उपराष्ट्रपति ने ‘Turbulence and Triumph: The Modi Years’ पुस्तक का किया विमोचन

about - Part 2899_3.1
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में ‘Turbulence and Triumph: The Modi Years’ शीर्षक पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक को राहुल अग्रवाल और भारती एस प्रधान द्वारा संयुक्त रूप से लिखा गया हैं और जिसे ओम बुक्स इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह पुस्तक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जीवन यात्रा से संबंधित है जिसमे गुजरात के एक युवा लड़के से प्रधानमंत्री बनने तक के अनुभवों के बारे में बताया गया है।
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

गैलापागोस द्वीपसमूह पर ईंधन रिसाव के कारण आपातकाल की गई घोषणा

about - Part 2899_5.1
इक्‍वाडोर ने गैलापागोस द्वीपसमूह पर आपातकाल की घोषणा की है। गैलापागोस द्वीपसमूह में ईंधन रिसने से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को नियंत्रित करने के लिए आपातकाल की घोषणा की गई हैं । यह कदम 600 गैलन डीजल ले जा रही एक पोत के डूब जाने के बाद उठाया गया। यह दुर्घटना सैन क्रिस्टोबाल द्वीप पर पोत में कंटेनर लादते समय एक क्रेन के गिर जाने के कारण हुई, जब कंटेनर के गिरने से पोत लड़खडाकर डूब गया।
गैलापागोस द्वीपसमूह, यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल किया गया है और इसे पर्यावरण की दृष्टि से पृथ्वी पर सबसे अधिक कमजोर स्‍थल माना जाता है।
स्रोत: द हिंदू

नडाल और बार्टी को दिया जाएगा ITF का वर्ष 2019 वर्ल्ड चैंपियंस खिताब

about - Part 2899_7.1

अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (ITF) ने एश्ले बार्टी और राफेल नडाल को वर्ष 2019 के विश्व चैंपियंस खिताब के लिए चुना हैं। ये पुरस्कार 2 जून को 2020 आईटीएफ विश्व चैंपियन कार्यक्रम में पेरिस में दिए जाएंगे।

श्रेणी विजेता
पुरुष सिंगल  राफेल नडाल (स्पेन)
महिला सिंगल  एश्ले बार्टी (ऑस्ट्रेलिया)
महिला डबल्स टीमिया बाबोस (हंगरी) और क्रिस्टिना मलादेनोविक (फ्रांस)
पुरुष डबल्स हुआन सेबास्तियन कबाल और रॉबर्ट फराह (कोलंबिया)
मेंस व्हीलचेयर गुस्तावो फर्नांडीज (अर्जेंटीना)
विमेंस व्हीलचेयर डिडे डे ग्रोट (नीदरलैंड्स)
क्वैड डायलन अल्कॉट

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ITF का मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम
  • ITF के अध्यक्ष: डेविड हेगर्टी
स्रोत: न्यूज18

केरल के आदित्य को बहादुरी के लिए भारत पुरस्कार से किया जाएगा सम्मनित

about - Part 2899_9.1
कोझिकोड के आदित्य के. बहादुरी के लिए भारत पुरस्कार पाने वाले केरल राज्य के पहले बालक बन गए हैं। ये राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कारों का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं, जो भारतीय बाल कल्याण परिषद द्वारा प्रदान किया जाता हैं। भारत पुरस्कार आदित्य को कालीकट विश्वविद्यालय पेंशनर्स फोरम के सदस्यों और उनके परिवारों को पहाड़ी रास्ते पर ले जा रही एक बस में लगी आग से 20 लोगों को बचाने के लिए दिया गया।
इसके अलावा राज्य के दो और बच्चे भी पुरस्कार दिए गए। मुहम्मद मोहसिन को तीन बच्चों की जान बचाने के लिए मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया है जबकि फतह को ट्रेन से एक महिला और  लड़की को बचाने के लिए  को पुरस्कार मिला। दोनों कोझिकोड के हैं।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केरल के मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन
  • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान
  • केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम
स्रोत: द हिंदू

