हर साल 11 फरवरी को विश्व स्तर पर मनाया जाता है विश्व यूनानी दिवस

about - Part 2864_3.1
विश्व यूनानी दिवस अथवा World Unani Day प्रत्येक वर्ष 11 फरवरी को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। विश्व यूनानी दिवस को रोग निवारण और उपचारात्मक दृष्टिकोण के जरिए यूनानी चिकित्सा पद्धति की मदद से स्वास्थ्य देखभाल सेवा देने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व स्तर पर मनाया जाता है।
विश्व यूनानी दिवस प्रख्यात यूनानी विद्वान हकीम अजमल खान की जयंती को भी चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। हकीम अजमल खान, नई दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया के संस्थापकों में से थे, जो प्रसिद्ध भारतीय यूनानी चिकित्सक थे। बहुमुखी प्रतिभा के धनी हकीम अजमल खान, महान विद्वान, समाज सुधारक, लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी, यूनानी चिकित्सा शिक्षाविद और यूनानी चिकित्सा पद्धति में वैज्ञानिक अनुसंधान के संस्थापक थे।

WHO ने कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी को दिया अधिकारिक नाम “Covid-2019”

about - Part 2864_5.1
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नए कोरोनावायरस के कारण होने वाली बीमारी का आधिकारिक नाम “Covid-2019” रखा है। नया नाम “Covid-2019” “corona”, “virus” और “disease” शब्दों से लिया गया है और साथ में 2019 उस वर्ष के लिए है जिसमें यह वायरस सामने आया था। कोरोनावायरस शब्द का तात्पर्य उसके नवीनतम प्रारूप को बताने की बजाय केवल उस समूह का उल्लेख करता है जिसका वह सदस्य है। शोधकर्ता किसी और समूह या देश के साथ जोड़े जाने के  भ्रम और आरोप से बचने के लिए इस वायरस का आधिकारिक नाम देने के लिए कह रहे हैं।
इंटरनेशनल कमेटी ओन टैक्सोनोमी वायरस द्वारा भी इस वायरस को SARS-CoV-2 का नाम दिया गया हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • WHO मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड; महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम

ICC ने तीन बांग्‍लादेशी और दो भारतीय खिलाडि़यों पर लगाया प्रतिबंध

about - Part 2864_7.1


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बांग्लादेश के तीन और भारत के दो अंडर -19 क्रिकेटरों को नियमों का उल्लंघन करने के लिए दंडित किया है। ICC ने खिलाड़ियों पर प्रतिबन्ध ICC आचार संहिता के उल्लंघन के लिए लगाया है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका में हुए भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर -19 विश्व कप फाइनल के दौरान लेवल-3 का उल्लंघन का दोषी पाया गया था। फाइनल मुकाबले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी झगड़ा करते देखे गए, और एक दूसरे को कुछ कह रहे थे और एक दूसरे को धक्‍का देते भी देखे गए।
किन पर लगा प्रतिबंध?



दोषी पाए जाने वाले खिलाड़ियों में बांग्‍लादेश के तौहीद हृदय, शमीम हुसैन और रकीबुल हसन, और भारत के आकाश सिंह और रवि बिश्‍नोइ शामिल हैं। आईसीसी नियमों के तहत बांग्लादेशी खिलाड़ियों को छह डिमेरिट (नकारात्‍मक) अंक दिए गए थे, जबकि भारतीय खिलाड़ियों को मैच के बाद की घटनाओं के लिए पांच डिमेरिट (नकारात्‍मक) अंक के साथ दंडित किया गया था।

रवि बिश्नोई को बल्लेबाज की ओर भड़काने के लिए ‘गलत भाषा का इस्तेमाल, आपत्ति जनक जेस्चर या इशारे करने के लिए दो अतिरिक्त डिमेरिट अंक दिए गए।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा लगाए गए अंक इन खिलाडि़यों के रिकार्ड में दो वर्ष तक दर्ज रहेंगे। एक नकारात्‍मक अंक पर खिलाड़ी एकदिवसीय या टी-टवेंटी या ए श्रेणी के एक अंतर्राष्‍ट्रीय मैच के लिए अयोग्‍य हो जाता है।
बांग्लादेश ने अंडर -19 विश्व कप के फाइनल में भारत को हराने के लिए 170 के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया, और दक्षिण अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम में तीन विकेट की जीत के साथ अपना पहला विश्व कप भी जीता था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के अध्यक्ष: शशांक मनोहर; मुख्य कार्यकारी: मनु साहनी; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात

Find More Sports News Here

FIH ने स्ट्राइकर लालरेम्सियामी को चुना साल 2019 की वीमेन राइजिंग स्टार ऑफ ईयर

about - Part 2864_9.1
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने भारतीय स्ट्राइकर लालरेम्सियामी को वर्ष 2019 FIH की वीमेन राइजिंग स्टार ऑफ ईयर चुना है। लालरेम्सियामी ने अर्जेंटीना की जूलिएटा जांकुनास और नीदरलैंड्स की फ्रेडरिक माटला को हराकर ये टाइटल अपने नाम किया हैं, जिसके लिए उन्हें कुल वोटों में 40 फीसदी वोट हासिल किए।
लालरेम्सियामी के खेल ने पहली बार 2018 में हुई हॉकी महिला विश्व कप के दौरान अपनी पहचान बनाई, जहां वह टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ट खिलाड़ियों में शामिल थीं। उन्होंने अपने कैरिएर की शुरुआत 2017 में बेलारूस के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में की थी। वह अपने करियर में दो बार सबसे ज्यादा  गोल करने वाली खिलाड़ी रही है, पहली बार 2017 में कोरिया के खिलाफ और फिर 2019 में स्पेन के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में। वह मिजोरम की हैं।

जलवायु परिवर्तन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा केरल

about - Part 2864_11.1
जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ClimFishCon 2020, 12 फरवरी को ‘hydrological cycle, ecosystem, fisheries and food security’ के विषय पर केरल में शुरू होगा।
इस सम्मलेन में 12 देशों के 300 से अधिक प्रतिनिधि, जिनमें वैज्ञानिक, शोधकर्ता, प्रशासक, नीति निर्माता, शिक्षाविद और उद्यमी शामिल होंगे। इसे अलावा फिशर, एक्वा फार्मर्स, छात्र और अन्य हितधारक भी हिस्सा लेंगे।इस सम्मेलन का आयोजन CUSAT स्कूल ऑफ इंडस्ट्रियल फिशरीज एंड द डिपार्टमेंट ऑफ़ फिशरीज, केरल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केरल के मुख्यमंत्री: पिनारयी विजयन
  • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान
  • केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम

भारत और ब्रिटेन के बीच किया जाएगा संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास ‘अजय वारियर’

about - Part 2864_13.1
भारत और ब्रिटेन 13-26 फरवरी तक यूनाइटेड किंगडम के सैलिसबरी मैदानी क्षेत्र में 5 वां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अजय वारियर -2020’  का आयोजन करेंगे। ये अभ्यास वर्ष 2005 से आयोजित किया जा रहा है।
इस अभ्यास में भारतीय और ब्रिटेन की सेना के 120 सैनिक शामिल होंगे जो पहले किए गए विभिन्न आतंकवाद रोधी और आतंकवाद विरोधी अभियानों के ओपरेशन के दौरान मिले अपने अनुभवों को साझा करेंगे, इसमें हिस्सा लेने वाले सैनिको को निहत्थे युद्ध के लिए शूटिंग, रॉक क्राफ्ट प्रशिक्षण, जंगल सर्वाइवल और मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 28 वें सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे

उपराष्ट्रपति ने ‘A Child of Destiny’ पुस्तक का किया विमोचन

about - Part 2864_15.1
उपराष्ट्रपति मुप्पावराप्पु वेंकैया नायडू ने प्रो. के. रामकृष्ण राव की आत्मकथा ‘A Child of Destiny’ का विमोचन किया। के. रामकृष्ण राव एक प्रतिष्ठित विद्वान, लेखक, शोधकर्ता, वैज्ञानिक और गांधीवादी हैं, उनका जन्म आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में तटीय क्षेत्र में हुआ था। भारत सरकार ने उन्हें 2011 में पद्म श्री सम्मान” से भी सम्मानित किया था।

ऑस्ट्रेलिया को प्रदान की गई ICC वीमेन चैम्पियनशिप ट्रॉफी

about - Part 2864_17.1
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ऑस्ट्रेलिया को ICC वीमेन चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2020 से सम्मानित किया गया, जिसे उन्होंने 2017 से 2020 के दौरान आठ टीमों के बीच खेली गई एक दिवसीय चैंपियनशिप में जीत हासिल करके बरकरार रखा। इस स्पर्धा में ऑस्ट्रेलियाई की टीम की कप्तानी मेघन मोइरा लैनिंग ने की, जो पिछली बार यह ट्रॉफी ( पहले संस्करण 2014–16 के मध्य) जीती थी।
आईसीसी महिला चैंपियनशिप से मेजबान न्यूजीलैंड समेत चार शीर्ष टीमों को विश्व कप 2021 में सीधे जगह मिल गई है। वहीँ शेष टीमें 3- 19,2020 जुलाई से श्रीलंका में होने वाली महिला क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर 2020 के माध्यम से क्वालीफायर मैच खेलेंगी ।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के अध्यक्ष: शशांक मनोहर; मुख्य कार्यकारी: मनु साहनी; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात

IOC ने गोपीचंद को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित

about - Part 2864_19.1
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (International Olympic Committee’s) ने भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद को कोच लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया हैं। वह ओलंपिक समिति द्वारा लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय कोच हैं।
गोपीचंद पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, उन्होंने 2008 में गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी की शुरुआत की थी जहां उन्होंने साइना नेहवाल (2012 समर ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता), पी.वी. सिंधु, परुपल्ली कश्यप, श्रीकांत किदांबी जैसे कई स्टार खिलाडियों को प्रशिक्षित किया है। गोपीचंद को भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार (1999), राजीव गांधी खेल रत्न (2001), पद्म श्री (2005), द्रोणाचार्य पुरस्कार (2009) और पद्म भूषण (2014) से भी सम्मानित किया जा चुका हैं ।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति मुख्यालय: लुसानै, स्विट्जरलैंड
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष: थॉमस बाख
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के महानिदेशक (डीजी): क्रिस्टोफ डे कीपर
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना: 1894 पेरिस, फ्रांस

त्रिपुरा में पहली बार आयोजित किया जाएगा “हॉर्नबिल फेस्टिवल”

about - Part 2864_21.1
अगरतला में त्रिपुरा का पहला हॉर्नबिल फेस्टिवल मनाया गया। इस उत्सव को मनाने का उद्देश्य प्राचीन वन पक्षी “हॉर्नबिल” का संरक्षण करना और पर्यटन के माध्यम से लोगों की आजीविका को प्रोत्साहित करना है। मुख्यमंत्री (सीएम) बिप्लब कुमार देव ने पश्चिमी त्रिपुरा के बारामुरा पहाड़ी में इस महोत्सव का उद्घाटन किया।
इस फेस्टिवल का नाम हॉर्नबिल पक्षी के नाम पर रखा गया है, 2000 के बाद से हॉर्नबिल फेस्टिवल का आयोजन आमतौर पर हर साल दिसंबर के पहले सप्ताह में नागौर हेरिटेज विलेज में होता है, जो नागालैंड की राजधानी कोहिमा से लगभग 12 कि.मी. दूर है, इसमें पूर्वोत्तर भारत के आदिवासियों के अधिकांश लोकगीतों को प्रदर्शित किया जाता है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • त्रिपुरा की राजधानी: अगरतला
  • त्रिपुरा के सीएम: बिप्लब कुमार देब
  • त्रिपुरा के राज्यपाल: रमेश बैस

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me