हिचेम मचिची को बनाया गया ट्यूनीशिया का नया प्रधानमंत्री

about - Part 2665_3.1
ट्यूनीशिया के आंतरिक मंत्री हिचेम मचिचीHichem Mechichi) को ट्यूनीशिया का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री पद पर उनकी नियुक्ति एलीस फखफख के स्थान पर की गई, जिन्होंने हाल ही में मदभेदों के चलते इस्तीफा दे दिया है। अब सरकार बनाने के लिए उसके पास एक महीना का समय होगा।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

मौजूदा सरकार में आंतरिक मंत्री होने के अलावा मचिची, राष्ट्रपति सैयद के कानूनी मामलों के  काउंसलर भी रहे हैं। इससे पहले वह परिवहन मंत्रालय में कर्मचारियों के प्रमुख रहे हैं और सामाजिक मामलों के मंत्रालय में भी काम किया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति: कैस सैयद; ट्यूनीशिया की राजधानी: ट्यूनिस.
  • ट्यूनीशिया की मुद्रा: ट्यूनीशियाई दिनार.

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: 28 जुलाई

about - Part 2665_5.1
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा हर साल 28 जुलाई को “विश्व हेपेटाइटिस दिवस” के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को हेपेटाइटिस रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। हेपेटाइटिस लीवर (यकृत) की सूजन है, जो रोग की स्थिति आत्म-सीमित या क्रोनिक हेपेटाइटिस में बढ़ सकती है, और जिससे लीवर पर निशान (लीवर का सिकुड़ना) या लीवर कैंसर हो सकता है।
इस वर्ष की थीम “Hepatitis-free future” है, जिसमें मा और नवजात शिशुओं में हेपेटाइटिस बी को रोकने पर केन्द्रित है।
हेपेटाइटिस वायरस पांच प्रकार- हेपेटाइटिस A, B, C, D and E का होता है। इनमें से हेपेटाइटिस बी और सी क्रोनिक संक्रमण हैं, जिसमें लंबे समय तक, कभी-कभी वर्षों या दशकों तक लक्षण नहीं दिखाई देते है, और जो लीवर (यकृत) कैंसर का मूल कारण है, जिससे प्रतिवर्ष 1.34 मिलियन लोगो की मृत्यु हो जाती हैं।
विश्व हेपेटाइटिस दिवस के लिए 28 जुलाई की तारीख का चयन इसलिए किया गया था, क्योंकि इस दिन नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ बारुख ब्लंबरबर्ग का जन्मदिन है, जिन्होंने हेपेटाइटिस बी वायरस (एचबीवी) की खोज की तथा वायरस के लिए नैदानिक परीक्षण तथा टीका विकसित किया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • डब्ल्यूएचओ मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड; महानिदेशक: टेड्रोस अदनोम

वाइस एडमिरल एमए हम्पीहोली ने संभाला INA के कमांडेंट का पदभार

about - Part 2665_7.1
वाइस एडमिरल एमए हम्पीहोली, AVSM, एनएम ने भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट का पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, एवीएसएम, एनएम की जगह ली है जिन्होंने 12 जून 2019 से 27 जुलाई 2020 तक भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट के रूप में कार्य किया है।
वाइस एडमिरल एमए हम्पीहोली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, पूर्ववर्ती नौसेना युद्ध, करंजा और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नौसेना स्टाफ के प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.

भारतीय मानक ब्यूरो के मोबाइल ऐप ‘BIS-Care’ का हुआ शुभारंभ

about - Part 2665_9.1
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री राम विलास पासवान द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की मोबाइल ऐप ‘BIS-Care’ को लॉन्च किया गया है। इसके अलावा मंत्री ने उपभोक्ताओं के लिए तीन पोर्टलों- मानकीकरण, अनुरूपता आकलन तथा e-BIS के प्रशिक्षण का भी शुभारंभ किया है। BIS Care ऐप उपभोक्ताओं को ISI-मार्क एवं हॉलमार्क्ड उत्पादों की प्रमाणिकता की जांच करने के साथ-साथ शिकायत दर्ज करने में भी सक्षम बनाएगी।
“e-BIS” एक एकीकृत पोर्टल है जो बीआईएस के सभी कार्यों को कवर करेगा, जिसमें फैक्टरी एवं बाजार निगरानी तथा मोबाइल आधारित एवं एआई-सक्षम निगरानी पद्धतियों के विकास के लिए बाहर की एजेन्सियों की सेवाओं को सूचीबद्ध करना शामिल है। इस तरह, बीआईएस ई-बीआईएस के कार्यान्वयन के साथ प्रवर्तन की अपनी क्षमता को मजबूत बना रहा है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय मानक ब्यूरो के महानिदेशक: प्रमोद कुमार तिवारी.

