न्यूजीलैंड ने की जलवायु आपातकाल की घोषणा

 

about – Page 2544_3.1

न्यूजीलैंड ने “जलवायु आपातकाल” की घोषणा करने साथ ही 2025 तक अपने सार्वजनिक क्षेत्र को कार्बन न्युट्रल बनाने घोषणा की है। इस घोषणा के बाद न्यूजीलैंड अब उन 32 अन्य देशों में शामिल हो गया है जिन्होंने जलवायु आपातकाल घोषित किया है। इनमें देशों जापान, कनाडा, फ्रांस और ब्रिटेन शामिल हैं।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

न्यूजीलैंड की प्रधान मंत्री जैकिंडा अर्डर्न ने लेजिस्लेटर्स से कहा कि “जलवायु आपातकाल की घोषणा कर हम उस बोझ पर संज्ञान ले रहे हैं जो आने वाली पीढ़ियों पर पड़ने वाला है, साथ ही यह उस देश के लिए है जिसमें आगामी पीढ़ियां जन्म लेने वाली हैं और यह उस कर्ज के बारे में है जो उन पर पड़ेगा यदि हम इस मुद्दे पर अभी निर्णय नहीं लेंगे।”।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • न्यूजीलैंड के प्रधान मंत्री: जैकिंडा अर्डर्न
  • न्यूजीलैंड की राजधानी: वेलिंगटन
  • न्यूजीलैंड की मुद्रा: न्यूजीलैंड डॉलर

    Find More International News

    विराट कोहली बने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 12000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

     

    about – Page 2544_5.1

    विराट कोहली एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 12,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। कोहली ने कारनामा कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले तीसरे एकदिवसीय मैच में किया। उन्होंने अपनी 242 वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया और उनसे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने अपनी 300 वीं पारी में 12000 रन बनाए थे।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    कोहली 463 एकदिवसीय मैचों में तेंदुलकर के 18,426 रन के बाद वनडे में भारत के लिए दूसरे सबसे बड़े स्कोरर हैं। इसके अलावा भारतीय कप्तान के नाम एकदिवसीय मैचों में सबसे तेज (पारी के मामले में) 10,000 और 11,000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। कोहली ने 222 पारियों में 11,000 रन बनाए और अपनी 205 वीं पारी में 10000 रन बनाकार ऐसा करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बने थे।

    Find More Sports News Here

    बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर मंडरा रहा है “Burevi” चक्रवाती तूफान

     

    about – Page 2544_7.1

    डीप डिप्रेशन दक्षिणपूर्वी और बंगाल के दक्षिण-पश्चिम की खाड़ी से सटे बंगाल के दक्षिण-पश्चिम की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान ‘Burevi’ में ओर तेज हो गया है। यह त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से 240 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, पम्बन (तमिलनाडु) से 470 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और कन्नियाकुमारी (तमिलनाडु) से लगभग 650 किलोमीटर पूर्व-उत्तर-पूर्व में है।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    चक्रवात Burevi को यह मालदीव द्वारा दिया गया है। यह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर उठा दूसरा चक्रवात है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल तटों के लिए चक्रवात अलर्ट जारी कर दिया गया है।

    Find More Miscellaneous News Here

    ब्रिटिश पीएम जॉनसन हो सकते हैं गणतंत्र दिवस समारोह 2021 में मुख्य अतिथि

     

    about – Page 2544_9.1

    ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन को वर्ष 2021 के गणतंत्र दिवस पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा औपचारिक रूप से आमंत्रित किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले जॉनसन ने अपनी ओर से, अगले साल ब्रिटेन में पीएम मोदी को G-7 शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है। गणतंत्र दिवस परेड में आखिरी बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री 1993 में जॉन मेजर मुख्य अतिथि थे।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    Find More National News Here

    योगी आदित्यनाथ ने घंटी बजाकर की बीएसई में LMC के बॉन्ड की लिस्टिंग

     

    about – Page 2544_11.1

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में पारंपरिक रूप से घंटी बजाकर एक्सचेंज पर लखनऊ नगर निगम के बॉन्ड को सूचीबद्ध किया। एलएमसी के बांड 13 नवंबर को जारी किए गए थे, जिसमें कूपन दर 8.5 प्रतिशत थी और जिसका कार्यकाल 10 वर्ष होगा। इन्हें जारी करने वाले ने 4.5 गुना सदस्यता प्राप्त की थी।

    Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

    लखनऊ नगर निगम बॉन्ड के बारे में:

