अमित शाह ने लद्दाख में विशेष शीतकालीन-ग्रेड डीजल आपूर्ति की शुरुआत

Page 2961_2.1
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उच्च ऊंचाई वाले लद्दाख क्षेत्र के लिए विशेष शीतकालीन-ग्रेड डीजल आपूर्ति शुरू की हैं, जो सर्दियों के दौरान शून्य से भी कम तापमान में कार्य करेगा । जब सर्दियों में तापमान शून्य से 30 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता हैं, तो लद्दाख, कारगिल, काजा और केलोंग जैसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मोटर चालकों को वाहनों में डीजल के जम जाने की समस्या का सामना करना पड़ता है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • उपराज्यपाल और लद्दाख (UT) के प्रशासक: राधा कृष्ण माथुर
स्रोत: द हिंदू

यूनिसेफ ने ‘उत्तम से अंकुरित दाल परांठा तक’ नाम से पुस्तिका की जारी

Page 2961_4.1
UNICEF (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष) ने एक 28-पृष्ठ वाली पुस्तिका “उत्तपम से अंकुरित दाल परांठा तक”जारी की है जिसका नाम है  हैं। इस पुस्तक में बताया गया है कि 20 रुपये से कम में तैयार पौष्टिक भोजन बच्चों में कम वजन, मोटापा और एनीमिया जैसी समस्याओं से निपटने में मदद करेगा। यह पुस्तक राष्ट्रीय पोषण सर्वेक्षण 2016-18 के निष्कर्षों पर आधारित है, जिसके अनुसार पांच वर्ष से कम आयु के 35% बच्चों का वज़न कम है, 17% कमज़ोर (उम्र अनुसार कम ऊँचाई), और 33 % कम वजन (ऊंचाई के अनुसार कम वजन) वाले हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनिसेफ की स्थापना: 1946; मुख्यालय: न्यूयॉर्क शहर, यू.एस.
स्रोत: द हिंदू

बजरंग पुनिया और गौरव शर्मा दुबई में सम्मानित

Page 2961_6.1
भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया को दुबई में इंडो अरब लीडर्स समिट एंड अवार्ड्स 2019 में इंडियन पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर-(स्पोर्ट्स) से सम्मानित किया गया है। साथ ही विश्व पावरलिफ्टिंग के चैंपियन महंत गौरव शर्मा को विजनरी लीडर्स ऑफ द ईयर (स्पोर्ट्स) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूएई के राष्ट्रपति: खलीफा बिन जायद अल नाहयान ; राजधानी: अबू धाबी
  • मुद्रा: यूएई दिरहम
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

ब्राज़ील ने मेक्सिको को हराकर जीता फीफा U-17 विश्व कप

Page 2961_8.1

ब्राजील की फुटबॉल टीम ने ब्राजील के ब्रासीलिया में आयोजित अंडर-17 फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) विश्व कप ट्रॉफी के 18वें संस्करण के फाइनल में मैक्सिको को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के ब्राजील 1997, 1999 और 2003 में विजेता बन नाइजीरिया के पांच चैंपियनशिप के रिकॉर्ड से एक कदम दूर हैं ।
स्रोत: द हिंदू

सुधीर मित्तल होंगे जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के अगले अध्यक्ष

Page 2961_11.1
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुधीर मित्तल और शांतिकुमार सिंह को जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (GFI) के क्रमशः अध्यक्ष और महासचिव के रूप में चुना गया।
सुधीर मित्तल पंजाब कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं, जो GFI के पूर्व अध्यक्ष के तौर पर 2003 से 2007 तक कार्य कर चुके हैं । वे 2014 में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में नियुक्त हुए थे और 2018 में उन्हें आयोग का अध्यक्ष चुना गया था। शांतिकुमार मणिपुर के राष्ट्रीय स्तर के पूर्व जिमनास्ट हैं, जिन्होंने 2011 से 2015 तक GFI के पूर्व कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य किया और फिर 2015 के चुनावों में सचिव चुने गए थे।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (GFI) मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • स्थापना:1952
स्रोत: द हिंदू

लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति शर्मा बनी सेना की पहली महिला जज

Page 2961_13.1
लेफ्टिनेंट कर्नल ज्योति शर्मा को विदेशी मिशन के तहत तैनात होने वाली, भारतीय सेना की पहली महिला जज एडवोकेट जनरल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। वह एक कानूनी विशेषज्ञ के रूप में पूर्वी अफ्रीकी देश सेशेल्स की सरकार में सेवारत होंगी और रक्षा और सैन्य अधिनियम के बारे में अपनी राय देंगी।
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

