वर्ल्ड टेलीविजन डे : 21 नवंबर

Page 2959_3.1

वर्ल्ड टेलीविजन डे प्रत्येक वर्ष 21 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिवस संचार माध्यम की भूमिका के लिए दिन मनाया जाता है। इस दिन, पत्रकार, लेखक, ब्लॉगर और इस माध्यम से जुड़े अन्य लोग इक्कठा होकर संचार और वैश्वीकरण में टेलीविजन को प्रोत्साहन देने की दिशा पर चर्चा करते हैं। 
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

वर्ल्ड फिलॉस्पी डे : 21 नवंबर

Page 2959_5.1
वर्ल्ड फिलॉस्पी डे प्रत्येक वर्ष नवंबर के तीसरे गुरुवार को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस वर्ष यह 21 नवंबर को मनाया गया। यूनेस्को की तरफ से कहा गया है कि इस दिन का मकसद लोगों को उनके विचार प्रकट करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकी सभी संस्कृति के लोग एक दूसरे के विचारों की इज्जत करें और उस पर विश्ववास करें। 2019 संस्करण का उद्देश्य सामाजिक परिवर्तनों का समर्थन करने वाली समकालीन चुनौतियों पर वैश्विक बहस में क्षेत्रीय सहयोग प्राप्त करना है। वर्ल्ड फिलॉस्पी डे की शुरुआत यूनेस्को द्वारा 2002 में की गई थी।
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

मनु भाकर ने ISSF विश्व कप फाइनल में जीता स्वर्ण पदक

Page 2959_7.1
भारत की मनु भाकर ने महिलाओ की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के विश्व कप फाइनल में इतिहास रच दिया । उन्होंने इस साल टूर्नामेंट में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। चीन के पुतियान में इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन के फाइनल में 244.7 अंक के साथ सोने का तमगा हासिल किया। वहीँ सर्बिया की जोराना अरुणोविच ने रजत जीता जबकि चीन की वांग कियांग ने कांस्य हासिल किया। 
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गेट्स फाउंडेशन के साथ की साझेदारी

Page 2959_9.1
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (BMGF) के साथ सहयोग के ज्ञापन (MoC) पर हस्ताक्षर किए। MoC के तहत, गेट्स फाउंडेशन सरकार के साथ मिलकर काम करते हुए नवाचार, सर्वोत्तम प्रयासों और निष्पादन प्रबंधन को बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ अपने अनुदानग्राही संगठनो और अन्य साझेदारों के माध्यम से तकनीकी, प्रबंधन और प्रोग्राम डिजाइन सहायता प्रदान करेगा।
फाउंडेशन नवजात और शिशु मृत्यु दर को कम करने, पोषण सेवाओं में सुधार और टीकाकरण पहुंच बढ़ाने जैसे प्राथमिक स्वास्थ्य पहलुओं को मजबूत करने की दिशा में मंत्रालय का सहयोग करेगा।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री: हर्षवर्धन
स्रोत: द लाइवमिंट

कोलकाता ‘Third Umpire’ RT-PCR मशीनें स्थापित करने वाला बना पहला राज्य

Page 2959_11.1
कोलकाता नगर निगम (KMC) ने डेंगू, तपेदिक और स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों का जल्द पता लगाने के लिए भारत में इस तरह की पहली उच्च दर्जे की रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन-पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन (RT-PCR) मशीनें स्थापित की हैं। ये मशीनें मेडिकल रिपोर्ट और रक्त जाँच प्रतिकूल स्थितियों में ‘तीसरे अंपायर’ के रूप में करेंगी। इसका उद्देश्य बीमारी के सटीक कारण का पता लगाने के लिए रक्त जाँच की सटीक डीएनए रिपोर्ट देना है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पश्चिम बंगाल के राज्यपाल : जगदीप धनखड़ 
  • बंगाल की सीएम : ममता बनर्जी 
स्रोत: न्यूज18

संसद मे पारित हुआ जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक (संशोधन) विधेयक 2019

Page 2959_13.1
संसद में जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक (संशोधन) विधेयक, 2019 पारित हो गया। इसका उद्देश्य जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक अधिनियम, 1951 विधेयक में संशोधन करना है। इस विधेयक में भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के अध्‍यक्ष को न्‍यास का स्थायी सदस्य बनाए जाने से संबंधित धारा को हटाने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अथवा जहां विपक्ष का ऐसा कोई नेता नहीं हो, तो ऐसे में सदन में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता को न्‍यास का ट्रस्टी बनाया जाना शामिल हैं। साथ ही विधेयक में यह संशोधन भी किया गया है कि नामित न्‍यासी को पांच साल की अवधि समाप्त होने से पहले भी केंद्र सरकार द्वारा बिना कारण बताये हटाया जा सकता है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

IRCTC और KSTDC ने गोल्डन चैरियेत ट्रेन सेवा शरू करने के लिए मिलाया हाथ

Page 2959_15.1
कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम (KSTDC) ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के साथ गोल्डन चैरियेत ट्रेन (शाही रथ) की मार्केटिंग और परिचालन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। मार्च 2020 से शानदार गोल्डन चैरियेत ट्रेन शुरू हो जाएगी।
गोल्डन चैरियेत दक्षिण भारत की एकमात्र लक्जरी ट्रेन है। गोल्डन चैरियेत को 2008 में कर्नाटक सरकार और भारतीय रेलवे की संयुक्त पहल के रूप में आरंभ किया गया था। यह 18-डब्बो वाली एक लंबी ट्रेन है जिसमें 44 अतिथि कमरे हैं। इस ट्रेन में एक बार में 84 यात्री सफ़र का आनंद ले सकते हैं।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IRCTC की मूल संगठन: भारतीय रेलवे
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: द लाइवमिंट

रेड बुल के मैक्स वेरस्टैपेन ने जीता ब्राज़ीलियन ग्रैंड प्रिक्स खिताब

Page 2959_17.1
रेड बुल के मैक्स वेरस्टैपेन (नीदरलैंड्स) ने ब्राजील के साओ पाउलो इंटरलागोस में F1 ब्राज़ीलियन ग्रैंड प्रिक्स का खिताब जीता हैं। वेरस्टैपेन के बाद क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर पियरे गैस्ली (फ्रांस) और कार्लोस सैंज वेज्केज डि कास्त्रो (स्पेन) रहे।
स्रोत: बीबीसी

कोस्टगार्ड के बेड़े में शामिल हुआ ICGS अमृत कौर

Page 2959_19.1
गार्डनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) ने भारतीय तटरक्षक को पांच जहाजों की श्रृंखला का तीसरा पोत ‘फास्ट पैट्रोल वेसल’ (तेज गश्ती जहाज) (FPV) ‘अमृत कौर’ सौप दिया हैं। ICGS ‘अमृत कौर’ 50 मीटर लंबाई  और 7.5 मीटर चौड़ाई वाला मध्यम श्रेणी का जहाज है, जो लगभग 308 टन का भार ले जा सकता है। यह देश के समुद्री क्षेत्रों में बचाव, गश्त, तस्करी विरोधी और अवैध शिकार विरोधी अभियान चलाने में सक्षम है।
पोत 34 नॉटिकल माइल की अधिकतम गति के साथ 1,500 से अधिक समुद्री मील की दूरी तय करने में सक्षम है। जहाज तीन मुख्य इंजनों से सुसज्जित है और इसमें सभी संचार और नेविगेशन प्रणालियों को बनाने वाले उन्नत नियंत्रण प्रणाली, वाटर जेट यूनिट और ‘इंटीग्रेटेड ब्रिज सिस्टम’ है।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक: एडमिरल विपिन कुमार सक्सेना
  • GRSE स्थापना: 1934
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

PETA कोहली को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ से करेगा सम्मानित

Page 2959_21.1
भारत के कप्तान विराट कोहली को जानवारों के प्रति उनके लगाव और देख-भाल के लिए पीपुल फोर द एथिकल ट्रीटमेंट आफ एनिमेशनल्स (PETA) के ‘पर्सन ऑफ द ईयर 2019’ के लिए चुना गया हैं। इन प्रयासों में जानवरों की स्थितियों में सुधार लाने के लिए कोहली द्वारा भारत की ओर से पेटा अधिकारियों को लिखा पत्र भी शामिल है, जिसमे आमेर किले में सवारी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हाथी मालती को छोड़ने के लिए कहा गया था, जिसे कथित तौर पर आठ लोगो ने मिलकर काफी बुरे तरीके से पीटा था। PETA पुरस्कार उन लोगों या संगठनों को दिया जाता है जो जानवरों के कल्याण और जानवरों के खिलाफ हिंसा को रोकने की पहल करते हैं।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • PETA की स्थापना: 22 मार्च, 1980
  • मुख्यालय: नोरफोक, वर्जीनिया, अमेरिका
स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me