केंद्र सरकार ने टीवी चैनलों की मौजूदा टीआरपी प्रणाली की समीक्षा करने के लिए गठित की समिति

 

about - Part 2546_3.1

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनलों की मौजूदा टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (TRP) का आकलन करने के लिए एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता प्रसार भारती के CEO शशि एस वेम्पती करेंगे।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

समिति के बारे में:

  • यह समिति सभी हितधारकों की ‘जरूरतों को समझकर रेटिंग प्रणाली के लिए आवश्यक सिफारिशें करने के लिए जिम्मेदार होगी, जो’ सशक्त, पारदर्शी और जवाबदेह होगी ‘।
  • इस समिति को दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सूचना और प्रसारण मंत्री को देनी होगी।
  • हाल ही में सामने आए टीआरपी घोटाले के बाद ऐसी समिति बनाने की आवश्यकता महसूस की गई जिसमें यह आरोप लगाया गया कि कुछ टीवी चैनलों ने अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए भुगतान किया और TRP हेरफेर किया था।
  • TRP की गणना भारत में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) द्वारा Bar-O-Meter नामक एक उपकरण का उपयोग करके की जाती है, जो पूरे देश में 45,000 से अधिक घरों में स्थापित किए गए है।
  • डिवाइस इन घरों के सदस्यों द्वारा देखे गए एक कार्यक्रम या चैनल के बारे में डेटा एकत्र करता है, जिसके आधार पर BARC द्वारा साप्ताहिक रेटिंग जारी की जाती है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया के अध्यक्ष: पुनीत गोयनका
  • ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल की स्थापना: 2010
  • ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया मुख्यालय: मुंबई.

Find More National News Here

पेरिस जलवायु समझौते से अधिकारिक रूप से बाहर हुआ अमेरिका

 

about - Part 2546_5.1

संयुक्त राज्य अमेरिका 04 नवंबर 2020 को आधिकारिक रूप से पेरिस जलवायु समझौते से बाहर हो गया है। इसके साथ ही अमेरिका 2015 में इसमें शामिल होने के बाद औपचारिक रूप से इस समझौते से बाहर निकलने वाला एकमात्र देश बन गया है।

पृथ्वी को जलवायु संकट के बिगड़ते प्रभावों से बचाने के लिए 2015 में ऐतेहासिक पेरिस जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। समझौते के नियमों के अनुसार, कोई भी देश संयुक्त राष्ट्र को अपने हटने के फैसले के बारे अधिसूचित करने के एक पूरे वर्ष से पहले आधिकारिक तौर पर इससे बाहर नहीं निकल सकता है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने 4 नवंबर, 2019 को अपने हटने की सूचना संयुक्त राष्ट्र को दी थी।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

वापसी के कारण:

  • पेरिस समझौते के तहत, विकासशील देशों को वित्त वर्ष 2020 से हर साल कम से कम 100 बिलियन डॉलर की राशि जुटाना अनिवार्य है। इस राशि को पांच साल बाद संशोधित किया जाना था।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रम्प इस कदम का विरोध किया और इसे “अनुचित” ठहराया, जो इसके हटने का मुख्य कारण बना।
पेरिस जलवायु समझौता:
  • दिसंबर 2015 में, 195 देशों ने पेरिस, फ्रांस में UNFCCC के दलों के 21 वें सम्मेलन में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए कार्रवाई को तेज करने के लिए ग्लोबल वार्मिंग और कार्रवाई से निपटने के लिए पेरिस जलवायु समझौते को अपनाया गया था।
  • यह जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के तहत एक समझौता है, जो नवंबर 2016 से प्रभावी हुआ था।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • UNFCCC के कार्यकारी सचिव: पेट्रीसिया एस्पिनोसा.
  • UNFCCC मुख्यालय: बॉन, जर्मनी.

