उत्पाल कुमार सिंह को नियुक्त किया गया लोकसभा का नया महासचिव

 

about – Page 2547_3.1

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी उत्पाल कुमार सिंह को लोकसभा और लोकसभा सचिवालय का महासचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 1 दिसंबर, 2020 से प्रभावी होगी। वे स्नेहलता श्रीवास्तव का स्थान लेंगे।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

श्री सिंह उत्तराखंड कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्हें कैबिनेट सचिव के पद और रैंक में लोकसभा का महासचिव नियुक्त किया गया है।

Find More Appointments Here

ADB ने जारी की ‘Future of Regional Cooperation in Asia and the Pacific’ टाइटल नई बुक

 

about – Page 2547_5.1

एशियाई विकास बैंक (ADB) ने ‘Future of Regional Cooperation in Asia and the Pacific’ टाइटल एक नई बुक जारी की है। यह बुक इस बात पर केन्द्रित है कि स्वास्थ्य, व्यापार, वित्त और आपदा जोखिम सहित क्षेत्रीय सहयोग रणनीतियों को एशिया और प्रशांत में आर्थिक विकास में तेजी लाने और COVID-19 महामारी से उभरने में कैसे मदद मिल सकती है। साथ ही यह COVID-19 महामारी से उभरने और पुनर्निर्माण के लिए एक साथ मिलकर काम करने के लिए इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं के अवसरों को खोजने पर भी प्रकाश डालती हैं ।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • एडीबी के अध्यक्ष: मासत्सुगु असकावा; मुख्यालय: मनीला, फिलीपींस.

Find More Books and Authors Here

लुईस हैमिल्टन ने जीता बहरीन ग्रैंड प्रिक्स 2020 खिताब

 

about – Page 2547_7.1

लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज-ग्रेट ब्रिटेन) ने बहरीन के बहरीन इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित रेस 2020 बहरीन ग्रैंड प्रिक्स जीत ली है। यह रेस 2020 फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप की पंद्रहवीं रेस थी। इस सीजन की हैमिल्टन की यह 11 वीं जीत और उनके करियर की 95 वीं F1 जीत है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इस जीत के साथ अब हैमिल्टन ने फॉर्मूला वन इतिहास में सबसे अधिक जीत (95) दर्ज करने का रिकॉर्ड बना दिया है। रेड बुल रेसिंग टीम मेंबर मैक्स वेरस्टैपेन (नीदरलैंड्स) और अलेक्जेंडर एल्बोन (थाईलैंड) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

Find More Sports News Here

सेनेगल को विश्व कप में जीत दिलाने वाले फुटबॉलर पापा बोउबा डोप का निधन

 

about – Page 2547_9.1

साल 2002 के फीफा विश्व कप मैच में देश को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सेनेगल के पेशेवर फुटबॉलर पापा बोउआ डोप (Papa Bouba Diop) का निधन। वह 42 वर्ष की आयु के थे। उनके गोल ने सेनेगल को 2002 फीफा विश्व कप के उद्घाटन मैच में तत्कालीन विश्व चैंपियन फ्रांस पर 1-0 की जीत हासिल करने और फीफा विश्व कप में सेनेगल को पहला मैच जीतने में मदद की थी। डोप ने सेनेगल के लिए 63 कैप जीते थे।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find
More Obituaries News

BSF का 56 वां स्थापना दिवस : 1 दिसंबर

 

about – Page 2547_11.1

सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) द्वारा 01 दिसंबर 2020 को अपना 56 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन युद्धों के बाद, बीएसएफ का गठन 1 दिसंबर, 1965 को एक एकीकृत केंद्रीय एजेंसी के रूप में किया गया था, ताकि भारत की सीमाएँ और उससे जुड़े मामलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह भारत के पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है और दुनिया का सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा बल है। बीएसएफ को भारतीय क्षेत्रों की “रक्षा की पहली दीवार” का कहा जाता है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
 

  • बीएसएफ महानिदेशक: राकेश अस्थाना
  • BSF मुख्यालय: नई दिल्ली

Find More Miscellaneous News Here

विश्व एड्स दिवस: 01 दिसंबर

 

about – Page 2547_13.1

हर साल 1 दिसंबर को दुनिया भर में विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के लोगों को एचआईवी के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने, एचआईवी से पीड़ित लोगों के लिए समर्थन दिखाने और उन लोगों को याद करने का अवसर प्रदान करता है जो एड्स से संबंधित बीमारी से अपनी जान गवा चुके हैं। इस वर्ष के विश्व एड्स दिवस की थीम है “Global solidarity, shared responsibility”.


WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

वर्ष 2020 में, दुनिया का ध्यान COVID-19 महामारी से स्वास्थ्य पड़े पर प्रभाव पर केंद्रित है कि किस प्रकार महामारी जीवन और आजीविका को प्रभावित करती है। COVID-19 में एक बार फिर देखा गया है कि कैसे असमानता को कम करने, मानवाधिकारों, लैंगिक समानता, सामाजिक संरक्षण और आर्थिक विकास जैसे अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ स्वास्थ्य का मुद्दा जुड़ा हुआ है।

Find More Important Days Here

विराट कोहली बने सबसे तेज 22,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी

 

about – Page 2547_15.1

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने खेल में एक और नया रिकॉर्ड बनाया। वे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर 22,000 रन पूरे करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपनी 462 वीं पारी में इस मुकाम को हासिल किया, जिसके लिए तेंदुलकर ने 493 पारी खेली थी। उनके बाद ब्रायन लारा (511 पारी) और रिकी पोंटिंग (514 पारी) हैं। सभी फोर्मट्स में 50 से अधिक की औसत के साथ एकमात्र बल्लेबाज, कोहली ने टेस्ट में 7240 रन, वनडे में 12834 रन और T20 में 2794 रन बनाए है।


WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

कोहली ने यह उपलब्धि एससीजी में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दूसरे वनडे के दौरान हासिल की। इस रिकॉर्ड के साथ-साथ कोहली 22,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले आठवें बल्लेबाज और तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। 24208 रन बनाने वाले राहुल द्रविड़ इस सूची में दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।

Find More Sports News Here

नरेंद्र सिंह तोमर ने 5 राज्यों में हनी FPO कार्यक्रम का किया शुभारंभ

 

about – Page 2547_17.1

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शहद उत्पादन के लिए पांच राज्यों में हनी फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (FPO) प्रोग्राम का उद्घाटन किया। हनी एफपीओ कार्यक्रम का उद्देश्य मधुमक्खी पालन उद्योग के मुद्दों का समाधान करना है और देश में शहद उत्पादन को बढ़ावा देना है। इससे किसान की आय बढ़ाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इन 5 एफपीओ को नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NAFED) द्वारा स्थापित किया जाएगा। इनकी स्थापना की जाएगी

  • पूर्वी चंपारण (बिहार)
  • मुरैना (मध्य प्रदेश)
  • भरतपुर (राजस्थान)
  • मथुरा (उत्तर प्रदेश)
  • सुंदरबन (पश्चिम बंगाल)
हनी एफपीओ कार्यक्रम के बारे में:
  • नए 10,000 एफपीओ के गठन और संवर्धन के लिए केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत हनी एफपीओ कार्यक्रम शुरू किया गया है।
  • सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 2,200 एफपीओ को मंजूरी दी है।
  • इन एफपीओ को बनाने का काम नाबार्ड (600 एफपीओ), छोटे किसानों के कृषि व्यवसाय कंसोर्टियम (500), राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (500) और नेफेड को दिया गया है जो 50 विशिष्ट एफपीओ और कुछ राज्य-स्तरीय संगठनों का सहयोग करेंगे।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • NAFED के अध्यक्ष: बिजेन्द्र सिंह
  • NAFED स्थापित: 2 अक्टूबर 1958
  • NAFED मुख्यालय: नई दिल्ली

    Find More National News Here

    दुबई में विकसित किया जा रहा है अरब खाड़ी का पहला कोयला आधारित पॉवर प्लांट

     

    about – Page 2547_19.1

    अरब खाड़ी देश का पहला कोयला-आधारित पावर प्लांट, संयुक्त अरब अमीरात, दुबई के सआह शोएब में स्थापित किया जा रहा है। 2,400 मेगावाट हसायन क्लीन कोयला पॉवर स्टेशन कुल 3.4 बिलियन डॉलर की अनुमानित लागत पर स्थापित किया जाएगा।


    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    इस परियोजना में प्रत्येक 600MW की चार इकाइयाँ शामिल होंगी, जिनके क्रमशः 2020, 2021, 2022 और 2023 में परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। पावर प्लांट से लगभग 250,000 घरों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति करने की उम्मीद है।

    Find More International News 

    भारत और फिनलैंड ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग विकसित करने के लिए मिलाया हाथ

     

    about – Page 2547_21.1

    भारत और फिनलैंड ने पर्यावरण और जैवविविधता संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। एमओयू पर भारतीय की ओर से पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और फिनलैंड की पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री कृस्‍टा मिक्‍कोनेन ने वीडियो-कांफ्रेसिंग के जरिए हस्ताक्षर किए।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    एमओयू के बारे में:

    • इस समझौता ज्ञापन से प्रौद्योगिकी, वैज्ञानिक तथा प्रबंधन क्षमताएं मजबूत होंगी और गुणवत्‍ता आदान-प्रदान तथा पारस्‍परिक लाभ के आधार पर सतत विकास को प्रोत्‍साहित करने के काम को ध्‍यान में रखते हुए पर्यावरण तथा जैवविविधता के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग विकसित होगा।
    • यह समझौता ज्ञापन भारत और फिनलैंड की साझेदारी और समर्थन, वायु तथा जल प्रदूषण की रोकथाम,अपशिष्‍ट प्रबंधन, सहित प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में श्रेष्‍ठ व्‍यवहारों के आदान-प्रदान को प्रोत्‍साहित करेगा।

    Find More News Related to Agreements

    Recent Posts

    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
    Most Important Questions and Answer PDF
    QR Code
    Scan Me