मध्य प्रदेश में आयोजित किया जा रहा राष्ट्रीय जल सम्मेलन

about - Part 2863_3.1
मध्य प्रदेश के भोपाल में राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया। सम्मेलन के चार सत्रों के दौरान पारंपरिक जल स्रोतों का महत्व और पुनरुद्धार, जल का अधिकार, मध्य प्रदेश में नदी कायाकल्प अभियान और कई अन्य संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा जारी है। विशेषज्ञों ने चर्चा की कि बढ़ते जल संकट को हल करने के लिए जल संरक्षण तकनीकी विकास को, परम्परागत तौर-तरीकों को अपनाकर इस समस्या का समाधान खोजा जा सकता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन

TRIFED ने “वन धन और उद्यमिता विकास” पर कार्यशाला का किया आयोजन

about - Part 2863_5.1
ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (TRIFED) ने नई दिल्ली में जनजातीय मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत “वन धन और उद्यमिता विकास” पर कार्यशाला का आयोजन किया है। “वन धन और उद्यमिता विकास” पर कार्यशाला का उद्घाटन केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा किया गया ।
जनजातीय मंत्री ने कार्यशाला के दौरान प्रधानमंत्री वन धन योजना (पीएमवीडीवाई) पर जोर दिया जिसका उद्देश्य आदिवासियों के पारंपरिक ज्ञान और कौशल के साथ-साथ ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग कौशल का उपयोग करके बाजार की अगुवाई वाले मॉडल के माध्यम से वन धन केंद्रों (VDVKs) की स्थापना कर अपनी आय का निर्धारण करना है। यह एक पहल है जिसमे वन के धन यानी वन धन का दोहन करके आदिवासियों के लिए आजीविका उत्पादन को लक्षित किया गया है।

एशियाई हाथी और ग्रेट इंडियन बस्टर्ड को वैश्विक संरक्षण सूची में किया जाएगा शामिल

about - Part 2863_7.1
भारत एशियाई हाथी और गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) को विलुप्त होती प्रवासी प्रजातियों की वैश्विक संरक्षण सूची में शामिल करेगा। इस सूची पर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के तहत पर्यावरण संधि (वन्य जीव) के प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर आयोजित होने वाले 13 वें सम्मेलन (COP) में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा इससे सात प्रजातियां जिनमें डुगोंग, व्हेल शार्क, समुद्री कछुआ (दो प्रजातियां) आदि के लिए संरक्षण और रिकवरी एक्शन प्लान तैयार करने के लिए चिन्हित किया गया है।
सीओपी का आयोजन गुजरात के गांधीनगर में 17 से 22 फरवरी तक किया जाएगा। इसके कुल 130 सदस्य हैं और भारत वर्ष 1983 से इसका सदस्य है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का मुख्यालय: नैरोबी, केन्या
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के निदेशक: इंगर एंडरसन

देश में 12 फरवरी को मनाया जाता है राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस

about - Part 2863_9.1
National Productivity Day यानि राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस प्रतिवर्ष 12 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन को भारत में उत्पादकता संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (National Productivity Council) द्वारा मनाया जाता है। 
भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंर्तगत आने वाला राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC) भारत में उत्पादकता संचार के प्रचार-प्रसार का एक प्रमुख संस्थान है। एनपीसी उत्पादकता बढ़ाने, प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में समाधान खोजने के लिए कार्य करता है। पूरे देश में 12 फरवरी से 18 फरवरी 2020 को “उत्पादकता सप्ताह” के रूप में मनाया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद के अध्यक्ष: गुरुप्रसाद महापात्र
  • राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद के महानिदेशक: अरुण कुमार झा

पहली अप्रैल से CDSCO के दायरे में आएंगे सभी चिकित्सा उपकरण

about - Part 2863_11.1
भारत सरकार ने इम्प्लांट और गर्भ निरोधक (contraceptives) सहित सभी चिकित्सा उपकरणों को “ड्रग्स” की श्रेणी में रखने का निर्णय लिया है। पुन: वर्गीकरण के संबंध में अधिसूचना स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी की गई । इसके कार्यान्वयन के साथ ही सभी चिकित्सा उपकरण अब केन्द्रीय औषध एवं मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के अंतर्गत आएंगे। 1 अप्रैल 2020 से किए बदलावों को लागू किया जाएगा। पुन: वर्गीकरण से दवाओं के लिए जिम्मेदार संस्था “CDSCO” को सुरक्षा और गुणवत्ता में सुधार के लिए विनियमन को कड़े करने में सक्षम बनाएगा।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिन चिकित्सा उपकरणों को फिर से वर्गीकृत किया जाएगा, उनमें वे उपकरण शामिल हैं जो किसी भी बीमारी या विकलांगता के लाइफ सपोर्ट, निदान, उपचार या निवारण के लिए उपयोग किए जाते हैं। इसमें वे भी उपकरण शामिल होंगे जिनका उपयोग अन्य चिकित्सा उपकरणों को कीटाणुरहित करने के लिए किया जाता है। इस अधिसूचना में बाजार में बिकने वाले लगभग सभी चिकित्सा उपकरणों कवर होंगे।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भी चिकित्सा उपकरणों की विभिन्न श्रेणियों के लिए परिवर्तन की अवधि बताते हुए एक और अधिसूचना जारी करेगा।
भारत में चिकित्सा उपकरणों के वर्गीकरण के लिए वर्तमान नियम:

भारत में, चिकित्सा उपकरणों को चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है:
  • A
  • B
  • C
  • D

श्रेणी के अनुसार चिकित्सा उपकरणों के उदाहरण:

  • A और B श्रेणी में कम जोखिम वाले मेडिकल डिवाइस होते हैं जैसे सर्जिकल ड्रेसिंग, अल्कोहल स्वैब, थर्मामीटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग डिवाइस आदि।
  • और D श्रेणी में उच्च जोखिम वाले उपकरण हैं जैसे इम्प्लांट , हेमोडायलिसिस कैथेटर, एंजियोग्राफिक गाइड वायर और हार्ट वाल्व आदि।
वर्तमान चिकित्सा नियमों के अनुसार, CDSCO कम जोखिम वाले उपकरणों के निरीक्षण के लिए अधिसूचित किए गए निजी निकायों को लाइसेंस जारी करता है। जबकि, उच्च जोखिम वाले उपकरणों के मामले में, सीडीएससीओ लाइसेंस जारी करने के साथ-साथ उच्च जोखिम वाले उपकरणों के निरीक्षण के लिए जिम्मेदार होता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मंत्री: हर्षवर्धन

दिल्ली विधानसभा चुनाव : AAP ने मारी बाजी जीती 62 सीटें, भाजपा को मिली 8 सीटे

about - Part 2863_13.1
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। यह लगातार दूसरा मौका है जब आम आदमी पार्टी ने देश की सबसे बड़ी दोनों पार्टियों को एकतरफा जीत से हराया है, जिसमे आप रोकने में फिर से नाकाम हुई और एक अंक पर सिमटने वाली भाजपा को आठ सीटे मिली जबकि कांग्रेस पिछली बार की तरह अपना खाता भी नहीं खोल पाई और कोई भी सीट हासिल नही कर सकी। आम आदमी पार्टी (आप) ने साल 2015 के विधानसभा चुनाव में कुल 70 में से 67 सीटें जीती थीं। भाजपा ने इस बार आठ सीटें जीती जो 2015 के विधानसभा चुनाव से पांच ज्यादा हैं। हालांकि, पार्टी पिछले चुनावों के मुकाबले इस बार अपने वोट शेयर में 6% से अधिक की वृद्धि पाने में सफल रही। लगभग 0.5% मतदाताओं ने NOTA (उपरोक्त में से कोई नहीं) का उपयोग किया।
आम आदमी पार्टी के जीतने वाले प्रमुख उम्‍मीदवारों में – नई दिल्‍ली से मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पटपड़गंज से मनीष सिसौदिया, बाबरपुर से गोपाल राय, शकूरबस्‍ती से सत्‍येन्‍द्र जैन, राजेन्‍द्र नगर से राघव चड्डा, मंगोलपुरी से राखी बिड़ला और अंबेडकर नगर से अजय दत्‍त शामिल हैं, इसमें सबसे बड़ी जीत बुरारी विधानसभा सीट से संजीव झा ने 88,000 से अधिक वोटो के अंतर से दर्ज की।
अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार आम आदमी पार्टी में विश्वास जताने के लिए दिल्ली के लोगों का धन्यवाद किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि “यह उन लोगों की जीत है जो मुझे अपना बेटा मानते हैं और आप को वोट देते हैं”। उन्होंने कहा, “यह एक नई तरह की राजनीति की शुरुआत है”।

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के परिणाम में पार्टियों का  वोट शेयर 

  1. आम आदमी पार्टी- 53.57%
  2. भारतीय जनता पार्टी- 38.51%
  3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस- 4.26%
  4. जनता दल (यूनाइटेड) – 0.91%
  5. बहुजन समाज पार्टी- 0.71%
  6. उपरोक्त में से कोई नहीं (NOTA) – 0.46%
  7. लोक जनशक्ति पार्टी- 0.35%
  8. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी- 0.02%
  9. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- 0.02%
  10. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) – 0.01%
आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

यूपी सरकार ने गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए भूजल अधिनियम-2020 को दी मंजूरी

about - Part 2863_15.1
उत्तर प्रदेश सरकार ने भूजल अधिनियम-2020 को अपनी स्वीकृति दे दी है। भूजल अधिनियम -2020 को मंजूरी राज्य में गिरते भूजल स्तर को सुधारने के उद्देश्य से दी गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाले मंत्रिमंडल ने राज्य में भूजल अधिनियम -2020 को मंजूरी प्रदान की।

भूजल अधिनियम -2020 की कुछ प्रमुख विशेषताएं:

भूजल अधिनियम -2020 लागू होने के बाद:-
  • पंजीकरण कराने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी।
  • सबमर्सिबल पंप लगाने से पहले पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।
  • घरेलू उपयोगकर्ताओं और किसानों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • सभी निजी, सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के लिए वर्षा जल संचयन प्रणाली स्थापित करना अनिवार्य हो जाएगा।
  • बोरिंग कंपनियों के लिए पंजीकरण के साथ हर तीन महीने में नई जानकारी देना अनिवार्य हो जाएगा।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए सजा और जुर्माना:
  • यदि कोई व्यक्ति पहली बार भूजल स्तर को प्रदूषित करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे 6 महीने से 1 साल तक की सजा के साथ 2 लाख से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना देना होगा।
  • यदि कोई व्यक्ति दूसरी बार पकड़ा जाता है, तो उसे 2 से लेकर 5 साल तक की सजा के साथ 5 लाख से 10 लाख रुपये तक का जुर्माना देना होगा।
  • यदि कोई व्यक्ति तीसरी बार पकड़ा जाता है तो उस व्यक्ति को 5 साल से 7 साल तक की सजा के साथ 10 लाख से 20 लाख रुपये तक के जुर्माना देना होगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल हैं।

हर साल 11 फरवरी को विश्व स्तर पर मनाया जाता है विश्व यूनानी दिवस

about - Part 2863_17.1
विश्व यूनानी दिवस अथवा World Unani Day प्रत्येक वर्ष 11 फरवरी को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। विश्व यूनानी दिवस को रोग निवारण और उपचारात्मक दृष्टिकोण के जरिए यूनानी चिकित्सा पद्धति की मदद से स्वास्थ्य देखभाल सेवा देने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व स्तर पर मनाया जाता है।
विश्व यूनानी दिवस प्रख्यात यूनानी विद्वान हकीम अजमल खान की जयंती को भी चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। हकीम अजमल खान, नई दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया के संस्थापकों में से थे, जो प्रसिद्ध भारतीय यूनानी चिकित्सक थे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी हकीम अजमल खान, महान विद्वान, समाज सुधारक, लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी, यूनानी चिकित्सा शिक्षाविद और यूनानी चिकित्सा पद्धति में वैज्ञानिक अनुसंधान के संस्थापक थे।

