Home   »   भारतीय सेना ने किया ब्रह्मोस मिसाइल...

भारतीय सेना ने किया ब्रह्मोस मिसाइल के एंटी-शिप संस्करण का सफल परीक्षण

 

भारतीय सेना ने किया ब्रह्मोस मिसाइल के एंटी-शिप संस्करण का सफल परीक्षण |_3.1

भारत ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के जहाज-रोधी संस्करण का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण भारतीय नौसेना द्वारा किए जा रहे परीक्षण के भाग के रूप में आयोजित किया गया था। डीआरडीओ द्वारा विकसित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल 300 किलोमीटर की रेंज से भारतीय नौसेना के आईएनएस रणविजय से लॉन्च की गई और इसने बंगाल की खाड़ी में कार निकोबार द्वीप समूह के पास निर्धारित अपने लक्ष्य जहाज को सफलतापूर्वक मार गिराया।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

हाल ही में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सतह से हमला करने वाले संस्करण का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में ही सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था। ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल अपनी श्रेणी की दुनिया की सबसे तेज परिचालन प्रणाली है।

Find More News Related to Defence

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *