रेलवे और BHEL ने सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए मिलाया हाथ

about – Page 2703_3.1
भारतीय रेलवे द्वारा भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के सहयोग से मध्य प्रदेश के बीना में 1.7 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है। इस परियोजना में रेलवे के ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम को सीधे फीड करने के लिए डायरेक्ट करंट (DC) को सिंगल फेज अल्टरनेटिंग करंट (AC) में बदलने के लिए अभिनव तकनीक को अपनाया गया है।
इस सौर ऊर्जा संयंत्र को बीना ट्रैक्शन सब स्टेशन (TSS) के पास स्थापित किया गया है। यह सालाना लगभग 25 लाख यूनिट ऊर्जा का उत्पादन कर सकता है और रेलवे के लिए हर साल लगभग 1.37 करोड़ रुपये की बचत करेगा। यह परियोजना भेल द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (Corporate social responsibility) योजना के तहत शुरू की गई थी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • BHEL के अध्यक्ष और एमडी: नलिन सिंघल.
  • BHEL की स्थापना: 1964; मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत.
  • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल.

    कर्नाटक सरकार ने बुनकरों के लिए शुरू की “Nekara Samman Yojane”

    about – Page 2703_5.1
    कर्नाटक सरकार ने बुनकरों के लिए राहत योजना “Nekara Samman Yojane” शुरू करने की घोषणा की है। राज्य सरकार ने इस कार्यक्रम के लिए 10.96 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। राज्य सरकार के अनुसार, रेशम, कपास, ऊन और अन्य हथकरघा बुनकर इस योजना के लिए योग्य होंगे।
    “नेकर सम्मान योजना” के पहले चरण में 19,744 हथकरघा बुनकरों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर के जरिए 2,000 रुपये की वित्तीय सहायता हस्तांतरित की जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार ने पावरलूम क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को भी एक-एक हजार रुपये का भुगतान करने की भी घोषणा की है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • कर्नाटक के मुख्यमंत्री: बी.एस. येदयुरप्पा; राज्यपाल: वजुभाई वाला.

    वाल्टेरी बोटास ने जीता F1 ऑस्ट्रियन ग्रैंड प्रिक्स खिताब

    about – Page 2703_7.1
    मर्सिडीज के रेसर वाल्टेरी बोटास (फिनलैंड) ने ऑस्ट्रिया के स्पीलबर्ग में हुई रेड बुल रिंग Austrian Grand Prix 2020 जीत ली है। यह 2020 फॉर्मूला वन सीज़न की पहली रेस थी। फेरारी के रेसर चार्ल्स लेक्लर दूसरे स्थान पर रहे जबकि मैकलारेन के लैंडो नॉरिस तीसरे स्थान पर रहे।

    महाराष्ट्र सरकार ने लॉन्च किया “महा” जॉब पोर्टल

    about – Page 2703_9.1
    महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य में “महा” रोजगार पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। यह जॉब पोर्टल राज्य के नागरिकों को पुनः रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। यह पोर्टल नियोक्ताओं (employers) और स्थानीय कर्मियों के बीच अंतर को कम करके कुशल, अर्ध-कुशल और अकुशल कर्मचारियों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने मदद करेगा। इस पोर्टल का संचालन महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम द्वारा किया जाएगा।
    महा जॉब पोर्टल कर्मियों को 17 सेक्टरों में आवेदन करने में सक्षम करेगा जिसमें इंजीनियरिंग, लॉजिस्टिक, टेक्सटाइल और फार्मास्युटिकल शामिल हैं। इस नौकरी पोर्टल का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को पोर्टल पर पंजीकृत करके, अपना पूरा ब्यौरा अपलोड करना होगा, जिसे बाद में नियोक्ता/कंपनियों द्वारा एक्सेस किया जा सकता है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.