WHO ने कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी को दिया अधिकारिक नाम “Covid-2019”

about - Part 2863_19.1
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नए कोरोनावायरस के कारण होने वाली बीमारी का आधिकारिक नाम “Covid-2019” रखा है। नया नाम “Covid-2019” “corona”, “virus” और “disease” शब्दों से लिया गया है और साथ में 2019 उस वर्ष के लिए है जिसमें यह वायरस सामने आया था। कोरोनावायरस शब्द का तात्पर्य उसके नवीनतम प्रारूप को बताने की बजाय केवल उस समूह का उल्लेख करता है जिसका वह सदस्य है। शोधकर्ता किसी और समूह या देश के साथ जोड़े जाने के  भ्रम और आरोप से बचने के लिए इस वायरस का आधिकारिक नाम देने के लिए कह रहे हैं।
इंटरनेशनल कमेटी ओन टैक्सोनोमी वायरस द्वारा भी इस वायरस को SARS-CoV-2 का नाम दिया गया हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • WHO मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड; महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम

ICC ने तीन बांग्‍लादेशी और दो भारतीय खिलाडि़यों पर लगाया प्रतिबंध

about - Part 2863_21.1


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बांग्लादेश के तीन और भारत के दो अंडर -19 क्रिकेटरों को नियमों का उल्लंघन करने के लिए दंडित किया है। ICC ने खिलाड़ियों पर प्रतिबन्ध ICC आचार संहिता के उल्लंघन के लिए लगाया है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका में हुए भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर -19 विश्व कप फाइनल के दौरान लेवल-3 का उल्लंघन का दोषी पाया गया था। फाइनल मुकाबले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी झगड़ा करते देखे गए, और एक दूसरे को कुछ कह रहे थे और एक दूसरे को धक्‍का देते भी देखे गए।
किन पर लगा प्रतिबंध?



दोषी पाए जाने वाले खिलाड़ियों में बांग्‍लादेश के तौहीद हृदय, शमीम हुसैन और रकीबुल हसन, और भारत के आकाश सिंह और रवि बिश्‍नोइ शामिल हैं। आईसीसी नियमों के तहत बांग्लादेशी खिलाड़ियों को छह डिमेरिट (नकारात्‍मक) अंक दिए गए थे, जबकि भारतीय खिलाड़ियों को मैच के बाद की घटनाओं के लिए पांच डिमेरिट (नकारात्‍मक) अंक के साथ दंडित किया गया था।

रवि बिश्नोई को बल्लेबाज की ओर भड़काने के लिए ‘गलत भाषा का इस्तेमाल, आपत्ति जनक जेस्चर या इशारे करने के लिए दो अतिरिक्त डिमेरिट अंक दिए गए।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा लगाए गए अंक इन खिलाडि़यों के रिकार्ड में दो वर्ष तक दर्ज रहेंगे। एक नकारात्‍मक अंक पर खिलाड़ी एकदिवसीय या टी-टवेंटी या ए श्रेणी के एक अंतर्राष्‍ट्रीय मैच के लिए अयोग्‍य हो जाता है।
बांग्लादेश ने अंडर -19 विश्व कप के फाइनल में भारत को हराने के लिए 170 के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया, और दक्षिण अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम में तीन विकेट की जीत के साथ अपना पहला विश्व कप भी जीता था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के अध्यक्ष: शशांक मनोहर; मुख्य कार्यकारी: मनु साहनी; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात

Find More Sports News Here

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me