ले. जनरल राजीव चौधरी को नियुक्त किया गया BRO का नया महानिदेशक

 

about – Page 2545_3.1

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी को सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation) का 27 वां महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 1 दिसंबर 2020 से प्रभावी हो गई है। लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी की नियुक्ति लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह के स्थान पर की गई हैं जिनकी नियुक्ति भारतीय सेना के नए इंजीनियर-इन-चीफ के रूप में की गई है। बीआरओ चीन और पाकिस्तान की सीमा से लगे सीमावर्ती इलाकों सहित सभी सीमा सड़कों के निर्माण और रखरखाव का जिम्मा संभालता है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • BRO मुख्यालय: नई दिल्ली
  • BRO संस्थापक: जवाहरलाल नेहरू
  • BRO स्थापित: 7 मई 1960

Find More Appointments Here

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस: 03 दिसंबर

 

about – Page 2545_5.1

International Day of Persons with Disabilities: हर साल 3 दिसंबर को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के रूप में मनाया जाता है। IDPWD दिवस मनाए जाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1992 में  की गई थी। IDPWD दिवस 2020 का विषय: ‘Not all Disabilities are Visible’ हैं.


WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

यह दिन समाज और विकास के सभी क्षेत्रों में विकलांग लोगों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देने और राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन के हर पहलू में विकलांग व्यक्तियों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
  • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका.
  • संयुक्त राष्ट्र की स्थापना: 24 अक्टूबर 1945.

    Find More Important Days Here

    MDH के मालिक ‘महाशय’ धर्मपाल गुलाटी का निधन

     

    about – Page 2545_7.1

    मसाला किंग कहे जाने वाले MDH के मालिक धर्मपाल गुलाटी का निधन हो गया। उनका जन्म 1923 में पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था। उन्हें ‘दालाजी’ और ‘महाशयजी’ भी कहा जाता था। कम उम्र में स्कूल छोड़ने वाले धर्मपाल गुलाटी शुरुआती दिनों में अपने पिता के मसाला कारोबार से जुड़ गए थे। उन्हें साल 2019 में भारत सरकार द्वारा देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    धर्मपाल गुलाटी के बारे में:

    1947 में विभाजन के बाद, धर्मपाल गुलाटी भारत चले आए और अमृतसर में एक शरणार्थी शिविर में रहे। फिर वह दिल्ली आ गए और दिल्ली के करोल बाग में एक दूकान शुरू की। गुलाटी ने 1959 में आधिकारिक तौर पर कंपनी की स्थापना की थी। उनका कारोबार केवल भारत तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि वे एक वितरक और निर्यातक भी बन गए। उनकी कंपनी यूके, यूरोप, यूएई, कैनाडा सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भारतीय मसालों का निर्यात करती है।

    Find
    More Obituaries News

    पश्चिम बंगाल ने बड़े पैमाने पर शुरू किया आपके ‘द्वारे सरकार’ अभियान

     

    about – Page 2545_9.1

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 11 राज्य-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने और इसका लाभ उठाने में मदद करने के लिए ‘द्वारे सरकार’ (दरवाजे पर सरकार) नामक एक बड़े अभियान का शुभारंभ किया है। अप्रैल-मई में होने वाले 2021 राज्य विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए दो महीने लंबे आउटरीच कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    यह अभियान 1 दिसंबर, 2020 से 30 जनवरी, 2020 तक चार चरणों में चलाया जाएगा, जिसमें नारा ‘jar jekhane darkar, asche apnar duare sarkar’ यानि जब आप चाहे तब सरकार आपके दरवाजे पर होगी। 11 योजनाओं के लाभार्थियों को इस उद्देश्य के लिए लगाए गए शिविरों में रखा जाएगा।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी; राज्यपाल: जगदीप धनखड़.

