केंद्र सरकार ने विदेशी नागरिकों के कौशल मानचित्रण के लिए शुरू की SWADES योजना

about - Part 2705_3.1
भारत सरकार ने ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत विदेशों से लौटने वाले भारतीय नागरिकों का कौशल मानचित्रण करने के लिए एक नई पहल ‘SWADES’ (स्किल्ड वर्कर्स अराइवल डेटाबेस फॉर एम्प्लॉयमेंट सपोर्ट) शुरू की है। इस पहल का लक्ष्य भारतीय और विदेशी कम्‍पनियों की मांग को समझने और उसे पूरा करने के लिए उनके कौशल और अनुभव के आधार पर योग्य नागरिकों का एक डेटाबेस तैयार करना है।
यह कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है। विदेशों से लौटने वाले नागरिकों के आवश्यक विवरण एकत्र करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म तैयार किया गया है, जो www.nsdcindia.org/swades पर उपलब्ध होगा। इस फॉर्म में कार्य क्षेत्र, पद का नाम, रोजगार, अनुभव के वर्षों से जुड़े विवरण शामिल हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण
तथ्य-

  • कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री: महेंद्र नाथ पांडे.
  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (आईसी): हरदीप सिंह पुरी.
  • विदेश मंत्री: सुब्रह्मण्यम जयशंकर.

    जाने-माने फिल्मकार बासु चटर्जी का निधन

    about - Part 2705_5.1
    महान फिल्मकार और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित बासु चटर्जी का निधन। उन्हें “छोटी सी बात” और “रजनीगंधा” जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था। इसके अलावा उन्होंने दो प्रसिद्ध टीवी धारावाहिकों “ब्योमकेश बख्शी” और “रजनी” का भी निर्देशन किया था।
    बासु चटर्जी ने हिंदी फिल्म जगत के साथ-साथ बंगाली सिनेमा में भी काम किया और उनकी कुछ जानी-मानी कृतियों में “खट्टा मीठा”, “उस पार”, “चितचोर”, “बातों बातों में” और “पिया का घर” शामिल हैं। 1992 में उनकी फिल्म दुर्गा के लिए उन्हें परिवार कल्याण के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

    भारत सरकार ने 1.5 करोड़ डेयरी किसानों के लिए शुरू किया किसान क्रेडिट कार्ड अभियान

    about - Part 2705_7.1
    भारत सरकार ने 1.5 करोड़ डेयरी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) उपलब्‍ध कराने के लिए अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत, भारत सरकार अगले दो महीनों के भीतर यानि 1 जून से 31 जुलाई 2020 तक 1.5 करोड़ डेयरी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान करेगी। किसान क्रेडिट कार्ड दुग्‍ध संघों और दुग्‍ध उत्‍पादक कम्‍पनियों से जुड़े डेयरी किसानों को प्रदान किया जाएगा।

    केंद्र सरकार ने इस अभियान के पहले चरण में, उन सभी किसानों को कवर करने का लक्ष्य रखा है जो डेयरी सहकारी समितियों के सदस्य हैं और विभिन्न दुग्‍ध संघों से जुड़े हैं और जिनके पास केसीसी नहीं है।

    Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

    किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के बारे में:
    • संपार्श्विक या कोलैटरल के बिना केसीसी ऋण की सामान्य सीमा 1.6 लाख रुपये होगी.
    • उत्पादकों और प्रसंस्करण इकाइयों के बीच बिना किसी बिचौलियों के गठजोड़ के अंतर्गत जिन किसानों का दूध सीधे तौर पर दुग्‍ध संघों द्वारा खरीदा जाता है, उनके मामले में ऋण सीमा कोलैटरल के बिना 3 लाख रुपये तक होगी।
    डेयरी किसानों को केसीसी प्रदान करने का विशेष अभियान किसानों के लिए प्रधानमंत्री के आत्‍मनिर्भर भारत पैकेज के तहत शुरू किया गया है, इससे दुग्ध संघों से जुड़े डेयरी किसानों के लिए ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और साथ ही बैंकों को ऋण चुकता होने का आश्वासन भी मिलेगा।

    6 महीने के लिए बढ़ाया गया लक्ष्मी विलास बैंक के CEO सुब्रमण्यन सुंदर का कार्यकाल

    about - Part 2705_9.1
    लक्ष्मी विलास बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुब्रमण्यन सुंदर का कार्यकाल भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी मिलने के बाद बढ़ा दिया गया है। उनके कार्यकाल को 6 महीने की अवधि यानि 30 नवंबर 2020 तक अथवा नए सीईओ की नियुक्ति तक, जो भी पहले हो तक के लिए बढ़ा दिया गया है ।
    लक्ष्मी विलास बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में सुब्रमण्यन सुंदर के कार्यकाल को दूसरी बार बढ़ाया गया है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांता दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

    ट्विटर ने गूगल के पूर्व CFO को बनाया बोर्ड का नया अध्यक्ष

    about - Part 2705_11.1
    ट्विटर ने गूगल के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी (chief financial officer) पैट्रिक पिचेट को अपने बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह ओमिद कोर्डेस्टानी की जगह लेंगे। पिचेट 2017 में ट्विटर के निदेशक मंडल में शामिल हुए और 2018 के अंत से एक प्रमुख स्वतंत्र निदेशक थे। इससे पहले, उन्होंने 2008 से 2015 तक गूगल के CFO के रूप में कार्य किया। यह ट्विटर के इतिहास में पहला मौका होगा जब कोई बाहरी व्यक्ति बोर्ड की अध्यक्षता करेगा।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: जैक डोर्सी.
    • ट्विटर का गठन: 21 मार्च 2006.
    • ट्विटर का मुख्यालय: सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य.

