1983 बैच के IAS अधिकारी इंजेती श्रीनिवास को तीन साल की अवधि के लिए अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (International Financial Services Centers Authority- IFSCA) के पहले चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
चेयरमेन के अलावा, IFSCA के प्रत्येक सदस्य को RBI, IRDAI, SEBI और PFRDA द्वारा नामित किया जाएगा। प्राधिकरण में केंद्र सरकार के दो सदस्य और पूर्णकालिक या अंशकालिक सदस्य भी होते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के बारे में:
IFSCA को हाल ही में वित्त मंत्रालय द्वारा 27 अप्रैल को देश में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों (IFSCs) में सभी वित्तीय सेवाओं को विनियमित करने के लिए एकीकृत प्राधिकरण के रूप में स्थापित किया गया था।
प्राधिकरण का मुख्य कार्य वित्तीय उत्पादों जैसे प्रतिभूतियों, जमा या बीमा, वित्तीय सेवाओं और वित्तीय संस्थानों के अनुबंधों को विनियमित करना होगा, जिन्हें पहले किसी IFSC में किसी भी उपयुक्त नियामक द्वारा अनुमोदित किया गया हो।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- IFSCA का मुख्यालय: गांधीनगर, गुजरात.









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