    Find More
    State In News Here

    अर्जुन मुंडा ने वर्चुली किया “आदि महोत्सव-मध्य प्रदेश” का शुभारम्भ

     

    about – Page 2545_11.1

    केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने आदि महोत्सव-मध्य प्रदेश के पहले वर्चुली संस्करण का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम में शिल्पों और प्राकृतिक उत्पादों के प्रदर्शन के द्वारा विभिन्न आदिवासी समुदायों की जनजातीय परम्पराओं का प्रदर्शन किया जाएगा। यह आदिवासी संस्कृति-संगीत, नृत्य आदि विभिन्न पहलुओं का प्रदर्शन करने वाले वीडियो भी यहां पर साझा किए जाएंगे। साथ ही यह एक अलग मंच पर आदिवासियों और उनकी विविधता, अलग जीवन शैली का उत्सव होगा।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    10-दिवसीय यह महोत्सव 1 दिसंबर, 2020 से शुरू हो गया। इसे की मेजबानी ट्राइब्स इंडिया की वेबसाइट (www.tribesindia.com) पर की जा रही है। वर्चुअल कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केंद्र मध्य प्रदेश के आदिवासी नृत्य और संगीत के कारीगरों के कार्यस्थल और झलकियों का एक वर्चुल टूर भी शामिल है। पहला वर्चुली आदि महोत्सव आदिवासी शिल्प और मध्य प्रदेश की संस्कृति पर केन्द्रित है। इस कार्यक्रम का अगला फोकस राज्य गुजरात (11 दिसंबर 2020 से) होगा, इसके बाद 21 दिसंबर 2020 से पश्चिम बंगाल होगा।

     

    Find More National News Here

    भारतीय सेना ने किया ब्रह्मोस मिसाइल के एंटी-शिप संस्करण का सफल परीक्षण

     

    about – Page 2545_13.1

    भारत ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के जहाज-रोधी संस्करण का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण भारतीय नौसेना द्वारा किए जा रहे परीक्षण के भाग के रूप में आयोजित किया गया था। डीआरडीओ द्वारा विकसित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल 300 किलोमीटर की रेंज से भारतीय नौसेना के आईएनएस रणविजय से लॉन्च की गई और इसने बंगाल की खाड़ी में कार निकोबार द्वीप समूह के पास निर्धारित अपने लक्ष्य जहाज को सफलतापूर्वक मार गिराया।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    हाल ही में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सतह से हमला करने वाले संस्करण का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में ही सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था। ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल अपनी श्रेणी की दुनिया की सबसे तेज परिचालन प्रणाली है।

    Find More News Related to Defence

    केंद्र ने पर्यावरण सचिव की अध्यक्षता में AIPA समिति का किया गठन

    about – Page 2545_15.1

    केंद्र सरकार ने वैश्विक समझौते के तहत अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पेरिस समझौते (AIPA) के कार्यान्वयन के लिए एक उच्च-स्तरीय अंतर मंत्रालयीय समिति का गठन किया है। 17 सदस्यीय समिति में केंद्र सरकार के 13 प्रमुख मंत्रालयों के सदस्य शामिल होंगे। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) सचिव आर पी गुप्ता इस समिति के प्रमुख होंगे और MoEFCC के अतिरिक्त सचिव रविशंकर प्रसाद उपाध्यक्ष होंगे। पर्यावरण मंत्रालय ने APIA के लिए 16 कार्य किए हैं।

    Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

    AIPA की कुछ प्रमुख विशेषताएं

    • इस निकाय के पास पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 की धारा 5 के तहत उद्योगों या किसी भी संस्था को भारत के लक्ष्यों के अनुरूप क्लीनर प्रयासों के अनुपालन के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की शक्ति होगी।
    • यह पेरिस समझौते के तहत भारत में कार्बन बाजारों को विनियमित करने के लिए एक राष्ट्रीय प्राधिकरण के रूप में काम करेगा
    • AIPA कार्बन मूल्य निर्धारण और बाजार तंत्र के लिए उत्सर्जकों के कार्बन फुटप्रिंट की भरपाई के लिए दिशानिर्देश जारी करेगा।
    • एआईपीए का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के मामलों पर एक समन्वित प्रतिक्रिया पैदा करना है, जो सुनिश्चित करता है कि भारत अपने राष्ट्रीय निर्धारित योगदान (एनडीसी) सहित पेरिस समझौते के तहत अपने दायित्वों को पूरा करने की दिशा में अगसर है।
    • समिति भारत की घरेलू जलवायु क्रियाओं को अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुरूप बनाने के लिए, यदि आवश्यक हो, तो कार्यक्रम और नीतियां भी तैयार करेगी।