      उदय कोटक ने संभाला CII के अध्यक्ष का पदभार

      about - Part 2705_13.1
      कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी और सीईओ उदय कोटक ने वर्ष 2020-21 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (Confederation of Indian Industry) के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला लिया है। उनकी CII के अध्यक्ष के रूप में नितुक्ति किर्लोस्कर सिस्टम के अध्यक्ष और एमडी, विक्रम किर्लोस्कर की जगह की गई है।
      टाटा स्टील लिमिटेड के सीईओ और एमडी टी वी नरेंद्रन अब 2020-21 के लिए सीआईआई के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं, जबकि बजाज फिनसर्व लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी, संजीव बजाज ने सीआईआई के उपाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है।

      कृष्णेंदु मजूमदार होंगे BAFTA के नए अध्यक्ष

      about - Part 2705_15.1
      एमी पुरस्कार विजेता टेलीविजन निर्माता कृष्णेंदु मजूमदार को ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह पहले अश्वेत व्यक्ति हैं जिन्हें बाफ्टा के 73 साल के इतिहास में बाफ्टा का अध्यक्ष चुना गया है। वह पिप्पा हैरिस की जगह लेंगे, जो अब डिप्टी चेयरपर्सन के रूप में अपनी सेवाए जारी रखेंगे।
      मजुमदार ने इससे पहले लर्निंग एंड न्यू टैलेंट कमेटी (2006-2010) के अध्यक्ष, टेलीविज़न कमेटी (2015-2019) के अध्यक्ष और 9 वर्षों तक ट्रस्टियों के प्रमुख समूह में व्यक्तिगत तौर पर कार्य किया था। वह 14 वर्षों से बाफ्टा के साथ जुड़े हुए है।

      दिल्ली सरकार ने लॉन्च की “Delhi Corona” मोबाइल एप्लीकेशन

      about - Part 2705_17.1
      दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक नई मोबाइल एप्लिकेशन “दिल्ली कोरोना” लॉन्च की है। इस मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए दिल्ली के लोग दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड और वेंटिलेटर की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस तरह मोबाइल एप्लिकेशन “दिल्ली कोरोना” लोगों को COVID-19 मरीजों के लिए उपलब्ध अस्पताल-वार बेड और वेंटिलेटर की जानकारी हासिल करने में सक्षम बनाएगी।
      “दिल्ली कोरोना” ऐप COVID-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में नागरिकों और अस्पतालों के बीच सूचना के आभाव को कम करने के लिए लॉन्च किया गया है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • दिल्ली के मुख्यमंत्री: अरविंद केजरीवाल.
      • दिल्ली के उपराज्यपाल: अनिल बैजल.

      आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने किया “PM SVANidhi” योजना का शुभारंभ

      about - Part 2705_19.1
      आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा “PM SVANidhi” नानक एक विशेष माइक्रो-क्रेडिट सुविधा योजना का शुभारंभ किया गया है। पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्म निर्भर निधि (PM SVANidhi) योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को किफायती ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे ठप पड़ने अपने काम को फिर से शुरू कर सकें और आजीविका के लिए आय जुटा सकें। इस योजना से 50 लाख से अधिक लोगों को लाभान्वित मिलने की उम्मीद है, जिनमें फेरीवाले, थेलेवा, विक्रेता, रेहड़ीवाले आदि शामिल हैं।
      पीएम स्‍वीनिधि योजना के तहत, स्ट्रीट वेंडर 10,000 रुपये तक के कार्यशील पूंजी ऋण का लाभ उठा सकेंगे, जो उन्हें एक वर्ष के कार्यकाल में मासिक किस्तों में चुकाना होगा। इस योजना को सभी तक पहुँचाने के लिए वेब पोर्टल / मोबाइल ऐप के साथ-साथ एक डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया जाएगा। इसके अलावा यह विक्रेताओं को औपचारिक वित्तीय प्रणाली में जोड़ने में भी मदद करेगा।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री: हरदीप सिंह पुरी.

      V N दत्त ने संभाला नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के नए CMD का पदभार

      about - Part 2705_21.1 
      राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड (National Fertilizers Limited-NFL) के मार्केटिंग निदेशक, वीरेंद्र नाथ दत्त को कंपनी का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (Chairman & Managing Director) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वह मनोज मिश्रा की जगह लेंगे।

      राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड (NFL) सरकार स्वामित्व वाली मिनीरत्न (कैट -1) कंपनी है, जो रासायनिक उर्वरक, जैविक उर्वरक और औद्योगिक रसायनों का उत्पादन करती है। एनएफएल में शामिल होने से पहले, वह गेल (इंडिया) लिमिटेड में कार्यकारी निदेशक थे। उन्होंने 1995 में गेल में शामिल होने से पहले ओएनजीसी के लिए 10 साल तक कार्य किया था।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड का मुख्यालय: नोएडा, उत्तर प्रदेश.
      • राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड की स्थापना: 1 सितंबर 1979.

      Recent Posts

      about - Part 2705_22.1
      QR Code
      Scan Me