मानक निगरानी प्रणाली ‘COVID BEEP’  ऐप लॉन्‍च की है। ‘COVID BEEP’ का पूरा नाम Continuous Oxygenation & Vital Information Detection Biomed ECIL ESIC Pod है।
‘COVID BEEP’ को हैदराबाद के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और परमाणु ऊर्जा विभाग के सहयोग से कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) मेडिकल कॉलेज, हैदराबाद द्वारा विकसित किया गया है।COVID BEEP के नवीनतम संस्‍करण में NIBP (नॉन-इनवेसिव ब्लड प्रेशर) मॉनिटरिंग, ECG (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) मॉनिटरिंग और श्वसन दर को शामिल किया गया है। इसके अलावा यह इसके फैलने के जोखिम को काफी हद तक कम करने के साथ-साथ पीपीईजैसे संसाधनों की बचत करने में भी मदद करेगा।

मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह ने “प्लांट हेल्थ क्लिनिक” का किया उद्घाटन

about – Page 2736_14.1
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इम्फाल के बागवानी और मृदा संरक्षण निदेशालय में “प्लांट हेल्थ क्लिनिक” का उद्घाटन किया है। इस क्लिनिक को शुरू करने का उद्देश्य कृषि और बागवानी के माध्यम से मणिपुर की आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देना है। क्लिनिक के अलावा, मुख्यमंत्री ने एक मोबाइल मृदा परीक्षण प्रयोगशाला (soil testing laboratory) वैन भी लॉन्च की।

राज्य सरकार ने महामारी COVID-19 की इस विषम परिस्थिति में कृषि और बागवानी क्षेत्रों पर अधिक जोर देने का निर्णय लिया है। इस तरह के प्लांट क्लिनिक स्थापित करने के लिए विभाग द्वारा की गई पहल से किसानों को पौध स्वास्थ्य निदान सेवाएं मिलेंगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मणिपुर के राज्यपाल: नजमा हेपतुल्ला.
  • केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान भारत में मणिपुर
    राज्य के विष्णुपुर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है. यह पूर्वोत्तर भारत
    में स्थित विश्व में इकलौता तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है और मणिपुर की विश्व
    प्रसिद्ध लोकतक झील का एक अभिन्न हिस्सा है.

वायु सेना ने मरीजों को बाहर निकालने के लिए विकसित किया “ARPIT”

about – Page 2736_16.1
भारतीय वायु सेना द्वारा स्वदेशी रूप से पृथक परिवहन (आइसोलेटेड ट्रांसपोर्टेशन​) ​के लिए एक​​ ​​​​एयरबोर्न रेस्क्यू पॉड (Airborne Rescue Pod for Isolated TransportationARPIT) का डिजाइन, विकसित एवं निर्माण किया गया है। यह पॉड ऊंचाई वाले क्षेत्रों, अलग-थलग स्थानों तथा दूरदराज के क्षेत्रों से COVID-19 सहित गंभीर ​संक्रामक ​रोगियों को बाहर निकालने में मददगार साबित होगा। इस सिस्टम को ​​​​​एविएशन प्रमाणित सामग्री ​​का उपयोग करके इसे हल्के आइसोलेशन सिस्टम के रूप में विकसित किया गया है।
ARPIT का डिजाइन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड और संयुक्त राज्य अमेरिका के रोग नियंत्रण केंद्र द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर किया गया है। ARPIT पॉड को 60,000 रुपये की लागत से विकसित किया गया है। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एयर चीफ मार्शल: राकेश कुमार सिंह भदौरिया.
  • भारतीय वायु सेना की स्थापना: 8 अक्टूबर 1932.
  • भारतीय वायुसेना मुख्यालय: नई दिल्ली.

जावेद अख्तर रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार जीतने वाले बने पहले भारतीय

about – Page 2736_18.1
प्रसिद्ध कवि, गीतकार और लेखक जावेद अख्तर को वर्ष 2020 के लिए प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार तर्कसंगत विचार, धर्मनिरपेक्षता, मानव विकास और मानवीय मूल्यों को अहमियत देने के चलते दिया गया है, जिसके बाद वह इस सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय बन गए है। वर्ष 2003 से यह पुरस्कार हर साल विज्ञान, रिसर्च, शिक्षा या मनोरंजन के क्षेत्र के ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्ति को दिया जाता है, जो सार्वजनिक रूप से  लॉजिकल होकर धर्मनिरपेक्षता और तर्कसंगतता और मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने लिए कार्य करता है।

नाबार्ड ने असम ग्रामीण विकास बैंक के लिए जारी किए 270 करोड़ रुपये

about – Page 2736_20.1
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (National Bank for Agriculture and Rural Development) ने असम ग्रामीण विकास बैंक को 270 करोड़ रुपये की विशेष चलनिधि सुविधा (SLF) देने की घोषणा की है।  COVID-19 महामारी के दौरान किसानों की कृषि गतिविधियों का सहयोग करने के लिए 270 करोड़ रुपये की विशेष चलनिधि सुविधा प्रदान की गई है। यह ऋण सुविधा किसानों को अपने फसल उत्पादन को बढ़ाने में सक्षम बनाएगी, जो इस कठिन समय में राज्य के कृषि ऋण के लिए एक वरदान साबित होगा।
नाबार्ड 2020-21 COVID-19 महामारी के दौरान सहकारी बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और सूक्ष्म वित्त संस्थानों (MFI) को राष्ट्रव्यापी 25,000 करोड़ रुपये की तरलता सहायता प्रदान कर रहा है ताकि किसानों के लिए ऋण सुविधा जारी रखी जा सके और इस तरह उन्हें COVID-19 महामारी के दौरान भी अपने कृषि कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में सक्षम बनाया जा सके।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कृषि और ग्रामीण विकास के लिए नेशनल बैंक के अध्यक्ष: जी आर.

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF