जम्मू और कश्मीर में शुरू किया गया राष्ट्रीय मिशन ‘NISHTHA’

Page 2966_2.1
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में स्कूल प्रमुखों व शिक्षकों की समग्र उन्नति (NISHTHA) राष्ट्रीय पहल शुरू की गई है. NISHTHA का उद्देश्य एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षणों के माध्यम से प्राथमिक स्तर पर सीखने के परिणामों में सुधार करना है. NISHTHA देश भर में शुरू की जाने वाली एक अग्रणी योजना है, जिसमें जम्मू-कश्मीर में सरकारी स्कूलों के कुल 86000 प्राथमिक शिक्षकों को कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किये जा रहे हैं.
स्रोत: दी न्यूज़ ओन AIR

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: 16 नवंबर

Page 2966_3.1
भारत हर साल 16 नवंबर को “राष्ट्रीय प्रेस दिवस” मनाता है. दिन एक स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस का प्रतीक है. इस दिन प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक नैतिक प्रहरी के रूप में काम करना शुरू किया कि प्रेस उच्च मानकों को बनाए रखता है और किसी भी प्रभाव या खतरों से विवश नहीं है. दिन मनाने के लिए उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार प्रदान करेंगे.
स्रोत: दी न्यूज़ ओन AIR

राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव नई दिल्ली में होगा शुरू

Page 2966_4.1
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव “अनादि महोत्सव” का उद्घाटन करेंगे. 15-दिवसीय महोत्सव का विषय celebration of the Spirit of Tribal Culture, Craft, Cuisine and Commerce है. यह आईएनए, नई दिल्ली में दिली हाट में आयोजित किया जाएगा.
उत्तर में जम्मू और कश्मीर से दक्षिण में तमिलनाडु और पश्चिम में गुजरात से पूर्व मे नागालैंड/सिक्किम से मास्टर आदिवासी कारीगरों द्वारा निर्मित आदिवासी वस्त्र मुख्य आकर्षण होंगे.
स्रोत: The News On AIR

सहिष्णुता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस: 16 नवंबर

Page 2966_5.1
संयुक्त राष्ट्र हर साल 16 नवंबर को “सहिष्णुता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस” मनाता है. संयुक्त राष्ट्र संस्कृतियों और लोगों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देकर सहिष्णुता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.
1995 में, सहिष्णुता के लिए संयुक्त राष्ट्र वर्ष को चिह्नित करने के लिए और  महात्मा गांधी के जन्म की 125वीं वर्षगांठ मनाने के लिए, सहिष्णुता और अहिंसा के प्रचार के लिए यूनेस्को ने एक पुरस्कार बनाया. सहिष्णुता और अहिंसा के प्रचार के लिए यूनेस्को-मदनजीत सिंह पुरस्कार वैज्ञानिक, कलात्मक, सांस्कृतिक या संचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण गतिविधियों को पुरस्कृत करता है जिसका उद्देश्य सहिष्णुता और अहिंसा की भावना को बढ़ावा देना है. यह पुरस्कार 16 नवंबर को सहिष्णुता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर  हर दो साल में प्रदान किया जाता है.
स्रोत: दी यूनाइटेड नेशन

उपरोक्त समाचार से IBPS PO Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945.
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.

आंध्र प्रदेश सरकार ने ‘नाडु-नेडु’ ’योजना का शुभारंभ किया

Page 2966_7.1
आंध्र प्रदेश सरकार ने ‘नाडु-नेडु’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य द्वारा चलाए  जा रहे स्कूलों में पहली से लेकर छठी कक्षा तक अंग्रेजी माध्यम की पढाई शुरू करना है। इस योजना को पहले चरण में 15,715 स्कूलों में लागू किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत तीन सालों में 12,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ सभी स्कूलों को कवर किया जाएगा।
सरकारी विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की पढाई शुरू करने का निर्णय समाज के हाशिए के बाद तबके के उत्थान के लिए किया गया है।


उपरोक्त समाचार से IBPS PO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाई एस जगनमोहन रेड्डी; राज्यपाल: बिस्वभूषण हरिचंदन
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

