Home   »   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अप्रैल 2026 को हरदोई से यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने ऐलान किया कि एक्सप्रेस-वे को हरिद्वार से भी जोड़ेंगे।हरदोई के मल्लावां में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री 36,230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लोकार्पण किया।

गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) न केवल प्रदेश के 12 जिलों और 519 गांवों को आपस में जोड़ेगा, बल्कि 12 औद्योगिक गलियारों (इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एवं लाजिस्टिक क्लस्टर) के जरिये यूपी की अर्थव्यवस्था की धुरी साबित होगा।

एक्सप्रेसवे पर टोल

एक्सप्रेसवे को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके शुरू होते ही मेरठ से प्रयागराज तक का सफर पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा। एक्सप्रेसवे पर बात अगर टोल की करें तो कार, जीप, वैन (हल्के वाहन) के लिए- 2.55 रुपये प्रति किमी वसूला जाएगा। वहीं दोपहिया वाहनों के लिए 1.28 रुपये प्रति किमी चार्ज किया जाएगा।

यात्रा का समय 12 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे

इस हाई-स्पीड कॉरिडोर से उत्तर प्रदेश में संपर्क में उल्लेखनीय वृद्धि होने की आशा है, साथ ही इससे औद्योगिक निवेश, रसद, कृषि विपणन और क्षेत्रीय संतुलन को भी बढ़ावा मिलेगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित गंगा एक्सप्रेसवे, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों को एक ही हाई-स्पीड कॉरिडोर से जोड़ेगा। यह राज्य का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा। इससे मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय 12 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे रह जाएगा।

एक्सप्रेसवे 12 जिलों से होकर गुजरेगा

यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरेगा। इसमें शाहजहांपुर में साढे तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी भी शामिल है, जो भारतीय वायु सेना के विमानों के आपातकालीन उड़ान भरने और उतरने में सहायता करेगी। इस परियोजना से औद्योगिक विकास, व्यापार, कृषि और पर्यटन सहित कई क्षेत्रों को बढ़ावा मिलने और पूरे क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

prime_image

TOPICS:

QR Code
Scan Me