    • इसके साथ ही लखनऊ, नगरपालिका बांड के जरिए धन जुटाने वाला भारत का 9 वां शहर और यूपी का पहला शहर बन गया है। साथ ही यह कायाकल्प और शहरी परिवर्तन (Atal Mission for Rejuvenation and Urban Transformation) योजना के लिए अटल मिशन के शुभारंभ के बाद नगरपालिका बांड जारी करने वाला पहला शहर भी बन गया है।
    • लखनऊ नगर निगम उत्तर भारत का पहला नागरिक निकाय है जिसने बीएसई पर बांड जारी किया है।
    • बांड के माध्यम से जुटाई गई धनराशि को लखनऊ में अटल मिशन फॉर कायाकल्प और शहरी परिवर्तन (एएमआरयूटी) योजना के तहत कार्यान्वित किया जा रहा है।
    • नगरपालिका बांड जारी करने वाला गाजियाबाद राज्य का अगला शहर होगा और इसके बाद प्राग्यराज, वाराणसी, आगरा और कानपुर होंगे।

        Find More State in News Here

        बिदादी में स्थापित किया जाएगा कर्नाटक का पहला 11.5 मेगावाट का पॉवर प्लांट

         

        about – Page 2544_13.1

        कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बेंगलुरु के बिदादी में नगरपालिका कचरे पर आधारित 11.5 मेगावाट बिजली संयंत्र की आधारशिला रखी। यह कर्नाटक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KPCL) द्वारा स्थापित किया जा रहा राज्य का अपनी तरह का पहला बिजली संयंत्र है, जो नगरपालिका के 600 टन कचरे को 11.5-मेगावाट ऊर्जा में परिवर्तित करने में मदद करेगा।

        WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

        यह पावर प्लांट मौजूदा पावर ग्रिड में 80.59 मिलियन यूनिट बिजली जोड़ेगा। पावर प्लांट प्रोजेक्ट का निर्माण 260 करोड़ रु. की लागत से किया जा रहा है और इसके 2022 तक चालू होने की संभावना है।


        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

        • कर्नाटक के मुख्यमंत्री: बी.एस. येदुरुरप्पा; राज्यपाल: वजुभाई वाला.

        Find More State in News Here

        RBI ने HDFC बैंक को अपने नए डिजिटल प्रोग्राम को लॉन्च रोकने का जारी किया आदेश

         

        about – Page 2544_15.1

        एचडीएफसी द्वारा स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया गया है कि, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एचडीएफसी बैंक लिमिटेड को एक आदेश जारी किया है, जो पिछले दो वर्षों में बैंक के इंटरनेट बैंकिंग/ मोबाइल बैंकिंग/ पेमेंट बैंकिंग में हुई परेशानियों के संबंध में है। इस आदेश में RBI ने हाल में 21 नवंबर 2020 को प्रमुख डाटा सेंटर में बिजली बंद हो जाने के चलते बैंक की इंटरनेट बैंकिंग और भुगतान प्रणाली का बंद होने का जिक्र भी किया हैं। 

        Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

        RBI के आदेश के जरिए बैंक निम्न गतिविधियों को अस्थायी रूप से बंद करने का परामर्श:

        1. इसके प्रोग्राम डिजिटल 2.0 (लॉन्च किया जाना) के तहत डिजिटल बिजनेस जनरेटिंग गतिविधियों के सभी लॉन्च और और आईटी एप्लीकेशन को बनाने वाले अन्य प्रस्तावित व्यवसाय।
        2. नए क्रेडिट कार्ड ग्राहकों का सोर्सिंग।
        3. इसके अलावा, आदेश बैंक के निदेशक मंडल को कहा गया है कि वे कमियों की जांच करें और जवाबदेही तय करें।
        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

        • एचडीएफसी बैंक का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
        • एचडीएफसी बैंक के एमडी और सीईओ: शशिधर जगदीशन (आदित्य पुरी के स्थान पर)
        • एचडीएफसी बैंक की टैगलाइन: We understand your world.

          Find
          More Business News Here

          IOCL ने लॉन्च किया भारत का पहला विश्व स्तरीय प्रीमियम ग्रेड पेट्रोल ऑक्टेन 100

           

          about – Page 2544_17.1

          केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत का पहला स्वदेशी रूप से तैयार किए गए विश्व स्तरीय प्रीमियम-ग्रेड पेट्रोल ‘100 Octane premium petrol’ का शुभारंभ किया। ऑक्टेन पेट्रोल इंजन को उच्च गुणवत्ता और शक्ति प्रदान करेगा। ब्रांड ‘XP-100’ के रूप में इस प्रीमियम ग्रेड पेट्रोल को उपलब्ध कराया जाएगा। इसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा उत्तर प्रदेश की मथुरा रिफाइनरी में तैयार किया गया है।

          WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

          “XP-100” की उपलब्धता:

