जी आकाश बने भारत के 66 वें चेस ग्रैंडमास्टर

about - Part 2667_3.1
जी आकाश भारत के 66 वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। इसकी पुष्टि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (International Chess Federation-FIDE) की वर्ष 2020 की परिषद की दूसरी बैठक में किया गया। आकाश ने साल 2012 में राष्ट्रीय खिताब जीता, जिसके बाद इंटरनेशनल मास्टर खिताब अपने नाम किया था। उनके साथ-साथ, गोवा के अमेया ऑडी ने भी इंटरनेशनल मास्टर खिताब अपने नाम किया है।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: WARRIOR 2.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

ब्रिटिश फिल्म और टीवी एक्टर अर्ल कैमरन का निधन

about - Part 2667_5.1
ब्रिटिश फिल्म और टेलीविजन अभिनेता अर्ल कैमरन (Earl Cameron) का निधन। अभिनेता पहली बार स्क्रीन पर 1951 में पूल ऑफ लंदन फिल्म में नजर आए थे। उन्हें 2009 के नए साल के सम्मानों में Commander of the Order of the British Empire (CBE) के रूप में नियुक्त किया गया था।

बरमूडा में जन्मे अभिनेता, अर्ल कैमरन ने 1965 में बॉन्ड फिल्म थंडरबॉल और डॉक्टर हू में भी अभिनय किया था। इसके अलावा उन्होंने 2005 की फिल्म द इंटरप्रेटर में सीन पेन और निकोल किडमैन के साथ अभिनय किया था।

IIT रुड़की के शोधकर्ताओं ने विकसित किया “Unisaviour” डिसइन्फेक्शन बॉक्स

about - Part 2667_7.1
आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं द्वारा “Unisaviour” नामक एक नया कीटाणुशोधन (disinfection) बॉक्स विकसित किया गया है। “Unisaviour” कीटाणुशोधन बॉक्स का इस्तेमाल व्यक्तिगत सामान, कपड़े, PPE किट तथा COVID-19 से संबंधित अन्य चिकित्सा उपकरण को स्टरलाइज़ करने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों जैसे सिनेमा हॉल, मॉल आदि में अधिकतम स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए भी इस कीटाणुशोधन बॉक्स आसानी से स्थापित किया जा सकता है।
“Unisaviour” कीटाणुशोधन बॉक्स में highly reflective geometry पर मेटल की एक परत चढ़ाई गई है जो व्यक्तिगत सामानों को कीटाणुरहित करने के लिए यूवीसी लाइट के कैलिब्रेटेड रास्ता साफ करती है। इसके अलावा बॉक्स में UVC लाइट के लिए एक अतिरिक्त सुरक्षा स्विच भी लगाया गया  है।

वर्ल्ड चॉकलेट डे: 7 जुलाई

about - Part 2667_9.1
World Chocolate Day or International Chocolate Day: हर साल 7 जुलाई को दुनिया भर वर्ल्ड चॉकलेट डे या इंटरनेशनल चॉकलेट डे मनाया जाता है। यह दिन हमारे जीवन में चॉकलेट की मौजूदगी के लिए मनाया जाता है। यह दिन चॉकलेट खाने और अपने प्रियजनों के साथ इसे साझा करने के लिए चिह्नित किया गया है।

International Chocolate Day: इतिहास


पहला अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस 2009 में मनाया गया था। यह दिन हर साल 7 जुलाई को यूरोप में पहली बार 1550 में लाई गई चॉकलेट को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है।

हिमाचल 100 फीसदी घरों में LPG कनेक्शन वाला बना देश का पहला राज्य

about - Part 2667_11.1
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने घोषणा की है कि हिमाचल प्रदेश भारत का पहला राज्य बन गया है जहाँ राज्य के 100 फीसदी घरों में एलपीजी गैस कनेक्शन हैं। राज्य द्वारा “हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना” की सहायता से इस उपलब्धि को हासिल किया गया है, जिसकी मदद से राज्य सरकार ने उन वंचित परिवारों को भी कवर किया है, जिन्हें केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कवर नहीं किया गया था।
हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुसार, राज्य के लगभग 1.36 लाख परिवारों को प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभान्वित किया गया है, जबकि राज्य में शेष 2,76,243 परिवारों को हिमाचल गृहणी योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: जय राम ठाकुर; राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय.