राष्ट्रपति कोविंद ने आनंदीबेन पटेल को नियुक्त किया मध्य प्रदेश का राज्यपाल

about - Part 2665_11.1
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति पूर्व सांसद और राज्यपाल लालजी टंडन के हाल ही में हुए निधन के कारण की गई है। राष्ट्रपति द्वारा यह नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 155 और 160 द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करके की गई है।
इससे पहले 28 जून को राज्यपाल लालजी टंडन के अवकाश पर जाने के कारण पटेल को मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। इसके अलावा वे गुजरात की मुख्यमंत्री बनने वाली पहली महिला मुख्यमंत्री भी है।

दिल्ली सरकार ने “रोज़गार बाज़ार” पोर्टल का किया शुभारंभ

about - Part 2665_13.1
दिल्ली सरकार ने नौकरी की तलाश करने वालों और नौकरी देने वाले लोगों के लिए “रोज़गार बाज़ार” नामका पोर्टल का शुभारंभ किया है। यह पोर्टल नियोक्ताओं के साथ-साथ रोजगार खोजने वाले के लिए एक वरदान साबित होगा। इसके तहत नियोक्ताओं को वेबसाइट पर जाकर अपनी आवश्यकताओं को अपडेट करना होगा, और इसी तरह नौकरी की तलाश करने व्यक्ति भी पोर्टल पर जाकर अपनी योग्यता, अनुभव और आवश्यकता को अपडेट करना होगा।
“रोज़गार बाज़ार” पोर्टल दिल्ली में लॉकडाउन से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए दिल्ली सरकार का एक प्रयास है। मौजूदा परिस्थिति में ऐसे कई लोग हैं जो नौकरी ढूढने में लगे हैं और वहीँ दूसरी ओर व्यापारी, पेशेवर, ठेकेदार भी हैं जो अपने काम के लिए योग्य व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं। यह पोर्टल इन दोनों के बीच एक सेतु का कम करेगा और इनके बीच के अंतर को भी कम कर देगा।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री: अरविंद केजरीवाल; दिल्ली के उपराज्यपाल: अनिल बैजल.

अमित शाह ने ‘कुम्‍हार शक्तिकरण योजना’ के तहत इलेक्ट्रिक पॉटर व्हील किए वितरित

about - Part 2665_14.1
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) द्वारा चलाई जा रही ‘कुम्‍हार शक्तिकरण योजना’ के तहत,  100 प्रशिक्षित कारीगरों को 100 इलेक्ट्रिक पॉटर व्हील वितरित किए। यह कदम हाशिए पर आ चुके कुम्हार समुदाय को सशक्त और संबद्ध करने के एक प्रयास के रूप में उठाया गया है।
इलेक्ट्रिक पॉटर पहियों के वितरण के दौरान, मंत्री ने कुम्हारों को उत्पादों को बेचने के लिए रेलवे के साथ टाई-अप सहित उचित विपणन चैनल प्रदान करने की व्यवस्था करने का आश्वासन भी दिया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष: विनय कुमार सक्सेना.

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने बनाया अपना 82 वां स्थापना दिवस

about - Part 2665_15.1
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने 27 जुलाई 2020 को अपना 82 वां स्थापना दिवस मनाया। सीआरपीएफ की स्थापना 27 जुलाई, 1939 को क्राउन रिप्रेजेन्टेटिव पुलिस के रूप में की गई थी, जिसके बाद 28 दिसंबर 1949 को सीआरपीएफ अधिनियम के अधिनियमन पर इसक नाम बदलकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर दिया गया था। CRPF की स्थापना आंतरिक सुरक्षा परिदृश्य को सुरक्षित रखने के लिए के लिए की गई।
इस बल की पहली बटालियन का गठन 27 जुलाई, 1939 को मध्य प्रदेश के नीमच शहर में ब्रिटिश के अधीन क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस (सीआरपी) के रूप में किया गया था।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक: एपी माहेश्वरी.

डीएसटी ने भारत-रूस S&T सहयोग के लिए शुरू किया नया कार्यक्रम

about - Part 2665_16.1
विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) द्वारा फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) और फाउंडेशन फॉर स्मॉल इनोवेशन एंटरप्राइजेज (FASIE) की साझेदारी में भारत-रूस संयुक्त प्रौद्योगिकी आकलन और त्वरित व्यावसायीकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम भारत और रूस के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार संबंधों को मजबूत देगा। इसके तहत दो वर्षों की अवधि में डीएसटी 10 भारतीय एसएमई / स्टार्ट-अप्स को 15 करोड़ रुपये तक का फंड देगा।

इस कार्यक्रम को भारतीय, और रूसी विज्ञान और प्रौद्योगिकी (एस एंड टी) को जोड़ने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ शुरू किया गया, और जो स्टार्ट-अप को प्रौद्योगिकी विकास के लिए और एक-दूसरे देश की प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए संयुक्त अनुसंधान एवं विकास हेतु जोड़ेगा। इस कार्यक्रम में दो व्यापक श्रेणियों के तहत आवेदनों को स्वीकार किए जाएंगे: संयुक्त भागीदारी परियोजनाएं और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण / अनुकूलन।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन.
  • रूस की राजधानी: मास्को; मुद्रा: रूसी रूबल.

भारत ने नॉर्थ कोरिया को 1 मिलियन डॉलर की चिकित्सा सहायता देने का किया ऐलान

about - Part 2665_17.1
भारत सरकार ने उत्तर कोरिया को तपेदिक रोधी दवाओं (anti-tuberculosis medicine) के रूप में लगभग 1 मिलियन अमरीकी डालर की चिकित्सा सहायता करने की घोषणा की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की अपील के बाद भारत ने इस सहायता का ऐलान किया है, और जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के कोरिया (DPRK) में चलाए जा रहे एंटी ट्यूबरकुलोसिस प्रोग्राम के तहत भारत की ओर से मुहैया कराई जाएगी. 

तपेदिक रोधी दवाओं की खेप को DPRK में भारतीय राजदूत अतुल मल्हारी गोत्सुर्वे द्वारा डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि की उपस्थिति में DPRK अधिकारियों को सौंप दिया गया।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता: किम जोंग-उन,
  • उत्तर कोरिया की राजधानी: प्योंगयांग; मुद्रा: उत्तर कोरियाई वोन.

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me