          Find More News Related to
          Schemes & Committees

          OECD ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी -9.9% रहने का जताया अनुमान

           

          about – Page 2545_17.1

          ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (OECD) ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जारी किए भारत के सकल घरेलू उत्पाद के अपने पूर्वानुमान में मामूली संशोधन कर 9.9% नेगेटिव रहने की संभावना जताई है, जो सितंबर 2020 में (-) 10.2% आँका गया था। हालंकि OECD ने उम्मीद जताई है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की जीडीपी उभरकर 8% और 2022-23 में 5% की दर से वृद्धि करेगी।

          WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

          वैश्विक अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, OECD को उम्मीद है कि 2020 में दुनिया की जीडीपी 4.2% नेगेटिव रहेगी। सितंबर के पूर्वानुमान में यह अनुमान (-) 4.5 प्रतिशत था। इसके अलावा ओईसीडी ने 2021 में विश्व अर्थव्यवस्था के 5 प्रतिशत के पहले के पूर्वानुमान के स्थान पर 4.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने का भी अनुमान जताया है। साथ ही 2022 के लिए ग्लोबल जीडीपी 3.7% आंकी गई है।

          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

          • ओईसीडी मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
          • ओईसीडी की स्थापना: 30 सितंबर 1961
          • ओईसीडी महासचिव: जोस एंजल गुर्रिया

            मेघालय में बिजली आपूर्ति के लिए एडीबी और भारत ने 132.8 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर किए हस्ताक्षर

            about – Page 2545_19.1

            एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank) और भारत सरकार ने मेघालय बिजली वितरण क्षेत्र सुधार परियोजना के लिए 132.8 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परियोजना का उद्देश्य पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में घरों, उद्योगों और व्यवसायों को आपूर्ति की जाने वाली बिजली की गुणवत्ता को मजबूत बनाना और  आधुनिकीकरण करना है।

            WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

            परियोजना के बारे में:

            • यह परियोजना सभी बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध, गुणवत्ता, विश्वसनीय, और सस्ती बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए मेघालय सरकार की  “24×7 पावर फॉर ऑल” पहल का सहयोग करेगी।
            • इस परियोजना के तहत 23 सब-स्टेशनों का निर्माण सहित नियंत्रण कक्ष उपकरण एवं सुरक्षा प्रणालियों के प्रावधान सहित 45 सब-स्टेशनों का नवीनीकरण और आधुनिकीकरण किया जायेगा, साथ ही राज्य के छह सर्किलों में से तीन को कवर करते हुए 2,214 किलोमीटर की वितरण लाइनों एवं संबंधित सुविधाओं को स्थापित और अपग्रेड किया जायेगा।
            • स्मार्ट मीटर लगाने से लगभग 1,80,000 घरों को फायदा होगा। 

              उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

              • मेघालय राजधानी: शिलांग
              • मेघालय के राज्यपाल: सत्य पाल मलिक
              • मेघालय के मुख्यमंत्री: कॉनराड संगमा

                Find More News Related to Agreements

                विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस: 02 दिसंबर

                 

                about – Page 2545_21.1

                World Computer Literacy Day: हर साल 2 दिसंबर दुनिया भर में डिजिटल साक्षरता से अलग-थलग पड़े समुदायों में जागरूकता पैदा करने और डिजिटल साक्षरता को बढ़ाया देने के लिए विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं में तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस आज दुनिया में मौजूद उन्नत अंतर को नियंत्रित करता है।

                WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

                विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस का इतिहास:

                इस दिन की शुरुआत मूल रूप से भारतीय कंप्यूटर कंपनी NIIT द्वारा 2001 में अपनी 20 वीं वर्षगांठ के अवसर पर की गई थी। विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस पहली बार और 2001 में 2 दिसंबर को मनाया गया था।

                Find More Important Days Here

                Recent Posts

                द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
                Most Important Questions and Answer PDF
                QR Code
                Scan Me