जनवरी 2020 से NEFT लेन-देंन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क

Page 2974_3.1
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी “फर्धरिंग डिजिटल पेमेंट” रिपोर्ट के अनुसार, रिज़र्व बैंक विमुद्रीकरण की तीसरी वर्षगांठ पर डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने से संबंधित एक प्रस्ताव लाया है। जनवरी 2020 से, बैंक ऑनलाइन NEFT प्रणाली लेनदेन पर बचत बैंक खाताधारकों से कोई शुल्क नहीं ले सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंको को ऐसा करने के लिए निर्देश जारी कर दिए है। RBI ने कहा कि वह डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए ऐसा कर रहा है।



उपरोक्त समाचार से IBPS SO Pre 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के 25वें गवर्नर: शक्तिकांत दास, मुख्यालय: मुंबई, स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कलकत्ता
स्रोत: द इकोनॉमिक्स टाइम्स

संजय गुप्ता होंगे गूगल इंडिया के नए कंट्री मैनेजर

Page 2974_5.1

गूगल इंडिया ने संजय गुप्ता को भारत के लिए अपना नया कंट्री मैनेजर और सेल्स एवं ओपरेशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व स्टार और डिज़नी इंडिया के प्रबंध निदेशक गुप्ता, देश में इंटरनेट पारिस्थितिकी तंत्र के विस्तार के लिए गूगल के प्रयासों में योगदान देंगे। वह अगले साल की शुरुआत से गुरुग्राम, हैदराबाद और बेंगलुरु की टीमों के साथ मिलकर काम करेंगे। वह राजन आनंदन की जगह लेंगे, जिन्होंने सिकोइया कैपिटल इंडिया में शामिल होने के लिए गूगल से इस्तीफा दे दिया था।
स्रोत: द लाइवमिंट

पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जाएंगे ब्राजील की यात्रा पर

Page 2974_7.1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील के ब्रासीलिया में 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस महीने की 13 तारीख से 2 दिन की ब्राजील यात्रा पर होंगे। इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का विषय “इकोनॉमिक ग्रोथ फॉर एन इनोवेशन फ्यूचर” है। ये छठा मौका होगा जब पीएम मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • BRICS पांच प्रमुख उभरती राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं: ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के सहयोग के लिए तैयार किया गया संक्षिप्त नाम है।
  • 2010 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने से पहले, इसे चार देशो के समूह “ब्रिक” के रूप जाना जाता था।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

रेलवे ने आईटी-सेवाओं को मजबूत करने के लिए लॉन्च की 3 ऑनलाइन ऐप

Page 2974_9.1

भारतीय रेलवे ने अपनी आईटी-सक्षम सेवाओं को पुरे भारत मजबूत करने के लिए तीन एप्लिकेशन लॉन्च की हैं जो रेलवे द्वारा किए जा रहे परियोजनाओं की उचित निगरानी सुनिश्चित करने में मदद करेंगी। ये एप्लिकेशन हैं-CRS सेंशन मैनेजमेंट सिस्टम, रेल-रोड़ क्रॉसिंग GAD अप्रोवल सिस्टम, और TMS फॉर कंस्ट्रक्शन ऐम ऐट बीफिंग अप आईटी-इनेबल ।
CRS सेंशन मैनेजमेंट सिस्टम, रेलवे परिसंपत्तियों के निर्माण, रखरखाव और उन्नयन में महत्वपूर्ण पहलू है, जबकि रेल-रोड़ क्रॉसिंग जीएडी अप्रोवल सिस्टम, रोड अंडर ब्रिज और रोड ओवर ब्रिज से संबंधित सामान्य समझौते के चित्र तैयार करने, प्रसंस्करण और अनुमोदन में तेजी लाएगी। TMS फॉर कंस्ट्रक्शन ऐम ऐट बीफिंग अप आईटी-इनेबल ऐप को निर्माण संगठन द्वारा बनाई जा रही नई परिसंपत्तियों के लिए विकसित किया गया है।



उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रेल मंत्री: पीयूष गोयल
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

फिल्म महोत्सव 2019 में दिव्यांगजनो के लिए दिखाई जाएंगी 3 फिल्में

Page 2974_11.1
इस साल, भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) की गोल्डन जुबली पर, एक्सेसिबल इंडिया फिल्म्स की स्क्रीनिंग की जाएगी। ऑडियो देओन के माध्यम से दिव्यांगजनो को सिनेमा का अनुभव कराने के लिए और उनके जीवन में आनंद का स्रोत लाने के उद्देश्य से IFFI, सक्षम भारत और यूनेस्को के बीच सहयोग किया गया है।

ऑडियो डियोन एक अतिरिक्त वर्णन है जो चित्रों, दृश्य जानकारी या फिल्म के गैर-संवाद अंशों को बोले गए शब्दों में अनुवाद करता है, ताकि नेत्रहीन लोगो की प्रसिद्ध फिल्मों तक पहुंच बन सके और वे इनसे आनंद और सीख ले सकें। यह अनूठा फिल्म महोत्सव तीन फिल्मों की स्क्रीनिंग का गवाह बनेगा, जिसमे दो हिंदी की फिल्मे- लगे रहो मुन्ना भाई और एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी और एक कोंकणी- भाषा की क्वेस्टो डी कन्फसाओ फिल्म दिखाई जाएगी।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

भारत 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप की करेगा मेजबानी

Page 2974_13.1

भारत 13 से 29 जनवरी तक चलने वाले 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने भारत को पुरुषों के टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए चुना, जबकि स्पेन और नीदरलैंड को 1 से 22 जुलाई तक आयोजित होने वाले 2022 महिला विश्व कप के लिए संयुक्त रूप से नामित किया है। निर्णय स्विट्जरलैंड के लुसाने में आयोजित FIH की कार्यकारी बोर्ड की बैठक के दौरान किए गए।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

साहित्य अकादमी से सम्मानित लेखिका नवनीता देवसेन का निधन

Page 2974_15.1

साहित्य अकादमी के पुरस्कृत लेखिका नवनीता देवसेन का निधन। कवि, उपन्यासकार और लघु-कथा लेखक, देवसेन ने अपनी पुस्तक ‘नव-नीता’ के लिए 1999 में साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता था। वह 2000 में पद्म श्री से भी सम्भीमानित की गई थीं। वह पश्चिम बंगाल महिला लेखक संघ की संस्थापक और अध्यक्ष थी। नवनीता देवसेन की 1978 में लिखी पुस्तक ‘बंगाल में नक्सल आंदोलन’ अंग्रेजी में प्रकाशित हुई थी।
स्रोत: न्यूज18

कुमार मंगलम बिड़ला को ग्लोबल एशियन अवार्ड से किया गया सम्मानित

Page 2974_17.1

आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला को “शक्तिशाली व्यक्ति जिसके व्यवसाय पदचिह्न और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता ने अंतर्राष्ट्रीय हित और ध्यान आकर्षित किया है” के लिए,ABLF ग्लोबल एशियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। एशिया बिजनेस लीडरशिप फोरम (ABLF) यूएई सरकार द्वारा समर्थित है और वर्तमान में तीन क्षेत्रो – वार्ता, पुरस्कार और प्रकाशनों में सक्रिय है। पिछले दिए गए पुरस्कारों में धीरुभाई अंबानी, लक्ष्मी मित्तल, मोहम्मद अली अलबर, एम्मार समूह के अध्यक्ष और अमीरात के अध्यक्ष शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम शामिल हैं।
स्रोत: द लाइवमिंट

मूडी ने भारत के आर्थिक अनुमान को “स्थिर” से किया “नकारात्मक”

Page 2974_19.1
अमेरिकी वित्तीय सेवा कंपनी मूडीज ने भारत के आर्थिक अनुमान को “स्थिर” से बदलकर “नकारात्मक” कर दिया है। यह बदलाव अर्थव्यवस्था में आई धीमी वृद्धि के कारण हैं।साथ ही धीमी वृद्धि लंबे समय तक बने रहने और कर्ज बढ़ने की भी भविष्वाणी की हैं।
मूडीज ने मार्च 2020 तक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 3.7% के बजट घाटे की भविष्यवाणी की है, जो कि सरकार के 3.3% लक्ष्य से अलग है। ये कॉरपोरेट टैक्स दर में कटौती, धीमी वृद्धि आदि के कारण था। दीर्घकालिक विदेशी मुद्रा बॉन्ड और बैंक डिपॉज़िट सीलिंग क्रमशः Baa1 और Baa2 (दोनों का दूसरा सबसे कम निवेश-ग्रेड स्कोर) में अपरिवर्तित हैं।





उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मूडीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO): रेमंड डब्ल्यू मैकडैनियल जूनियर
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका; स्थापित: 1909
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

इंडियन बैंक और मुथूट माइक्रोफिन के बीच एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

Page 2974_21.1

सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) में सेवा देने के लिए मुथूट माइक्रोफाइनेंस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौता ज्ञापन के तहत, बैंक और गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी MSME उधारकर्ताओं को संयुक्त रूप से उधार देगी। समझौते पर इंडियन बैंक के महाप्रबंधक-MSME सुधाकर राव, और मुथूट माइक्रोफिन के डिप्टी CFO (मुख्य वित्तीय अधिकारी) प्रवीण टी, ने हस्ताक्षर किए, वर्तमान में बैंक की प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद्मजा चंद्रू हैं।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इंडियन बैंक की स्थापना: 15 अगस्त 1907
  • मुख्यालय: चेन्नई, तमिलनाडु
  • टैगलाइन: योर ओन बैंक (आपका अपना बैंक)
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me