भारत की पहली NPNT अनुरूप ड्रोन उड़ान सफलतापूर्वक हुई पूरी

about - Part 2667_13.1
भारत की पहली No-Permission No-Takeoff (NPNT) A200 रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम (RPAS) कंप्लेंट ड्रोन उड़ान को क्विडिच इनोवेशन लैब्स और एस्टेरिया एयरोस्पेस द्वारा सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह NPNT ड्रोन उड़ान नागरिक उड्डयन MoCA और DGCA की व्यापक नीति के तहत मानवरहित एरियल व्हीकल (UAV) के उपयोग पर आधारित है, जो 1 दिसंबर 2018 को लागू हुई थी।

क्विड ने ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीएफआई) के सहयोग से, कई राज्यों के पुलिस विभागों के लिए अपनी सेवाओं का विस्तार किया है, जो वर्तमान में चल रहे कोविड -19 संकट के दौरान भीड़ की निगरानी और नियंत्रण कार्यों के लिए ड्रोन प्रदान करता हैं।

No Permission No Takeoff  के बारे में:


यह डीजीसीए इंडिया द्वारा जारी किए गए डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म का एक भाग है। इसमें पायलट के पास मानवरहित विमान ऑपरेटर परमिट (UAOP) और ड्रोन के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (UIN) होना अनिवार्य है। हर उड़ान से पहले NPNT क्लीयरेंस की जरूरत होती है। यह यूएवी उपयोग और यातायात को नियंत्रित करने के लिए शुरू की गई एक नई पहल है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): हरदीप सिंह पुरी.

रेलवे और BHEL ने सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए मिलाया हाथ

about - Part 2667_15.1
भारतीय रेलवे द्वारा भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के सहयोग से मध्य प्रदेश के बीना में 1.7 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है। इस परियोजना में रेलवे के ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम को सीधे फीड करने के लिए डायरेक्ट करंट (DC) को सिंगल फेज अल्टरनेटिंग करंट (AC) में बदलने के लिए अभिनव तकनीक को अपनाया गया है।
इस सौर ऊर्जा संयंत्र को बीना ट्रैक्शन सब स्टेशन (TSS) के पास स्थापित किया गया है। यह सालाना लगभग 25 लाख यूनिट ऊर्जा का उत्पादन कर सकता है और रेलवे के लिए हर साल लगभग 1.37 करोड़ रुपये की बचत करेगा। यह परियोजना भेल द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (Corporate social responsibility) योजना के तहत शुरू की गई थी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • BHEL के अध्यक्ष और एमडी: नलिन सिंघल.
  • BHEL की स्थापना: 1964; मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत.
  • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल.

    कर्नाटक सरकार ने बुनकरों के लिए शुरू की “Nekara Samman Yojane”

    about - Part 2667_17.1
    कर्नाटक सरकार ने बुनकरों के लिए राहत योजना “Nekara Samman Yojane” शुरू करने की घोषणा की है। राज्य सरकार ने इस कार्यक्रम के लिए 10.96 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है। राज्य सरकार के अनुसार, रेशम, कपास, ऊन और अन्य हथकरघा बुनकर इस योजना के लिए योग्य होंगे।
    “नेकर सम्मान योजना” के पहले चरण में 19,744 हथकरघा बुनकरों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रान्सफर के जरिए 2,000 रुपये की वित्तीय सहायता हस्तांतरित की जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार ने पावरलूम क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को भी एक-एक हजार रुपये का भुगतान करने की भी घोषणा की है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • कर्नाटक के मुख्यमंत्री: बी.एस. येदयुरप्पा; राज्यपाल: वजुभाई वाला.

    वाल्टेरी बोटास ने जीता F1 ऑस्ट्रियन ग्रैंड प्रिक्स खिताब

    about - Part 2667_19.1
    मर्सिडीज के रेसर वाल्टेरी बोटास (फिनलैंड) ने ऑस्ट्रिया के स्पीलबर्ग में हुई रेड बुल रिंग Austrian Grand Prix 2020 जीत ली है। यह 2020 फॉर्मूला वन सीज़न की पहली रेस थी। फेरारी के रेसर चार्ल्स लेक्लर दूसरे स्थान पर रहे जबकि मैकलारेन के लैंडो नॉरिस तीसरे स्थान पर रहे।

    महाराष्ट्र सरकार ने लॉन्च किया “महा” जॉब पोर्टल

    about - Part 2667_21.1
    महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य में “महा” रोजगार पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। यह जॉब पोर्टल राज्य के नागरिकों को पुनः रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। यह पोर्टल नियोक्ताओं (employers) और स्थानीय कर्मियों के बीच अंतर को कम करके कुशल, अर्ध-कुशल और अकुशल कर्मचारियों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने मदद करेगा। इस पोर्टल का संचालन महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम द्वारा किया जाएगा।
    महा जॉब पोर्टल कर्मियों को 17 सेक्टरों में आवेदन करने में सक्षम करेगा जिसमें इंजीनियरिंग, लॉजिस्टिक, टेक्सटाइल और फार्मास्युटिकल शामिल हैं। इस नौकरी पोर्टल का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को पोर्टल पर पंजीकृत करके, अपना पूरा ब्यौरा अपलोड करना होगा, जिसे बाद में नियोक्ता/कंपनियों द्वारा एक्सेस किया जा सकता है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.

    Recent Posts

    about - Part 2667_22.1
    QR Code
    Scan Me