विप्रो ने छात्रों को नई तकनीको पर प्रशिक्षण देने के लिए नैसकॉम के साथ की साझेदारी

about - Part 2899_11.1
विप्रो ने उभरती तकनीको पर छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए नैसकॉम के साथ भागीदारी की है। कार्यक्रम के तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा साइंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स, साइबरसुरिटी जैसी तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। विप्रो भारत के इंजीनियरिंग कॉलेजों के 10,000 छात्रों को विप्रो के कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी प्रोग्राम– “TalentNext” के तहत प्रशिक्षित करेगा।
TalentNext का उद्देश्य छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए संकाय और शिक्षाविदो को तैयार कर इंजीनियरिंग शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। इस कार्यक्रम को नैस्कॉम प्लेटफॉर्म फ्यूचर स्किल्स के माध्यम से सीधे छात्रों तक पहुंचाया जाएगा। “फ्यूचर स्किल्स” उद्योग-शिक्षा कौशल के बीच सेतु का काम करता है और छात्रों को नई-पुरानी तकनीकों को सीखने में मदद करता है।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

बांग्लादेश में भारत के प्रसिद्ध पुरातत्वविद् नागास्वामी को किया गया सम्मानित

about - Part 2899_13.1
जाने-माने पुरातत्वविद् आर. नागास्वामी को बांग्लादेश के ढाका में आयोजित सिल्वर जुबली अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया। वह एक भारतीय इतिहासकार, पुरातत्वविद और एपिग्राफिस्ट हैं। उन्होंने तमिलनाडु पुरातत्व विभाग के संस्थापक-निदेशक के रूप में कार्य किया। 2018 में उन्हें भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यक्रम EChO Network का हुआ शुभारंभ

about - Part 2899_15.1
भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. कृष्णसामी विजयराघवन ने नई दिल्ली में “EChO Network” नामक एक राष्ट्रीय कार्यक्रम आरंभ किया। EChO नेटवर्क भारत में विभिन्न विषयों में नेतृत्व को गति प्रदान करने वाला कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों, सरकार को बढ़ते अनुसंधान, ज्ञान एवं भारतीय पारिस्थितिकी और पर्यावरण के क्षेत्रों में समस्याओं को हल करने के बारे में जागरूकता लाना है।

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

एस जयशंकर ने ईरान में 19 वें संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता

about - Part 2899_17.1
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री के साथ 19वें संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस बैठक का आयोजन ईरान की राजधानी तेहरान में किया गया। बैठक में सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई, और रणनीतिक चाबहार परियोजना में तेजी लाने पर भी सहमति व्यक्त की। चाबहार बंदरगाह भारत, ईरान और अफगानिस्तान द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया जा रहा है। यह ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में हिंद महासागर पर स्थित है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ईरान की राजधानी: तेहरान; मुद्रा: रियाल; राष्ट्रपति: हसन रूहानी
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने सिक्किम IFFCO के दो IPUs का किया शिलान्यास

about - Part 2899_19.1
सिक्किम के मुख्यमंत्री ने पूर्वी सिक्किम के रंगपो में सिक्किम इफको ऑर्गेनिक्स लिमिटेड की दो एकीकृत जैविक खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की आधारशिला रखी। सिक्किम इफको ऑर्गेनिक्स लिमिटेड दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहका‍री संस्‍था, इफको और सिक्किम सरकार का संयुक्‍त उद्यम है।
इसका उद्देश्य सिक्किम तथा देश के अन्‍य पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के जैविक उत्पादों को बढ़ावा देना और जैविक उर्वरक के बाजार को मजबूत करना हैं। 
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • सिक्किम के मुख्यमंत्री: प्रेम सिंह तमांग; राज्यपाल: गंगा प्रसाद
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

भारत ने नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल स्कूल में किया बालिका छात्रावास निर्माण

about - Part 2899_21.1
भारत ने नेपाल सशस्त्र पुलिस बल स्कूल, कीर्तिपुर, नेपाल के लिए बालिका छात्रावास (गर्ल्स हॉस्टल) का निर्माण किया है। भारतीय दूतावास में मिशन के उप-प्रमुख डॉ. अजय कुमार ने दो मंजिला छात्रावास भवन का उद्घाटन किया। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल स्कूल, नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के कल्याण सेवा केंद्र के तहत बनाया गया एक शैक्षणिक संस्थान है।
इस स्कूल की स्थापना 2005 में की गई थी और जिसमे 21 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं। इस दो मंजिला गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण भारत सरकार की 40.42 मिलियन नेपाली रुपए की अनुदान सहायता के किया गया है। 
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नेपाल के प्रधानमंत्री: के पी शर्मा ओली; राजधानी: काठमांडू
  • नेपाल के राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडारी; मुद्रा: नेपाली रुपया
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

Recent Posts

about - Part 2899_22.1
QR Code
Scan Me