Home  »  Search Results for... "label/Economy"

नवंबर में 3.93 फीसदी के साथ 8 महीने के उच्चतम स्तर पर थोक महंगाई

नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) के आधार पर मुद्रास्फीति आठ महीने के उच्चतम 3.93% पर पहुंच गई, जो अक्टूबर में 3.59% थी. जारी किए गए आंकड़ों से पता चला है कि नवंबर में खुदरा मुद्रास्फीति अप्रत्याशित रूप से 15 महीने के उच्चतम 4.88% पर पहुंच गई, और अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन में 2.2% की …

एडीबी ने देश की जीडीपी की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6.7 प्रतिशत किया

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी की वृद्धि दर के अनुमान को 6.7 % से 0.3 प्रतिशत तक घटाया.

आरबीआई ने सरकारी प्रतिभूतियों, राज्य विकास ऋणों में एफपीआई की सीमा बढ़ाई

भारतीय रिजर्व बैंक ने जनवरी-मार्च 2018 की तिमाही के लिए विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा निवेश की सीमा बढ़ाकर केंद्र सरकार प्रतिभूतियों में 6,400 करोड़ रुपये और राज्य के विकास ऋणों (एसडीएल) में 5,800 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की.

एआईआईबी ने कोयले पर निर्भरता कम करने हेतु चीन को प्रथम ऋण अनुदान दिया

एशियाई इन्फ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) ने गांवों के लिए प्राकृतिक गैस वितरण नेटवर्क के निर्माण से 600,000 टन से अधिक कोयले पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए अपने सबसे बड़े  शेयरधारक चीन को इसके पहले ऋण की मंजूरी दे दी है.

सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड दर को 2890 रूपये प्रति ग्राम तय किया

सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की नई श्रृंखला की कीमत के रूप में प्रति ग्राम के लिए 2,890 रुपए निर्धारित किए हैं. भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के अंकित मूल्य पर प्रति ग्राम 50 रूपये की छूट देने का फैसला उन निवेशकों के लिए किया है जो इसका …

भारतीय अर्थव्यवस्था की 2018 में 7.2% व 2019 में 7.4% तक बढ़ने की संभावना: यूएन रिपोर्ट

देश की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2018 में 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है. जबकि अगले वर्ष 2019 में इसके 7.4 प्रतिशत होने की उम्मीद है.उपभोग, सार्वजनिक निवेश, ढांचागत सुधार और आर्थिक सुधारों की वजह से भारत में ऐसा संभव हो सकेगा.

भारत की जीडीपी वृद्धि दर 2018 में बढ़कर 7.5 प्रतिशत रहेगी: मॉर्गन स्टेनली

भारत की अर्थव्यवस्था की गति में चक्रीय सुधार की संभावना है. वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी मॉर्गन स्टेनली की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर वर्ष 2017 के 6.4 प्रतिशत की तुलना में 2018 में 7.5 प्रतिशत और 2019 में 7.7 प्रतिशत तक जाने की संभावना है.

आरबीआई द्वारा जारी किया गया पांचवा द्विमासिक मौद्रिक नीति वक्तव्य

अपनी बैठक में वर्तमान और विकसित व्यापक आर्थिक स्थिति के आकलन के आधार पर, मौद्रिक नीति कमेटी (एमपीसी) ने तरलता समायोजन सुविधा (एलएएफ) के तहत पॉलिसी रेपो रेट 6.0 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया.

एडीबी ने रिलायंस की बांग्लादेश पावर प्लांट परियोजना के लिए 583 मिलियन डॉलर का ऋण दिया

एशियन डेवलपमेंट बैंक के (एडीबी) बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने रिलायंस बांग्लादेश लिक्विइड नैचुरल गैस (एलएनजी) और पावर प्रोजेक्ट को विकसित करने के लिए कुल 583 मिलियन डॉलर के कर्ज वित्तपोषण और आंशिक जोखिम की गारंटी की मंजूरी दी है.

केंद्र ने कृषि शिक्षा बजट को 47.4 प्रतिशत तक बढ़ाया

भारत सरकार ने इस वर्ष कृषि शिक्षा बजट में वितीय वर्ष 2013-14 की तुलना में 47.4 प्रतिशत की वृद्धि की है. कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के अनुसार उच्च कृषि शिक्षा में गुणवत्ता व समग्र दृष्टिकोण अपनाने के लिए पांचवी डीन समिति रिपोर्ट सभी कृषि विश्वविद्यालयों में लागू कर दी गई है.

QR Code
Scan Me