हर साल 5 जून को विश्व स्तर पर World Environment Day यानि विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण संक्षरण और लोगों को प्रकृति के महत्त्व के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण को संरक्षित करने और इसे बनाए रखने में व्यक्तियों, उद्यमों और समुदायों द्वारा “एक प्रबुद्ध विचार और जिम्मेदार आचरण के लिए आधार” को व्यापक बनाने का अवसर प्रदान करता है।
विश्व पर्यावरण दिवस 2020 को Biodiversity यानि जैव विविधता की थीम पर मनाया जाएगा। यह विषय एक चिंता का प्रतीक है जो तत्काल और अस्तित्व दोनों से संबंधित है। विश्व पर्यावरण दिवस को संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है और वर्ष 2020 में कोलंबिया विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी करेगा , जबकि 2019 में, चीन इसका मेजबान देश था।
विश्व पर्यावरण दिवस: इतिहास
साल 1974 में पहली बार “Only one Earth” के नारे के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। वर्ष 1972 में मानव पर्यावरण पर सम्मेलन आयोजित किया गया था जो संयुक्त राष्ट्र में 5 से 16 जून तक चला था।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
- केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री: हर्षवर्धन.



भारत ने जैव विविधता परियोजना हेतु यूएनडी...
IPL 2026: पंजाब किंग्स की शानदार जीत, 26...
वनस्पतिशास्त्री एन. अलीम यूसुफ को एआई आध...


