अजय बिसारिया होंगे कनाडा में भारत के अगले उच्चायुक्त

about - Part 2858_3.1
वर्तमान में पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया को कनाडा में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। वह विकास स्वरूप का स्थान लेंगे। विकास स्वरूप अभी विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) पद पर नियुक्त हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • विदेश मंत्री: सुब्रह्मण्यम जयशंकर

पाकिस्तान ने टिड्डियों के संकट से निपटने के लिए देश में राष्ट्रीय आपातकाल किया घोषित

about - Part 2858_5.1
पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान ने देश में चल रहें टिड्डियों के संकट को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की घोषणा की है। कृषि उत्पादन में देश के मुख्य क्षेत्र पंजाब प्रांत में बड़े पैमाने पर फसलों को नष्ट करने वाले टिड्डों की समस्या के कारण यह फैसला किया गया हैं। राष्ट्रीय कार्रवाई योजना (National Action Plan) को इस संकट से उबरने के लिए लगभग 7.3 बिलियन राशि की आवश्यकता है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • पाकिस्तान की राजधानी: इस्लामाबाद;  राष्ट्रपति: आरिफ अल्वी

शक्तिकांत दास इस वर्ष एशिया प्रशांत रीजन के सर्वश्रेष्ठ बैंकर: द बैंकर मैगज़ीन

about - Part 2858_7.1
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को फाइनेंसियल इंटेलिजेंस मैगज़ीन द बैंकर (The Banker) ने एशिया-प्रशांत रीजन के ‘सेंट्रल बैंकर ऑफ द ईयर 2020′ पुरस्कार के लिए नामित किया है। यह पुरस्कार बैंकिग नियमों को कड़ा करने के लिए किए गए प्रयासों के लिए बैंकरों को प्रदान किया जाता है, द बैंकर के अनुसार के उन्होंने “ग्रोथ को प्रोत्साहित किया और अर्थव्यवस्था को संतुलित बनाए रखने के लिए सबसे अच्छा प्रबंधन किया” हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता

एम अजीत कुमार होंगे CBIC के नए अध्यक्ष, एसीसी ने दी मंजूरी

about - Part 2858_9.1
सरकार ने एम अजीत कुमार को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने इस नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। नए अध्यक्ष की तत्काल जिम्मेदारियों में माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के राजस्व में वृद्धि करना और केंद्रीय बजट 2020 में किए गए सीमा शुल्क परिवर्तनों को देखना शामिल होगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड की स्थापना: 1 जनवरी 1964
  • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड का मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत

लखनऊ में कल से शुरू होगी विशाल रक्षा प्रदर्शनी डेफएक्‍सपो 2020

about - Part 2858_11.1
द्विवार्षिक आयोजित की जाने वाली विशाल रक्षा प्रदर्शनी डेफएक्सपो (DefExpo 2020) का 11 वां संस्करण उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 5 फरवरी से आरंभ होगी। DefExpo India-2020 का मुख्य विषय “India: the emerging defence manufacturing hub” (भारत: उभरता हुआ रक्षा निर्माण केन्‍द्र) हैं।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर लखनऊ DefExpo-2020 प्रदर्शनी में प्रमुख भूमिका निभा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र की महत्‍वपूर्ण प्रौद्योगिकियों को एक स्‍थान पर लाना और सरकार, निजी निर्माताओं तथा स्‍टार्टअप को अनगिनत अवसर प्रदान करना है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारत के रक्षा मंत्री: राजनाथ सिंह

आज विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है विश्व कैंसर दिवस

about - Part 2858_13.1
विश्व कैंसर दिवस हर साल 4 फरवरी को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाना, रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करना है। वर्तमान में कैंसर दुनिया भर में मृत्यु दूसरा प्रमुख कारण बन गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेताया है कि कम और मध्यम आय वाले देशों में 2040 तक रोकथाम और देखभाल के निवेश की कमी के कारण कैंसर के मामलों में 81% की वृद्धि होने की संभावना हैं।
विश्व कैंसर दिवस की थीम: 2019-2021
विश्व कैंसर दिवस की थीम ‘I Am and I Will’ हैं, जिसे तीन वर्ष 2019, 2020 और 2021 के लिए निर्धारित किया गया हैं। ‘I Am and I Will’ व्यक्तिगत प्रतिबद्धता तथा भविष्य को प्रभावित करने के लिए की जाने वाले गई व्यक्तिगत कार्रवाई की शक्ति का प्रतिनिधित्व के लिए सशक्त कार्रवाई का आह्वान करता है।