          • XP-100 को पूरे देश में चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा और पहले चरण में इसे 10 शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा। यह शहर दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, आगरा, जयपुर, चंडीगढ़, लुधियाना, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद हैं।
          • इस लॉन्च के साथ ही भारत अब वैश्विक स्तर पर उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जिनके पास इस तरह का बेहतर गुणवत्ता वाला ईंधन हैं। अब तक, इस गुणवत्ता का ईंधन केवल छह देशों में उपलब्ध है, जिसमें अमेरिका, जर्मनी, ग्रीस, इंडोनेशिया, मलेशिया और इजरायल शामिल हैं।

          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

          • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष: श्रीकांत माधव वैद्य
          • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मुख्यालय: नई दिल्ली
          • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड स्थापित: 30 जून 1959

            Find More Miscellaneous News Here

            एडीबी और भारत ने पश्चिम बंगाल के लिए 50 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर किए हस्ताक्षर

             

            about – Page 2544_19.1

            एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank) और भारत सरकार ने पश्चिम बंगाल में वित्तीय प्रबंधन प्रक्रियाओं और परिचालन क्षमता में सुधार के लिए 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के नीति-आधारित ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए है। ‘West Bengal Public Finance Management Investment Programme’ (पश्चिम बंगाल सार्वजानिक वित्त प्रबंधन निवेश कार्यक्रम) शीर्षक परियोजना राज्य में अधिक राजकोषीय बचत करने, सटीक निर्णय लेने को बढ़ावा देने और सेवा वितरण में सुधार करने में मदद करेगी।

            WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

            राजकोषीय नीति और सार्वजनिक वित्त के लिए एक केंद्र की स्थापना सार्वजनिक वित्त प्रबंधन पर राज्य सरकार के अधिकारियों की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए की जाएगी, जबकि परिवहन निगमों और शहरी स्थानीय निकायों के लिए एक वेब-आधारित शिकायत निवारण प्रणाली विकसित करना एक विश्वसनीय नागरिक-सरकार इंटरफ़ेस प्रदान करेगा।

            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

            • एडीबी के अध्यक्ष: मासत्सुगु असकावा; मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस.

            Find More State in News Here

            ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2020: भारत रहा आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित 8वां देश

             

            about – Page 2544_21.1

            ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स (GTI) 2020 में भारत को 2019 में आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में वैश्विक स्तर पर 8 वें स्थान पर रखा गया है। भारत का GTI स्कोर 10.7 में से 7.353 रहा। भारत में 2019 में आतंकवाद के कारण 277 हत्याए, 439 घायल और 558  घटनाएं दर्ज की गईं। इस सूचकांक में दक्षिण एशिया 2019 में आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र रहा, जहां किसी भी अन्य क्षेत्र की तुलना में सबसे अधिक हत्याएं दर्ज की गईं। इसके अलावा, विश्व स्तर पर आतंकवाद के कारण होने वाली मौतों में 2018 की तुलना में 2019 में 15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,286 दर्ज की गईं।

            WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

            भारत के बारे में:

            • जम्मू और कश्मीर आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र रहा, जहां 165 हमलों और 103 मौतों की सूचना प्राप्त हुई। कश्मीर के तीन सबसे सक्रिय समूह जैश-ए-मोहम्मद (JeM), हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) हैं।
            • छत्तीसगढ़ भारत में 85 हमलों और माओवादी चरमपंथियों से 53 मौतों के साथ दूसरा सबसे प्रभावित क्षेत्र था।
            आतंकवाद से सबसे अधिक प्रभावित देश:
            • अफगानिस्तान 163 देशों में 9.592 के स्कोर के साथ सबसे अधिक आतंकी प्रभावित वाले देश के रूप में सूचकांक में सबसे ऊपर है।
            • इसके बाद क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर इराक (8.682) और नाइजीरिया (8.314) हैं।

            आतंकवाद से सबसे कम प्रभावित देश:

            • सूचकांक में कतर (0.014) ने 133 वीं रैंक और उसके बाद उज़्बेकिस्तान (0.010) ने 134 वीं रैंक और करीब 29 देशों (0.000 के स्कोर) ने 135 वीं रैंक हासिल की, जिसका मतलब है कि यह आतंकवाद से सबसे कम प्रभावित देश हैं।
            ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स (GTI) के बारे में:

            आतंकवाद से प्रभावित देशों का आंकलन करने के लिए इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (IEP) द्वारा वार्षिक रूप से ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स प्रकाशित किया जाता है, इसका मुख्यालय ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में है।

            Find More Ranks and Reports Here

            Recent Posts

            द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
            Most Important Questions and Answer PDF
            QR Code
            Scan Me