भारत में Google पर ‘ऑपरेशन ट्विस्ट’ की गई सबसे अधिक खोज

about - Part 2901_3.1
रिजर्व बैंक द्वारा अमेरिका के फेडरल रिजर्व की तर्ज पर स्‍पेशल ओपन मार्केट ऑपरेशन “ऑपरेशन ट्विस्ट” की घोषणा के बाद भारत में Google पर इसकी खोज सबसे ज्यादा की गई। इस शब्द की सबसे ज्यादा खोज दिल्ली में और उसके बाद महाराष्ट्र में की गई। रिजर्व बैंक ने एक साथ बॉन्‍ड खरीदने और बेचने का फैसला किया है, इससे लंबे वक्‍त की ब्‍याज दरों के कम होने की उम्‍मीद है।
भारतीय रिज़र्व बैंक छोटे कर्ज बेचेगा जबकि दीर्घ अवधि के बॉन्ड खरीदेगा। यह वैसा ही है जैसा अमेरिका के फेड ने वर्ष 2011-2012 में ऑपरेशन ट्विस्ट नाम से स्‍पेशल ओपन मार्केट ऑपरेशन चलाया था, जिसमे बाजार से छोटे कर्ज बेचे गए और उससे आए पैसों से लॉन्‍ग-टर्म सरकारी कर्ज खरीदे गए, जरूरत के हिसाब से बैंक शॉर्ट-टर्म और लॉन्‍ग-टर्म बॉन्‍ड्स खरीदता और बेच देता।।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

पीएम मोदी ने एसोचैम के वार्षिक सम्मेलन को किया संबोधित

about - Part 2901_5.1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (ASSOCHAM) के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस सम्मेलन का विषय ‘New India Aspiring for a USD 5 trillion economy’ था । इस कार्यक्रम का आयोजन एसोचैम के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एसोचैम के अध्यक्ष: बी के गोयनका; मुख्यालय: नई दिल्ली; स्थापना: 1921
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

भारतीय मूल के वैज्ञानिक सेथुरमन करेंग अमेरिका के प्रतिष्ठित NSF का नेतृत्व

about - Part 2901_7.1
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने भारतीय-अमरीकी कंप्यूटर वैज्ञानिक सेथुरमन पंचनाथन को प्रतिष्ठित नेशनल साइंस फाउंडेशन (NSF) का निदेशक चुना है। NSF एक अमेरिकी सरकारी एजेंसी है जो विज्ञान और इंजीनियरिंग के सभी गैर-चिकित्सा क्षेत्रों में मौलिक अनुसंधान और शिक्षा में सहयोग करती है। पंचनाथन फ्रांस कोर्डोवा का स्थान लेंगे, जिनका निदेशक के रूप में छह साल का कार्यकाल 2020 में समाप्त होगा।
वर्तमान में पंचनाथन एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य अनुसंधान और नवाचार अधिकारी हैं। इसके अलावा वह ASU में सेंटर फॉर कॉग्निटिव यूबिकिटस कंप्यूटिंग के संस्थापक निदेशक भी हैं।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

फीफा ने बेल्जियम को चुना ‘टीम ऑफ द ईयर’

about - Part 2901_9.1
फीफा विश्व रैंकिंग में शीर्ष पायदान पर मौजूद बेल्जियम को सफल वर्ष समाप्ति के बाद लगातार दूसरी बार फीफा ‘टीम ऑफ द ईयर’ चुना गया । इस सूची में विश्व चैंपियन फ्रांस दूसरे और ब्राजील तीसरे स्थान पर बना हुआ है। शीर्ष स्थानों में कोई-खास बदलाव नही होने के अलावा, कतर ने वर्ष भर में 38 स्थानों की छलांग लगाई है, जिसके बाद उसके पड़ोसी अल्जीरिया (32 रैंक) और जापान (22 स्थान ऊपर) हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • फीफा के अध्यक्ष: गियान्नी इन्फेंटिनो; स्थापित: 21 मई 1904.
  • मुख्यालय: ज़्यूरिख़, स्विट्जरलैंड
स्रोत: डीडी न्यूज़

इथियोपिया ने अंतरिक्ष में भेजा अपना पहला उपग्रह

about - Part 2901_11.1
इथियोपिया ने अपने पहले उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया हैं, जो देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इथियोपियन रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट (ETRSS) का प्रक्षेपण चीन के अंतरिक्ष स्टेशन से किया गया । इस प्रक्षेपण के साथ इथियोपिया अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने वाला 11 वां अफ्रीकी देश बन गया हैं। अफ्रीकी देशों में मिस्र ने 1998 में पहला उपग्रह लॉन्च किया था।
इथियोपिया उपग्रह से मिलने वाले डेटा से कृषि, वानिकी और खनन संसाधनों की एक पूरी शृंखला को चित्रित करने साथ ही बाढ़ और अन्य आपदाओं की से निपटने में सुधार की उम्मीद है।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इथियोपिया की राजधानी: अदीस अबाबा; मुद्रा: बिर्र
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

केरल के पूर्व मंत्री थॉमस चांडी का निधन

about - Part 2901_13.1
केरल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री थॉमस चांडी का निधन। वह राज्य में अलाप्पुझा जिले की कुट्टनाड विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते थे। उन्हें 2017 में पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार से जमीन हड़पने के आरोपों के मद्देनजर केरल के परिवहन मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