    ऑस्कर विजेता इतालवी फिल्म संगीतकार एनिनो मोरिकोन (Ennio Morricone) का निधन

    about – Page 2703_11.1
    ऑस्कर विजेता इतालवी  फिल्म संगीतकार एनिनो मोरिकोन (Ennio Morricone) का निधन। उनका जन्म 1928 में रोम में हुआ था। उन्होंने 500 से अधिक फिल्में बनाईं थी। उन्होंने Quentin Tarantino’s The Hateful Eight (2015) में अपने काम के लिए ऑस्कर जीतने के अलावा उन्हें टेरेंस मैलिक ऑफ हैवन्स (1978), रोलैंड जोफ के द मिशन (1986), ब्रायन डे पाल्मा की द अनटचेबल्स (1987), बैरी लेविंसन बग्सी (1991) और ग्यूसेप टॉर्नेटोर की मालिना (2000) के लिए भी नॉमिनेटेड किया गया था।

    इंजेती श्रीनिवास होंगे IFSCA के पहले चेयरमैन

    about – Page 2703_13.1
    1983 बैच के IAS अधिकारी इंजेती श्रीनिवास को तीन साल की अवधि के लिए अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (International Financial Services Centers Authority- IFSCA) के पहले चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
    चेयरमेन के अलावा, IFSCA के प्रत्येक सदस्य को RBI, IRDAI, SEBI और PFRDA द्वारा नामित किया जाएगा। प्राधिकरण में केंद्र सरकार के दो सदस्य और पूर्णकालिक या अंशकालिक सदस्य भी होते हैं।
    अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के बारे में:

    IFSCA को हाल ही में वित्त मंत्रालय द्वारा 27 अप्रैल को देश में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों (IFSCs) में सभी वित्तीय सेवाओं को विनियमित करने के लिए एकीकृत प्राधिकरण के रूप में स्थापित किया गया था।
    प्राधिकरण का मुख्य कार्य वित्तीय उत्पादों जैसे प्रतिभूतियों, जमा या बीमा, वित्तीय सेवाओं और वित्तीय संस्थानों के अनुबंधों को विनियमित करना होगा, जिन्हें पहले किसी IFSC में किसी भी उपयुक्त नियामक द्वारा अनुमोदित किया गया हो।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • IFSCA का मुख्यालय: गांधीनगर, गुजरात.

    यस बैंक ने लोन का इंस्टेंट अप्रूवल देने के लिए लॉन्च की “Loan in Seconds” सेवा

    about – Page 2703_15.1
    यस बैंक ने रिटेल लोन को इंस्टेंट मंजूरी देने के लिए “Loan in Seconds” डिजिटल समाधान लॉन्च किया है। इसके अंतर्गत बैंक द्वारा पहचाने गए खाताधारक बिना किसी दस्तावेज़ के इस त्वरित ऋण डिसबर्सल सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
    इस सेवा का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में सहायता करने के लिए पूरी तरह से कागज रहित और समस्या मुक्त ऋण प्रदान करना है। ‘Loan in Seconds’ के तहत योग्य ग्राहक को ऋण के लिए बैंक द्वारा लिंक शेयर किया जाएगा, जिस पर वे आवेदन कर करेंगे।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • यस बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
    • यस बैंक के एमडी और सीईओ: प्रशांत कुमार.
    • यस बैंक टैगलाइन: Experience our Expertise.

      इजरायल ने अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च किया “Ofek 16” स्पाई सेटेलाइट

      about – Page 2703_17.1
      इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने सेंटर इजरायल में पामाचिम एयरबेस (Palmachim airbase) के एक लॉन्च पैड से स्थानीय रूप से विकसित शवित रॉकेट (Shavit rocket) के जरिए ऑर्बिट में एक नए स्पाई सेटेलाइट “Ofek 16” का सफल लॉन्च करने की घोषणा की है। यह सितंबर 2016 में ऑर्बिट में भेजे गए Ofek-11 इजरायली जासूसी उपग्रह के बाद सफल पहला प्रक्षेपण है।

