खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 का आयोजन गुवाहाटी में किया जाएगा

Page 3100_2.1

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 का तीसरा संस्करण गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा। खेलों में 10,000 से अधिक एथलीटों और अधिकारियों की भागीदारी देखी जाएगी। इसका आयोजन भारतीय ओलंपिक संघ (IOA), स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) और असम के साथ मेजबान राज्य के रूप में किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री: किरेन रिजिजू.
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

पूर्व केंद्रीय मंत्री एस. जयपाल रेड्डी का निधन

Page 3100_3.1

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एस. जयपाल रेड्डी का निधन हो गया.
रेड्डी विज्ञान प्रौद्योगिकी के विषय को  प्राप्त करने से पहले द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री थे।

स्रोत: द हिंदू

मेघालय के पूर्व सीएम डोनकुपर रॉय का निधन

Page 3100_4.1

मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष और मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री डोनकुपर रॉय का निधन। वह यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के प्रमुख थे।

स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

RAW अधिकारी को नए BSF के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया

Page 3100_5.1
आईपीएस अधिकारी वी.के. जौहरी को देश के सबसे बड़े सीमा सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अगले महानिदेशक (DG) के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में कैबिनेट सचिवालय के तहत बाहरी खुफिया एजेंसी RAW में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
यह आदेश मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा जारी किया गया है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

उपरोक्त समाचार से  EPFO/LIC ADO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • बीएसएफ की स्थापना: 1 दिसंबर 1965; बीएसएफ का मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: द हिंदू

कारगिल दिग्गज लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. समीर रावत को ICP में किया आमंत्रित

Page 3100_6.1

कारगिल दिग्गज लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. समीर रावत को प्राग में आयोजित होने वाले 32वें इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ़ साइकोलॉजी 2020 (ICP) में प्रतिष्ठित मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया, जो मनोवैज्ञानिकी की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित और सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है, इस ICP में 8000 वक्ताओं ने भाग लिया

स्रोत : द बिज़नेस  स्टैण्डर्ड 

कैगा परमाणु ऊर्जा संयंत्र ने स्थापित किया विश्व रिकॉर्ड

Page 3100_7.1
कैगा परमाणु ऊर्जा स्टेशन (कर्नाटक) ने सभी प्रौद्योगिकियों के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में से कैगा जनरेटिंग स्टेशन (KGS-1) के यूनिट -1 द्वारा 962 दिनों के निरंतर संचालन में एक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।

घरेलू ईंधन द्वारा परिचालित स्वदेशी प्रेशराइज्ड हेवी वॉटर रिएक्टर्स (PHWR) KGS-1 (220 मेगावाट)  है, जिसका वाणिज्यिक परिचालन 16 नवंबर, 2000 को शुरू किया गया था।

उपरोक्त समाचार से  RRB NTPC/IBPS RRB Main परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री: बीएस येदियुरप्पा; कर्नाटक के राज्यपाल: वजुभाई वाला।

स्रोत : द  प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो 

चंडीगढ़ को बीसीसीआई की संबद्धता प्राप्त हुई

Page 3100_8.1

चंडीगढ़ को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से लगभग चार दशकों के बाद संबद्धता मिली।
बीसीसीआई से संबद्धता प्राप्त होने के बाद, चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन-पंजाब ने हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश क्रिकेट संघ के साथ विलय करने का फैसला किया था, इस प्रकार केंद्र शासित प्रदेश को एक अलग इकाई के रूप में मान्यता देने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

उपरोक्त समाचार से   RRB NTPC/IBPS RRB Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • बीसीसीआई के अध्यक्ष: सी. के. खन्ना; बीसीसीआई का मुख्यालय: मुंबई।
स्रोत : द  बिज़नेस स्टैण्डर्ड 

CAC को सौंपी गयी टीम इंडिया के मुख्य कोच को चुनने की ज़िम्मेदारी

Page 3100_9.1

विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान कपिल देव के नेतृत्व वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) को भारत के नए कोच के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गयी।
कपिल के अलावा पूर्व महिला कप्तान शांता रंगास्वामी और पूर्व पुरुष कोच अंशुमन गायकवाड़ भी पैनल में शामिल हैं।
स्रोत : द  न्यूज़  ऑन  एयर 


टीम इंडिया को प्राप्त हुआ नया प्रायोजक

Page 3100_10.1
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घोषणा की है कि बेंगलुरु स्थित अध्ययन और शिक्षण ऐप ‘बायजूस’, जो थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व में है, ने ओप्पो इंडिया को ऑफिसियल टीम इंडिया के प्रायोजक रूप में प्रतिस्थापित किया है।
स्रोत : द  लाइवमिंट 

अरुणाचल के मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

Page 3100_11.1
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इटानगर में राज्यव्यापी वृक्षारोपण कार्यक्रम ‘स्वच्छ-हरित अरुणाचल अभियान 2019’ का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत राज्य के वन विभाग ने 24 घंटे में 1 लाख पेड़ लगाए
यह अभियान वन महोत्सव समारोह का एक हिस्सा है और अगले पांच वर्षों के भीतर 1 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

उपरोक्त समाचार से  SBClerk Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: पेमा खांडू।
  • अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल: बी. डी. मिश्रा।
स्रोत : द न्यूज़ ऑन  एयर 

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me