Find More International News

शक्तिकांता दास ने की SAARC सेंट्रल बैंक के गवर्नरों के समूह की 40 वीं बैठक की अध्यक्षता

 

about - Part 2546_7.1

रिज़र्व बैंक के गवर्नर श्री शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में सार्कफाइनेंस गवर्नर्स समूह की 40 वीं बैठक वर्चुअल मोड में आयोजित की गई। इस बैठक में सार्क केंद्रीय बैंकों के गवर्नर शामिल हुए। बैठक के दौरान, श्री दास ने एक सीमित यूज़र समूह सुरक्षित संचार नेटवर्क, SAARCFINANCE Sync का भी उद्घाटन किया।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

SAARCFINANCE Sync के बारे में:

  • अपने प्रारंभिक भाषण में, गवर्नर श्री दास ने महामारी से संयुक्त रूप से लड़ने में सदस्य देशों के बीच घनिष्ठ साझेदारी और सहयोग पर प्रकाश डाला।
  • समूह ने सार्क क्षेत्र में समष्टि आर्थिक स्थिति का जायजा लिया; वर्तमान सार्कफाइनेंस पहलों; और आगामी राह पर चर्चा की। 
  • गवर्नरों ने केंद्रीय बैंक के अनुभवों को साझा करने और सहयोग जारी रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
  • सार्कफाइनेंस केंद्रीय बैंक के गवर्नरों और सार्क क्षेत्र के वित्त सचिवों का एक नेटवर्क है। 
  • भारतीय रिज़र्व बैंक सार्कफाइनेंस का वर्तमान अध्यक्ष है।
बैठक में शामिल हुए सार्क केंद्रीय बैंकों के गवर्नर है:-
  • श्री फज़ले कबीर, बांग्लादेश बैंक; 
  • श्री दाशो पेनजोर, शाही मौद्रिक प्राधिकारी, भूटान; 
  • श्री शक्तिकांत दास (अध्यक्ष), भारतीय रिज़र्व बैंक; 
  • श्री अली हाशिम, मौद्रिक प्राधिकारी, मालदीव; 
  • श्री महा प्रसाद अधिकारी, नेपाल राष्ट्र बैंक; 
  • डॉ. रेजा बाकिर, स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान; 
  • प्रो.डब्ल्यू.डी.लक्ष्मण, सेंट्रल बैंक ऑफ़ श्रीलंका ने भाग लिया। 
  • गवर्नर, दा अफगानिस्तान बैंक (डीएबी) का प्रतिनिधित्व डीएबी के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा किया गया।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • SAARCFINANCE की स्थापना- 9 सितंबर, 1998.
  • भारतीय रिज़र्व बैंक सार्कफाइनेंस का वर्तमान अध्यक्ष है।
  • SAARCFINANCE में शामिल केंद्रीय बैंक- बांग्लादेश बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका, दा अफगानिस्तान बैंक, मालदीव्स मौद्रिक प्राधिकरण, नेपाल राष्ट्र बैंक, भारतीय रिज़र्व बैंक, भूटान का रॉयल मौद्रिक प्राधिकरण, स्टेट बैंक ऑफ़ पाकिस्तान.

Find More Summits and Conferences Here

ICICI बैंक ने लॉन्च किया ‘ICICI Bank Mine’ व्यापक बैंकिंग प्रोग्राम

 

about - Part 2546_9.1

निजी ऋणदाता आईसीआईसीआई बैंक ने अपने  मिलेनियम ग्राहकों (18 वर्ष से 35 वर्ष के आयु वर्ग) के लिए ‘ICICI Bank Mine’ नामक एक व्यापक बैंकिंग कार्यक्रम शुरू किया है। बैंक द्वारा लॉन्च किया गया ‘ICICI Bank Mine’ भारत का पहला और एक विशिष्ट उत्पाद है ताकि बैंक अपने सबसे पुराने ग्राहकों को मोबाइल-फर्स्ट, अत्यधिक व्यक्तिगत और अनुभवात्मक बैंकिंग अनुभव प्रदान किया जा सके।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