क्या है कैंसर?
कैंसर रोगों के समूह का सामान्य नाम है, जिसमें शरीर के अन्दर की कुछ कोशिकाएं किसी वजह से अनियंत्रित होकर बढ़ती हैं। अनुपचारित कैंसर आसपास के सामान्य ऊतकों या शरीर के अन्य हिस्सों में फैलता है तथा जिसके कारण गंभीर रोग, विकलांगता और मृत्यु हो सकती है।

भारत सरकार ने कोरोनावायरस से निपटने के लिए टास्क फोर्स का किया गठन

about - Part 2858_14.1
केंद्र सरकार ने एक टास्क फोर्स का गठन किया है जिसका उद्देश्य भारत में खतरनाक कोरोनावायरस को प्रतिबंधित करना है. टास्क फोर्स में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, विदेश मंत्री एस जयशंकर, गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी और नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं. इस कार्य का मुख्य उद्देश्य भारत में नोवेल कोरोनावायरस को फैलने से रोकना है.

कोरोनावायरस क्या है?

कोरोनावायरस, वायरस के एक परिवार से संबंधित है जो मनुष्यों में बीमारियों की एक श्रृंखला पैदा कर सकता है. इन बीमारियों में गंभीर सर्दी और अधिक गंभीर जानलेवा बीमारियाँ शामिल हैं जैसे सवेरे एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (SARS) और सवेरे मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (MERS). कोरोना वायरस का नाम इसके आकार के नाम पर रखा गया है जो इसके चारों ओर प्रोट्रूशियंस के साथ एक मुकुट का पैटर्न लेता है.

मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को लागू करने में रहा सबसे आगे

about - Part 2858_16.1
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana) को लागू करने के लिए मध्य प्रदेश की महिला और बाल विकास मंत्री इमरती देवी और प्रधान सचिव अनुपम राजन को पुरस्कार प्रदान किए। राज्य ने प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना के कार्यान्वयन में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश में 14,55,000 से अधिक लाभार्थियों इस योजना से जुड़े है।
 जिला स्तर पर इंदौर जिले को इस योजना में बेहतर कार्य के लिए पहला स्‍थान मिला है।
क्या हैं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना:

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एक मातृत्व लाभ योजना है। इस योजना को 1 जुलाई 2017 को देश के सभी जिलों में लागू किया गया था। इस योजना के तहत, कामगार महिलाओं को गर्भावस्‍था के दौरान अवकाश पर होने के कारण पारिश्रमिक में नुकसान की भरपाई के लिए 5000 रुपये देना और उनको समुचित आराम और पोषाहार सुनिश्चित करना, इस योजना से गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पहले जीवित बच्चे के जन्म के दौरान फायदा होगा है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन

श्रीलंका ब्रेस्ट फीडिंग नीतियों और कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करने वाला देश: WBTi

about - Part 2858_18.1
World Breastfeeding Trends Initiative: हाल ही में वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग ट्रेंड्स इनिशिएटिव द्वारा किए गए नए सर्वेक्षण में श्रीलंका ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। ये सर्वेक्षण “स्तनपान समर्थित नीतियों और कार्यक्रमों” (Breast Feeding support Policies and Programs) पर आयोजित किया गया था। श्रीलंका को विश्व स्तर पर 97 देशों की सूची में सबसे ऊपर रखा गया है। श्रीलंका द्वारा 100 में से 91 अंक हासिल करने के लिए इससे हरा कोड (green color code) दिया गया है। श्रीलंका हरे रंग का कोड प्राप्त करने के साथ ही  स्तनपान कराने वाली महिलाओं का समर्थन करने में “ग्रीन” राष्ट्र का दर्जा हासिल करने वाला पहला देश बन गया है। 2019 के रिकॉर्ड के अनुसार, श्रीलंका ने 10 संकेतकों में से 7 को हासिल कर हरा कोड प्राप्त किया हैं, जिसमे दो नीले और एक पीला कोड संकेतक शामिल है।
वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग ट्रेंड्स इनिशिएटिव (WBTi):