अफ्रीका औद्योगीकरण दिवस: 20 नवंबर

Page 2961_15.1
अफ्रीका औद्योगिकीकरण दिवस प्रत्येक वर्ष 20 नवंबर को मनाया जाता है। इस दौरान कई अफ्रीकी देशों में सरकारें और अन्य संगठन अफ्रीका के औद्योगीकरण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के तरीकों की जांच करते हैं। यह अफ्रीका में औद्योगीकरण की समस्याओं और चुनौतियों पर दुनिया भर के मीडिया का ध्यान आकर्षित करने का अवसर होता है।
2019 का विषय: “पोजिसनिंग अफ्रीकन इंडस्ट्री टू सप्लाई द AfCFTA मार्केट” हैं, जिसका लक्ष्य नए बने अफ्रीकी महाद्वीपीय मुक्त व्यापार क्षेत्र के ढांचे के भीतर अफ्रीका के औद्योगीकरण के लिए चुनौतियों और अवसरों पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में जागरूकता बढ़ाना हैं।
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

दिल्ली मेट्रो ने अर्बन मोबिलिटी इंडिया कांफ्रेंस में जीते दो पुरस्कार

Page 2961_17.1
दिल्ली मेट्रो रेल निगम को जन-जन के बीच ग्रीन और स्थायी परिवहन के रूप में बढ़ावा देने वाली सराहनीय पहल के लिए दो पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। DMRC को लखनऊ में 15 से 17 नवंबर तक आयोजित 12वे अर्बन मोबिलिटी इंडिया कांफ्रेंस एंड एक्सपो 2019 में सर्वश्रेष्ठ ग्रीन पहलों की श्रेणी में ‘लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ परियोजना के लिए सर्वश्रेष्ठ गैर-मोटर चालित परिवहन और ‘ग्रीन मेट्रो परियोजना-सतत और व्यवहार्य शहरी परिवहन की पहल’ के लिए सम्मानित किया गया। 

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • दिल्ली मेट्रो की पहली सेवा दिसंबर 2002 में रेड लाइन के शाहदरा-तीस हजारी मार्ग पर शुरू की गई थी। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 250 से अधिक मेट्रो स्टेशनों के साथ 350 किलोमीटर तक फैला हुआ है।
  • स्थापना: 3 मई 1995; मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

NCAER ने चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि 4.9 फीसदी रहने का लगाया अनुमान

Page 2961_19.1
नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) ने चालू वित्त वर्ष में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष की 6.8% की तुलना 4.9% आंकी है। वृद्धि दर में गिरावट लगभग सभी क्षेत्रों में मंदी के कारण है और मौजूदा गिरावट मुख्य रूप से सुस्त मांग की समस्या की वजह से है।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • NCAER के अध्यक्ष: नंदन नीलेकणि
  • NCAER का मुख्यालय: नई दिल्ली; स्थापना: 1956
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

ICICI लोम्बार्ड ने गैर-बीमा उत्पादों के लिए फिनो के साथ की साझेदारों

Page 2961_21.1
ICICI लोम्बार्ड ने अपने ग्राहकों को गैर-जीवन बीमा समाधान मुहैया कराने के लिए फिनो पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के अंतर्गत ICICI लोम्बार्ड ने कई अभिनव बीमा समाधान पेश किए हैं जो कि फ़िना की प्रौद्योगिकी-सक्षम प्लेटफ़ॉर्म को पूरक करता है और अपने ग्राहक तक पहुँच को सुनिश्चित करता है।
इनमें से कुछ समाधानों में हॉस्पिकैश शामिल हैं जो ग्राहकों की आय को होने वाले नुकसान को कवर करेगा, विशेष तौर पर प्रवासी श्रमिकों के मामले में, यदि वे अस्पताल में भर्ती होते हैं। ICICI लोम्बार्ड और फिनो ने डेंगू और मलेरिया पोलिसी भी शुरू की, जिसमें 49 रुपये के कम प्रीमियम पर 10,000 रु तक का डेंगू और मलेरिया की बीमारियों का इलाज किया जाएगा ।



उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फिनो पेमेंट बैंक के अध्यक्ष: महेंद्र कुमार चौहान
  • फिनो पेमेंट बैंक के MD & CEO : ऋषि गुप्ता
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me