‘ICICI Bank Mine’ की सुविधाएं

  • Instant savings account/तत्काल बचत खाता
  • New look iMobile, the Bank’s mobile banking app/बैंक का मोबाइल बैंकिंग ऐप  iMobile नए रूप में
  • Curated credit and debit card/क्यूरेटेड क्रेडिट और डेबिट कार्ड
  • Instant personal loans & overdrafts/जल्द पर्सनल लोन और ओवरड्राफ्ट,
  • Experiential branch with social engagement space/ सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शाखा अनुभव
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आईसीआईसीआई बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • आईसीआईसीआई बैंक के एमडी और सीईओ: संदीप बख्शी.
  • आईसीआईसीआई बैंक टैगलाइन: हम हैं ना, ख्याल आपका.

    Find More Banking News Here

    तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पोम्बे मागुफुली ने जीता दूसरा कार्यकाल

     

    about - Part 2546_11.1

    तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पोम्बे मागुफुली (John Pombe Magufuli) ने पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की है। उन्होंने 05 नवंबर 2020 को पद की शपथ ली। मागुफुली ने 28 अक्टूबर हुए चुनावों में कुल मतों में से 84%  वोट हासिल किए। उन्हें तंजानिया के पांचवें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया और वे 2015 से इस पद पर हैं। इन चुनावों में CHADEMA पार्टी के उम्मीदवार टुंडु लिसु (Tundu Lissu) दूसरे स्थान पर रहे। 

    Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • तंजानिया राजधानी: डोडोमा मुद्रा: तंजानिया शिलिंग.

    Find More International News 

    इंटरनेशनल डे फॉर प्रीवेंटिंग एक्स्प्लॉयटेशन ऑफ़ एनवायरमेंट इन वार एंड आर्म्ड कनफ्लिक्ट: 6 नवंबर

     

    about - Part 2546_13.1

    International Day for Preventing the Exploitation of the Environment in War and Armed Conflict: हर साल 6 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर युद्ध और सशस्‍त्र संघर्ष में पर्यावरण के शोषण को रोकने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 नवंबर 2001 को प्रत्येक वर्ष के 6 नवंबर को युद्ध और सशस्‍त्र संघर्ष में पर्यावरण के शोषण को रोकने के अंतर्राष्‍ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया था।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    युद्ध के दौरान यह विभिन्न पारिस्थितिकी तंत्र जैसे कि पानी की आपूर्ति में जहर, जंगल जलान, जानवरों की ह्त्या, आदि को प्रभावित करता है। हालांकि मानवता ने हमेशा मृत और घायल सैनिकों और नागरिकों, नष्ट शहरों और आजीविका के संदर्भ में अपने युद्ध हताहतों की गिनती की है, जबकि पर्यावरण अक्सर युद्ध का असंगठित शिकार बना रहा है। इसके अलावा इस दौरान जल कुओं को प्रदूषित किया जाता है, फसलों को जलाया जाता है, जंगलों की कटाई, मिट्टी में जहर मिल जाता है, और जानवरों की सैन्य लाभ प्राप्त करने के लिए हत्या कर दी जाती है।

    Find More Important Days Here

    कन्नड़ अभिनेता एचजी सोमशेखर राव का निधन

    about - Part 2546_15.1

    वयोवृद्ध कन्नड़ रंगमंच और फिल्म अभिनेता एचजी सोमशेखर राव का निधन। उन्होंने अपने करियर के दौरान लगभग पांच दशकों में 60 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 1975 की कन्नड़ फिल्म गीजगाना गुडु से बड़े पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत  की थी। इसके अलावा, एचजी सोमशेखर राव एक प्रकाशित लेखक भी थे। उन्होंने एक आत्मकथा सहित 25 पुस्तकें लिखी हैं।

    Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

    Find
    More Obituaries News

    ‘Till We Win’: एम्स निदेशक की Covid-19 पर पुस्तक

     

    about - Part 2546_17.1

    एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया और दो अन्य डॉक्टरों द्वारा भारत में Covid-19 के खिलाफ लड़ाई और आने वाले दिनों में महामारी से निपटने के प्रयासों पर “Till We Win” नामक एक नई पुस्तक तैयार की गई है। इस पुस्तक को प्रमुख सार्वजनिक नीति और स्वास्थ्य प्रणालियों के विशेषज्ञ चंद्रकांत लहारिया और प्रसिद्ध वैक्सीन शोधकर्ता और वायरोलॉजिस्ट गगनदीप कांग द्वारा संयुक्त रूप से लिखा गया है।

    Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

    बुक के बारे में:

    • यह पुस्तक अपनी सांस्कृतिक और भाषाई विविधता के लिए जाने जाने वाले देश में जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों के बीच “आंतरिक शक्ति और एकता” से संबंधित है। इस बुक को इस महीने जारी किया जाएगा, जिसे पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित किया जाएगा।
    • यह पुस्तक बताती है कि कोविड -19 महामारी से सीखने का उपयोग भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली को हमेशा के लिए मजबूत बनाने के लिए किया जा सकता है। स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने के अवसर के रूप में महामारी द्वारा उत्पन्न चुनौती को रूपांतरित करना हम सभी के ऊपर है।

    Find More Books and Authors Here

    सेना प्रमुख एमएम नरवणे को नेपाल ने सेना के मानद जनरल पद से किया सम्मानित

     

    about - Part 2546_19.1

    थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे को नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी द्वारा नेपाली सेना के मानद जनरल पद से सम्मानित किया गया। उन्हें नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास ‘शीतल निवास’ में एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया। इस समारोह में नेपाल के प्रधान मंत्री के.पी. शर्मा ओली, भारतीय राजदूत विनय एम. क्वात्रा और दोनों देशों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    यह मानद उपाधि प्रयास दोनों देश के साथ एक-दूसरे के सेना प्रमुखों को सम्मानित करने की सात दशक पुरानी परंपरा का हिस्सा है। कमांडर-इन-चीफ जनरल केएम करियप्पा पहले भारतीय सेना प्रमुख थे जिन्हें 1950 में इस मानद से सम्मानित किया गया था। इससे पीला पिछले साल जनवरी में, नेपाली सेना के प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भारतीय सेना का मानद जनरल से अलंकृत किया गया था। 

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • नेपाल के प्रधान मंत्री: केपी शर्मा ओली; अध्यक्ष: बिध्या देवी भंडारी.
    • नेपाल की राजधानी: काठमांडू; मुद्रा: नेपाली रुपया.

    Find More National News Here

    एके गुप्ता बने ONGC विदेश लिमिटेड के नए MD और CEO

     

    about - Part 2546_21.1

    एके गुप्ता ने ONGC विदेश लिमिटेड (OVL) के नए प्रबंध निदेशक और CEO का कार्यभार संभाला है। इससे पहले, वह कंपनी के निदेशक (परिचालन) के पद पर कार्यत थे। इसके अलावा गुप्ता ओएनजीसी में मार्केटिंग में नए व्यवसायों के प्रमुख और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों के लिए ओएनजीसी विदेश के बिजनेस डेवलपमेंट के प्रमुख भी होंगे थे। इस पद पर वह साझेदारों सहयोगियों, नियामकों, ग्राहकों और राष्ट्रीय तेल कंपनियों के साथ वाणिज्यिक वार्ता को संभालेंगे।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    OVL भारत की अंतर्राष्ट्रीय पेट्रोलियम कंपनी है और राष्ट्रीय तेल और गैस प्रमुख तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) लिमिटेड की विदेशी शाखा है। गुप्ता के पास घरेलू और विदेशी तेल और गैस अन्वेषण और उत्पादन कार्यों में विभिन्न क्षमताओं में लगभग तीन दशकों का लंबा अनुभव है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • ONGC विदेश लिमिटेड स्थापित: 1965.
    • ONGC विदेश लिमिटेड मुख्यालय: नई दिल्ली.

    Find More Appointments Here

    Recent Posts

    about - Part 2546_22.1
    QR Code
    Scan Me