US एयर क्वालिटी इंडेक्स: लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

 

about – Page 2546_3.1

यूएस एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) द्वारा वायु प्रदूषण पर जारी किए आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी लाहौर को दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर के रूप में शीर्ष स्थान पर रखा गया है। लाहौर को पार्टिकुलेट मेट्टर (पीएम) रेटिंग में 423 रेटिंग मिली। इस सूची में नई दिल्ली 229 के पीएम रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि नेपाल की राजधानी काठमांडू 178 के पीएम रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर रही।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


AQI के बारे में:

  • वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (EPA) द्वारा जारी किया गया है ताकि लोगों द्वारा यह अनुमान लगाया जा सके कि हवा में सांस लेना सुरक्षित है अथवा नही.
  • AQI, EPA द्वारा विनियमित पांच प्रमुख प्रदूषकों के स्तर पर आधारित है: जमीनी स्तर का ओजोन, पार्टिकुलेट मैटर (PM2.5), कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड.
  • AQI 0-500 के पैमाने पर रखकर वायु की गुणवत्ता को मापता है, जहाँ AQI 50 से कम होता है, तो वहां हवा की गुणवत्ता को संतोषजनक माना जाता है।

Find More Ranks and Reports Here

संदीप कटारिया होंगे बाटा के नए वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी

 

about – Page 2546_5.1

जूते के प्रमुख संगठन बाटा जूता संगठन ने संदीप कटारिया को अपना नया वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) नियुक्त किया है। वह पहले भारतीय हैं जिन्हें बाटा (हेडक्वार्टर-लुसाने, स्विट्जरलैंड) में वैश्विक भूमिका निभाने के लिए चुना किया गया है। वे एलेक्सिस नास्र्ड का पदभार संभालेंगे, जिन्होंने लगभग पांच साल बाद पद प् रहने के बाद इस्तीफा दे दिया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इससे पहले, कटारिया 2017 से बाटा इंडिया के सीईओ है। कटारिया की लीडरशिप के अंतर्गत, बाटा इंडिया उम्मीद से भी कम समय के अन्दर भारत में सबसे बड़े फुटवियर रिटेलर में बदलने में कामयाब रहा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
 

  • बाटा मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड
  • बाटा स्थापित: 24 अगस्त 1894.

Find More Appointments Here

एआर रहमान होंगे भारत में ‘बाफ्टा ब्रेकथ्रू’ पहल के एम्बेसडर

about – Page 2546_7.1

ऑस्कर और ग्रैमी विजेता भारतीय संगीतकार एआर रहमान को भारत में बाफ्टा की  ब्रेकथ्रू पहल का एम्बेसडर चुना गया है। वर्ष 2020 में, बाफ्टा भारत में फिल्म, खेल अथवा टेलीविजन में काम करने वाली पांच असाधारण प्रतिभाओं की पहचान करेगा और उनका सहयोग करेगा।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


BAFTA के बारे में:

बाफ्टा की ब्रेकथ्रू पहल, यूके, चीन, भारत और अमेरिका के फिल्म, खेल और टेलीविजन उद्योगों में आने वाली नई प्रतिभाओं की मदद करने के लिए अकादमी के साल भर के कार्यक्रम का एक हिस्सा है, जो उन्हें अद्वितीय कैरियर विकास और सलाह के अवसरों तक पहुंच प्रदान करता है। यह विश्व भर में प्रसिद्ध संगठन द्वारा समर्थित कलाकारों को प्रोत्साहित करने का एक अनूठा अवसर है, जिसमें दुनिया भर के अन्य प्रतिभाशाली रचनाकारों के साथ कनेक्शन और बाफ्टा-विजेताओं और नामांकित व्यक्तियों द्वारा सलाह दी जाती है।

Find More Miscellaneous News Here

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गुरु नानक देव जी की जयंती पर जारी की पुस्तिका

 

about – Page 2546_9.1

श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर ‘पीएम मोदी और सिखों के साथ उनकी सरकार के विशेष संबंध’ नामक एक पुस्तिका का विमोचन किया गया। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन ब्यूरो ऑफ़ आउटरीच कम्युनिकेशन द्वारा इस पुस्तिका को तैयार किया गया है और इसे तीन भाषाओं हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी में जारी किया गया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

पुस्तिका का विमोचन केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर और केंद्रीय नागरिक उड्डयन और आवास और शहरी मामलों के मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने संयुक्त रूप से किया। मंत्री ने प्रधानमंत्री को व्यक्तिगत रूप से छोटी व्यवस्थाओं की देखरेख करने और व्यक्तिगत रूप से करतारपुर कॉरिडोर के लिए पहला जत्था भेजने का श्रेय दिया।

अन्य महत्वपूर्ण निर्णयों के बीच केंद्रीय मंत्री ने श्री हरमंदिर साहिब में लंगर, एफसीआरए पंजीकरण पर कोई कराधान नहीं करने के निर्णय पर प्रकाश डाला, जिससे कि सिख समुदाय की मांग के अनुसार वैश्विक संगत भागीदारी संभव हो सके और ‘ब्लैकलिस्ट’का संशोधन किया जा सके।


Find More Miscellaneous News Here

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस: 02 दिसंबर

 

about – Page 2546_11.1

National Pollution Control Day: भारत में हर साल 2 दिसंबर को वर्ष 1984 में 2 से 3 दिसंबर की रात को हुई भोपाल गैस त्रासदी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जीवन गंवाने वाले लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया जाता है।

