भारत ईरान, ओमान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के बीच एक अंतर्राष्ट्रीय परिवहन और ट्रांजिट कॉरिडोर की स्थापना हेतु अश्गाबात समझौते में शामिल हो गया है. 2011 में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे, जो मध्य एशिया और फारस की खाड़ी के बीच पारगमन की सुविधा और माल का परिवहन प्रदान करता है.
Search results for:
सरकार ने एडीबी के साथ $ 250 मिलियन ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए
एशियाई विकास बैंक और भारत सरकार ने प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत असम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे 5 राज्यों में 6 हजार 2 सौ किलोमीटर की सभी मौसम ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 250 मिलियन डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं.
भारत और कंबोडिया के बीच चार समझौते
भारत और कंबोडिया ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए जिसमे सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में समझौता, 26.9 मिलियन डॉलर के ऋण विनिमय, कानूनी मामलों में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन और मानव तस्करी की रोकथाम पर एक समझौता शामिल है.
NSIC ने किया मलेशिया के एसएमई कारपोरेशन के साथ समझौता
राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) ने दोनों देशों में लघु और मध्यम व्यापार (एसएमबी) के विकास में सहायता हेतु नीतियों जैसे सूचनाओं और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए एसएमई निगम मलेशिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने जोजिला सुरंग के निर्माण हेतु IL&FS के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एनएचआईडीसीएल) के बीच सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय तथा M/S IL&FS ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क लिमिटेड के बीच जम्मू और कश्मीर में 14.150 किलोमीटर लंबी 2-लेन द्वि-दिशात्मक जोजिला सुरंग के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए.
भारत सरकार, उत्तराखंड सरकार एवं विश्व बैंक ने जलापूर्ति के लिए 120 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये
भारत सरकार, उत्तराखंड सरकार एवं विश्व बैंक ने उत्तराखंड के पहाड़ी राज्य के ‘नगरीय-शहरी क्षेत्रों’ में जलापूर्ति सेवाओं की सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए 120 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये.
आंध्र प्रदेश-ज्यूरिख ने सिस्टर स्टेट समझौते पर हस्ताक्षर किए
आंध्र प्रदेश सरकार और कैंट ऑफ ज़्यूरिख़ ने पारस्परिक समृद्धि और विकास को बढ़ावा देने के लिए एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए.आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और सरकारी काउंसेलर मंत्री कार्मेन वॉकर स्पा की उपस्थिति में सिस्टर स्टेट संबंध के इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए.
तेलंगाना, टोक्यो निकाय ने नगरपालिका अपशिष्ट ज्वलन हेतु किए समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर
तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में नगरपालिका ठोस अपशिष्ट ज्वलन के संबंध में टोक्यो के स्वच्छ प्राधिकरण के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे.
केंद्र , सीआईआई ने रसद क्षेत्र के विकास हेतु किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु की उपस्थिति में भारत सरकार और भारतीय उद्योग संघ (सीआईआई) के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे ताकि आयात और निर्यात प्रदर्शन को बढ़ाया जा सके.
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया शीतकालीन ओलंपिक में एक साथ मार्च के लिए सहमत
उत्तर और दक्षिण कोरिया दक्षिण में शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में एक ही ध्वज तले एक साथ मार्च करने के लिए सहमत हो गए हैं. वे पानमुनजोम की उच्च स्तरीय वार्ता के बाद खेलों के लिए संयुक्त महिला आइस हाकी टीम उतारने के लिए राजी हो गए हैं.