मूडीज ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर किया 5.6 फीसदी

Page 2966_9.1
मूडीज इन्वसेस्टर्स सर्विस ने चालू वित्त वर्ष के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 5.6 फीसदी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि सरकार द्वारा किए प्रयास खपत की मांग में व्यापक कमजोरी को दूर करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं, जो वृद्धि के पूर्वानुमान को घटाने का एक महत्वपूर्ण कारण है। इसने में यह भी कहा गया कि भारत की आर्थिक वृद्धि  2020 और 2021 में क्रमशः 6.6% और 6.7% तक बढ़ जाएगी।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

नीलम साहनी बनी आंध्र प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव

Page 2966_11.1
वरिष्ठ IAS अधिकारी नीलम साहनी को आंध्र प्रदेश की मुख्य सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है। वह आंध्र प्रदेश की मुख्य सचिव बनने वाली पहली महिला बन गई हैं। वह आंध्रप्रदेश कैडर की 1984 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव नीरव कुमार की जगह लेंगी, जो राज्य में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।



उपरोक्त समाचार से IBPS PO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाई एस जगनमोहन रेड्डी; राज्यपाल: बिस्वभूषण हरिचंदन
स्रोत: द हिंदू

बांग्लादेश बिज़नेस रिश्वतखोरी के मामले में सबसे ऊपर : TRACE

Page 2966_13.1
ट्रेस ब्रबेरी मैट्रिक्स के अनुसार, बांग्लादेश दक्षिण एशिया में बिज़नेस ब्रैबरी रिस्क (बिज़नेस रिश्वतखोरी जोखिम) की सूची में सबसे ऊपरी पायदान पर है। 200 देशों पर जारी वार्षिक रैंकिंग के अनुसार दक्षिण एशियाई देशों की तुलना में बांग्लादेश में सबसे अधिक स्तर पर व्यापारिक रिश्वतखोरी है। बांग्लादेश को व्यापार रिश्वत जोखिम मामले में 200 देशों की सूची में 178वें स्थान पर रखा गया है। इस सूची में सबसे कम रिश्वतखोरी जोखिम के मामले न्यूजीलैंड, नॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन और फिनलैंड जैसे देश शीर्ष स्थानों पर हैं।
ट्रेस (TRACE) यूएस-आधारित संगठन है जो उन देशों में व्यापार करने के लिए रिश्वत लेने वाली कंपनियों के जोखिम के मामले में विभिन्न देशों को रैंकिंग प्रदान करता है। ट्रेस रिश्वत मैट्रिक्स चार मापदंडों जैसे- सरकार के साथ व्यापारिक बातचीत, एंटी-रिश्वत निरोध दस्ता, पारदर्शिता और सिविल सोसाइटी की निगरानी के आधार पर देशों को रेंकिंग प्रदान करता हैं ।
स्रोत: डीडी न्यूज़

भारत और अमेरिका के बीच पहला ‘ट्राई-सर्विस’ युद्धाभ्यास हुआ शुरू

Page 2966_15.1
भारत-अमेरिका द्विपक्षीय रक्षा संबंध मजबूत करने की दिशा में ‘टाइगर ट्रायंफ’ युद्धाभ्यास आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में प्रारंभ हो गया है। टाइगर ट्रायंफ विशाखापत्तनम और काकीनाडा तटों पर 9 दिनों तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम अमेरिका और भारत की सेनाओ के बीच संबंधों को बढ़ाएंगा और मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास में व्यक्तिगत और छोटी इकाई के हुनर को बढ़ावा देंगे।
इस तरह के युद्धाभ्यास से अमेरिका और भारतीय प्रतिभागियों की क्षमता के निर्माण के साथ-साथ, मिलकर काम करने की उनकी क्षमता में सुधार की संभावना है।
स्रोत: द हिंदू

केरल के पास सिग्नल मछली की नई प्रजाति की गई खोज

Page 2966_17.1
केरल तट के समीप नई प्रजातियों का घर कहे जाने वाले लक्षद्वीप में अनोखी रंग वाली सिग्नल मछली की नई प्रजाति की खोज की गई हैं। इस प्रजाति का नाम “Pteropsaron Indicum” रखा गया है, जिसे समुद्री जैव विविधता सर्वेक्षण के दौरान 70 मीटर की गहराई पर जालदार जहाज़ द्वारा खोजा गया था। केरल विश्वविद्यालय और अमेरिका समुंद फाउंडेशन के वैज्ञानिकों ने सिग्नल मछली की नई प्रजातियों का पता लगाया हैं, खोजा गया जीनस, भारतीय जल क्षेत्र में खोजा इस प्रजाति का पहला जीनस हैं।


स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me