वर्ष 2020 में भोपाल गैस त्रासदी की 36 वीं वर्षगांठ है। इस दिन के जरिए, हवा, पानी और मिट्टी के बढ़ते प्रदूषण के बारे में जागरूकता पैदा की जाती है, और प्रदूषण नियंत्रण अधिनियमों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इस दिन का उद्देश्य:

  • औद्योगिक आपदाओं के प्रबंधन और नियंत्रण के बारे में जागरूकता फैलाना
  • औद्योगिक प्रक्रियाओं या मानवीय लापरवाही से उत्पन्न प्रदूषण को रोकें जाना
  • लोगों और उद्योगों को प्रदूषण नियंत्रण कृत्यों के महत्व के बारे में जागरूक करना

    Find More Important Days Here

    अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस: 2 दिसंबर

     

    about – Page 2546_13.1

    International Day for the Abolition of Slavery: संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1986 से दुनिया भर में दास प्रथा को ख़त्म करने के लिए हर साल 2 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य गुलामी के सभी रूपों, जैसे मानव तस्करी, यौन शोषण, सबसे बुरे रूप बाल श्रम, जबरन शादी और सशस्त्र संघर्ष के दौरान बच्चों की सेना में जबरन भर्ती से सम्बंधित मुद्दों के उन्मूलन के लिए सार्थक प्रयासों पर ध्यान केन्द्रित करना है।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा अथवा गुलामी के उन्मूलन दिवस का इतिहास:

    संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2 दिसंबर 1949 को एक संकल्प पारित हुआ, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस को अडॉप्ट किया गया. इसमें मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी रोकना और वेश्यावृति को रोकना था. दोनों को दासता का प्रतीक मानते हुए रेजोल्यूशन 317 (IV) पारित किया गया. 

    Find More Important Days Here

    उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सूर्यधार झील का किया लोकार्पण

     

    about – Page 2546_15.1

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून के डोईवाला में सूर्यधार झील का लोकार्पण किया है। सूर्यधार झील 550 मीटर लंबी, 28 मीटर चौड़ी और 10 मीटर गहरी है और जिसकी क्षमता 77,000 क्यूबिक मीटर है।


    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    यह झील राज्य के 18-20 गांवों की पीने के पानी और सिंचाई की जरूरतों को पूरा करने के अलावा, इस क्षेत्र में जल संसाधनों को दुरुस्त करेगी और एक स्वस्थ इको-सिस्टम बनाने में मदद करेगी जो प्रवासी पक्षियों को आकर्षित करेगा। इसके अलावा राज्य सरकार ने अगले साल मकर संक्रांति या बसंत पंचमी के दिन झील में एक वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन करने की योजना भी तैयार की है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

    • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत
    • उत्तराखंड के राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य

    Find More State In News Here

    IAS अधिकारी वर्षा जोशी होंगी NDDB की नई अध्यक्ष

     

    about – Page 2546_17.1

    भारत सरकार द्वारा IAS अधिकारी वर्षा जोशी को राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में भारत सरकार के मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के पशुपालन और डेयरी विभाग में संयुक्त सचिव (CDD) के पद पर कार्यत हैं।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    वर्षा जोशी की नियुक्ति दिलीप रथ के स्थान पर की गई जिनका NDDB के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल 30 नवंबर, 2020 को समाप्त हो गया है, जोशी की नियुक्ति 1 दिसंबर, 2020 से प्रभावी होकर अगले आदेश तक जारी रहेगी।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

    • राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की स्थापना: 16 जुलाई 1965.
    • राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड मुख्यालय: आनंद, गुजरात.

    Find More Appointments Here

    पीयूष गोयल ने किया NWR के दिघावाड़ा-बांदीकुई रेल खंड का उद्घाटन

     

    about – Page 2546_19.1

    केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राजस्थान में उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के नए विद्युतीकृत दिघावाड़ा-बांदीकुई रेल खंड का उद्घाटन किया है। साथ ही मंत्री ने इस नए विद्युतीकृत मार्ग पर पहली ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। दिघावाड़ा-बांदीकुई खंड जयपुर से होकर जाने वाले दिल्ली-अजमेर रेल मार्ग पर है।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    रेलवे ने चरणबद्ध तरीके से देश भर की सभी रेलवे लाइनों को शत प्रतिशत विद्युतीकरण करने का लक्ष्य रखा है। एक बार जब ये विद्युतीकृत ट्रेनें पूर्ण रूप से चलने लगेंगी, तो डीजल से चलने वाली ट्रेनें को बंद कर दिया जाएगा।

    Find More Miscellaneous News Here

    केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने “सहकार प्रज्ञा” पहल का किया शुभारंभ

     

    about – Page 2546_21.1

    केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हाल ही में सहकार प्रज्ञा नामक एक नई पहल का अनावरण किया है। सहकार प्रज्ञा, भारत में प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से सहकारी क्षेत्र की क्षमता के विकास में मदद करने के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (National Cooperative Development Corporation) की एक पहल है।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


    सहकार प्रज्ञा के बारे में:

    • इस पहल के तहत, किसानों के लिए 45 नए प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किए गए हैं, जिनमे एनसीडीसी द्वारा देश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक सहकारी समितियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
    • प्रशिक्षण मॉड्यूल का उद्देश्य जानकारी और संगठनात्मक कौशल प्रदान करना है और देश भर में प्राथमिक सहकारी समितियों को तैयार करने का प्रयास करना है जो सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल में एक बड़ी भूमिका निभाने में सक्षम बन सके।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  

    • नरेंद्र सिंह तोमर कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायत राज और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं

    Find More National News Here

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me