प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निम्नलिखित अनुमोदनों का सेट दिया ह.कैबिनेट स्वीकृति की पूरी सूची इस प्रकार दी गई है:
Search results for:
भारत और मोरक्को ने हेल्थकेयर में सहयोग बढ़ाने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
भारत और मोरक्को ने नई दिल्ली में स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. श्री जे. पी. नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री तथा डॉ. अब्देलकेदार अमारा, स्वास्थ्य मंत्रालय, मोरक्को साम्राज्य ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.
भारत ने विश्व बैंक के साथ 250 मिलियन अमरीकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए
आजीविका बढ़ाने के लिए कौशल अर्जन और ज्ञान के प्रति जागरुकता (संकल्प) परियोजना के लिए भारत ने विश्व बैंक के साथ 250 मिलियन अमरीकी डॉलर के आईबीआरडी ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए.
भारत और क्यूबा ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
भारत और क्यूबा के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए.
कृषि और पादप स्वच्छता के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और इटली के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, श्री राधा मोहन सिंह ने कृषि भवन, नई दिल्ली में इटली गणराज्य के कृषि, खादयान्न एवं वानिकी नीति मंत्री श्री मौरिजिओ मार्टिन के साथ कृषि और पादपस्वच्छता मुद्दों में सहयोग के लिए एक नए समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जो वर्ष 2008 में हस्ताक्षरित समझौते ज्ञापन का स्थान लेगा.
भारत और जर्मनी ने द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए
भारत और जर्मनी ने ‘पर्यावरण अनुकूल शहरी गतिशीलता III’ परियोजना के लिए ऋण के रूप में वित्तीय सहायता के लिए 200 मिलियन यूरो तक की राशि और चार परियोजनाओं के लिए अनुदान के रूप में 11 मिलियन यूरो के संलग्न उपायों को औपचारिक रूप देने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए.
सीबीडीटी ने किए दो भारतीय एडवांस प्राइसिंग अग्रीमेंट (एपीए) पर हस्ताक्षर
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने 2 द्विपक्षीय एडवांस प्राइसिंग अग्रीमेंट (एपीए) पर हस्ताक्षर किए है. ये समझौते द नीदरलैंड के साथ पहली बार द्विपक्षीय एपीए हैं.
नौसेना सहयोग बढ़ाने हेतु भारत, सिंगापुर ने किया समझौता
नौसैनिक सहयोग बढ़ाने के लिए भारत और सिंगापुर ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते से दोनों देशों के बीच समुद्री लेन की सुरक्षा में वृद्धि होगी. सिंगापुर के रक्षा मंत्री एंग इंग हें भारत आए तथा रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए.
स्किल इंडिया ने एयरबीएनबी के साथ की साझेदारी
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की शाखा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC)ने भारत में आतिथ्य जगत के उद्यमियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए दुनिया की अग्रणी समुदाय-उन्मुख आतिथ्य कंपनी एयरबीएनबी तथा टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटेलिटी सेक्टर स्किल काउन्सिल (THSC) के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए.
जेट एयरवेज, एयर फ़्रांस-केएलएम ने यातायात को बढ़ावा देने के लिए समझौता किया
जेट एयरवेज और एयर फ़्रांस-केएलएम ने गल्फ वाहक इतिहाद एयरवेज, जो जेट में एक शेयरधारक है उससे एक संभावित चुनौती के रूप में यूरोप और उत्तरी अमेरिका के बीच और अधिक यातायात मार्गों में वृद्धि के लिए साझेदारी की घोषणा की.