World Breastfeeding Trends Initiative: विश्व स्तनपान पहल रुझान जिसे भारत के स्तनपान संवर्धन नेटवर्क के विशेषज्ञों द्वारा विकसित किया गया था। इसकी स्थापना के बाद इसके साथ 120 देश जुड़े हैं, जिनमें से 97 देशों ने अपने आकलन पूरे कर लिए हैं। WBTi रंग-कोड देने के लिए देशों के प्रदर्शन को रैंकिंग देने के लिए नीतियों और कार्यक्रमों के लिए 10 संकेतकों का उपयोग करता है। 10 संकेतकों के आधार पर देशों के प्रदर्शन को दिए जाने वाले रंग कोड का क्रम इस प्रकार हैं – लाल, पीला, नीला और हरा है। हरा रंग सबसे बेहतर और लाल रंग सबसे खराब प्रदर्शन को दर्शाता है।
द वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग ट्रेंड्स इनिशिएटिव (WBTi) द्वारा कहा गया कि माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति श्रीलंका की उच्च स्तरीय प्रतिबद्धता के कारण इसे शीर्ष स्थान पर रखा गया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • श्रीलंका की मुद्रा: श्रीलंकन का रुपया
  • प्रधान मंत्री: महिंदा राजपक्षे

बांग्लादेशी पीएम ने “Ekushey पुस्तक मेले” का किया उद्घाटन

about - Part 2858_20.1
बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने ढाका में Ekushey Book fair-एकशी पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। इस मेले का आयोजन बंगला अकादमी परिसर में किया जा रहा है। इस पुस्तक मेले का आयोजन हर साल भाषा आंदोलन में सहयोग देने वाले शहीदों की स्मृति में मनाया जाता है, जिसके तहत बांग्ला को तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान की आधिकारिक भाषा के रूप में स्थापित किया गया था। इस पुस्तक मेले का उद्देश्य दुनिया भर में बांग्लादेश की कला, संस्कृति और साहित्य का प्रचार-प्रसार करना है।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:

Ekushey Book fair : पुस्तक मेला बांग्लादेश का सबसे लंबा और सबसे बड़ा पुस्तक मेला है। कार्यक्रम के दौरान बांग्लादेशी प्रधानमंत्री द्वारा दस प्रतिष्ठित कवियों और लेखकों को बंगला अकादमी के साहित्यिक पुरस्कार 2019 प्रदान किए गए। आयोजन के दौरान पुस्तक ‘Amar Dekha Naya Chin’- The New China as I saw, का भी अनावरण किया गया। ये किताब बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान द्वारा लिखी गई है।

बांग्लादेश का भाषा आंदोलन:

बांग्लादेश के भाषा आंदोलन की शुरुआत 1948 में हुई थी लेकिन यह अपनी चरम सीमा पर तब पहुंचा जब 21 फरवरी, 1952 को उर्दू का विरोध कर रहे आठ लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था। यह आंदोलन तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान में बंगला को आधिकारिक भाषा स्थापित करने बाद संपन्न हुआ। इसी कारण हर साल 21 फरवरी  को बांग्लादेश में भाषा आंदोलन के शहीदों को याद करने के यह दिन मनाया जाता है। इसके अलावा यूनेस्को द्वारा 21 फरवरी 1999 को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव भी अपनाया जा चूका हैं। इससे संबंधित प्रस्ताव और इस दिवस को मनाए जाने फैसला अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा बांग्लादेश के भाषा आंदोलन को सम्मानित करने के लिए किया गया था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बांग्लादेश की राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me