      “Ofek 16” spy satellite के बारे में:
      • Ofek 16 एक इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सैनिक परीक्षण उपग्रह है जो ‘blue and white’ तकनीक सहित उन्नत तकनीक से लैस हैं और जिसका पेलोड रक्षा उपक्रम एलबिट सिस्टम्स द्वारा विकसित किया गया था.
      • इस उपग्रह का परीक्षण, इसका पूरी तरह से संचालन शुरू करने से पहले रक्षा मंत्रालय और राज्य के स्वामित्व वाले इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज [ISRAI.UL] के इंजीनियरों द्वारा किया गया था।
      • Ofek 16 उपग्रह के ऑपरेशनल हो जाने के बाद IDF की (इज़राइल रक्षा बल) 9900 इंटेलिजेंस यूनिट इसके संचालन लिए जिम्मेदार होगी.
      • ‘OFEC 16’ ने डेटा भेजना और पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा लगाना शुरू कर दिया। इसके अलावा यह ईरान और उसके परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों पर भी नजर रखेगा.

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • इसराइल की राजधानी: यरूशलेम.
      • इजरायल की मुद्रा: इजरायल शेकेल.
      • इज़राइल के राष्ट्रपति: रियूवेन रिवलिन.
      • इज़राइल के प्रधान मंत्री: बेंजामिन नेतन्याहू.

          आरसी भार्गव ने “Getting Competitive: A Practitioner’s Guide for India” बुक का किया लेखन

          about – Page 2703_19.1
          मारुति सुजुकी के अध्यक्ष आरसी भार्गव ने एक नीति निर्माता और प्रमुख उद्योगपति के रूप में प्राप्त अपने अनुभव पर “Getting Competitive: A Practitioner’s Guide for India” पुस्तक लिखी है। यह पुस्तक हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित की गई।

          “Getting Competitive: A Practitioner’s Guide for India” के बारे में
          • इस पुस्तक में भारत को प्रतिस्पर्धी औद्योगिक देश बनाने के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए गए है.
          • पुस्तक राजनीतिक व्यवस्था, सरकारों, न्यायपालिका और औद्योगिक नेताओं के साथ विश्वास निर्माण की आवश्यकताओं के बारे में बताती है.
          • यह पुस्तक विनिर्माण में राष्ट्रीय स्वीकृति को लाने पर केंद्रित है जो प्रतिस्पर्धात्मकता को पहली प्राथमिकता के रूप में प्रस्तुत करती है।

            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

            • मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक और सीईओ: केनिची आयुकावा.
            • मारुति सुजुकी मुख्यालय: नई दिल्ली.

            ऑल इंडिया रेडियो ने “संस्कृत साप्ताहिकी” कार्यक्रम का किया शुभारंभ

            about – Page 2703_21.1
            ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) ने “संस्कृत साप्ताहिकी” नामक एक नया कार्यक्रम प्रसारित करना शुरू किया है। यह संस्कृत में प्रसारित होने वाला पहला ‘न्यूज मैगज़ीन’ कार्यक्रम है जो सप्ताह के प्रमुख घटनाक्रमों सहित संस्कृत की दुनिया से संबंधित समाचारों को प्रसारित करता है।
            संस्कृत साप्तहिकी एक साप्ताहिक कार्यक्रम है जिसमें सप्‍ताहभर की प्रमुख गतिविधियां, संस्‍कृत साहित्‍य दर्शन, इतिहास, कला और संस्‍कृति में निहित मानवीय मूल्‍यों को प्रकट करने वाली सूक्‍ति, प्रसंग, ज्ञान-विज्ञान, बाल वल्‍लरी, एक भारत श्रेष्‍ठ भारत और अनविक्षिकी खंड शामिल होंगे। कार्यक्रम में बच्‍चों और युवाओं की आवाज को प्रमुखता दी जाएगी और भारतीय परम्‍परा और संस्‍कृति के बारे में उनके विचार  प्रस्‍तुत किए जाएंगे।

            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

            • ऑल इंडिया रेडियो के महानिदेशक: इरा जोशी.

            Recent Posts

            The Hindu Review of April Month 2026
            Most Important Questions and Answer PDF