मीराबाई चानू ने कतर इंटरनेशनल कप में उठाया स्‍वर्ण पदक

about - Part 2901_15.1 
भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने दोहा के 6 वें कतर इंटरनेशनल कप में भारोत्‍तोलन प्रतियोगिता के 49 किलो ग्राम वर्ग में स्‍वर्ण पदक जीतकर भारत का खाता खोलने खोला हैं। चानू ने ओलंपिक क्वालीफाइंग स्पर्धा में 194 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता, जो टोक्यो 2020 की क्वालीफाइंग सूची के लिए अंतिम रैंकिंग के काम आएंगे। उन्होंने स्नैच में 83 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 111 किग्रा वजन उठाया।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • कतर की राजधानी: दोहा; मुद्रा: रियाल

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

साहित्य अकादमी ने 2019 के साहित्य अकादमी पुरस्कारों की कि घोषणा

about - Part 2901_17.1

साहित्य अकादमी ने 23 भाषाओं में अपने वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की।कविता की सात पुस्तकों, चार उपन्यासों, छह लघु कथाओं, तीन निबंधों और एक-एक गैर-काल्पनिक उपन्यास, आत्मकथा और जीवनी को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2019 मिला है। इस वर्ष के नेपाली भाषा के पुरस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी ।


सभी भाषाओं और शैली श्रेणियों के विजेताओं की पूरी सूची नीचे तालिका में दी गई है।

S.No भाषा शीर्षक और शैली लेखक
 1 असमिया चाणक्य (उपन्यास) डॉ जयश्री गोस्वामी महंत 
 2 बंगाली घुमेर दरजा थेले (निबंध) चिन्मय गुहा
 3
  
बोडो आखाइ आथुमनिफ्राय (कविता ) फूकन चौधरी बसुमतारी
 4 डोगरी बंदरालता दर्पण (निबंध) ओम शर्मा जंदरीयारी
 5  अंग्रेजी
  
  An
  Era of Darkness (गैर काल्पनिक कथा)
 शशि थरूर 
  6 गुजराती मोजमा रेवुं रे (निबंध) रतिलाल बोरिससागर 
 7   हिंदी छीलते हुए अपने को (कविता )   नंद किशोर आचार्य
 8 कन्नड़ कुड़ी एसारू (आत्मकथा ) विजया 
 9 कश्मीरी अख़ याद अख़ कयामत (लघु कथा) अब्दुल अहद हज़िनी 
10
  
कोंकणी The
Words (कविता )
नीलबा ए. खांडेकर
11 मैथिली जिनगीक ओरिआओन करैत  (कविता ) कुमार मनीष अरविंद 
12 मलयालम अचन पिरन्ना वीदु (कविता ) वी मधुसूदनन नायर 
13 मणिपुरी ई अमादी अदुनगीगी ईठत (उपन्यास)  एल. बीरमंगल सिंह (बेरिल थंगा) 
14 मराठी कदाचित अजूनही (कविता ) अनुराधा पाटिल 
15 ओडिया भास्वती
(लघु कथा)
तरुण कांति मिश्रा 
16 पंजाबी अंतहीन
(लघु कथा)
कृपाल कजाक 
17
  
राजस्थानी बारीक बात
(लघु कथा)
रामस्वरूप किसान
18 संस्कृत
  
  प्रज्ञाचाक्षुषम्
  (कविता )  
  पन्ना मधुसूदन 
 19 संथाली सिसिरजली
(लघु कथा)
काली चरण हेम्ब्रम 
 20 सिंधी जीजल
(लघु कथा)
ईश्वर मुरजानी 
 21 तमिल सूल
(उपन्यास)
चौधरी  धर्मन 
22 तेलुगु सेप्ताभूमि
(उपन्यास)
बंदी नारायण स्वामी 
 23 उर्दू
  
  सवनेह-सर सैयद : एक बाज़दीद (जीवनी )    शफी किदवई 

पुरस्कार के रूप में तांबे की पट्टिका,  एक शॉल और एक लाख रूपया नकद राशि दी जाएगी। ये पुरस्कार साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित साहित्य उत्सव  के दौरान 25 फरवरी 2020 को नई दिल्ली में एक विशेष समारोह में इन पुस्तकों के लेखकों को प्रदान किया जाएगा। 
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

अन्‍तर्राष्‍ट्रीय खगोलीय संघ ने खोजे गए नये तारे और ग्रह का किया नामकरण

about - Part 2901_19.1
अन्‍तर्राष्‍ट्रीय खगोलीय संघ (इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन) ने खोजे गए नए सितारों और ग्रहों के नामों की घोषणा की, जिसमे “शारजाह” एक तारे का नाम रखा गया हैं, वहीँ ग्रह का नाम “बरजील” रखा गया हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
  • अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ की स्थापना: 28 जुलाई 1919
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

पूर्व न्यायाधीश सीवी रामुलु होंगे तेलंगाना के पहले लोकायुक्त

about - Part 2901_21.1
उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस सीवी रामुलु को तेलंगाना का लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। साथ ही पूर्व विधि सचिव वी निरंजन राव को उप लोकायुक्त बनाया गया है।।
राज्यपाल ने एक अन्य पूर्व न्यायाधीश जी चंद्रैया को राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्ष 2014 में तेलंगाना राज्य के अस्तित्व में आने के बाद यह पहला मौका है जब राज्य सरकार ने लोकायुक्त और मानवाधिकार आयोग का गठन किया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • तेलंगाना के सीएम: के चंद्रशेखर राव
  • तेलंगाना की राजधानी: हैदराबाद
  • तेलंगाना के राज्यपाल: तमिलिसै सौंदरराजन
  • स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    Recent Posts

    about - Part 2901_22.1
    QR Code
    Scan Me