प्रख्यात ओडिया क्रांतिकारी कवि रबी सिंह का निधन

about - Part 2856_3.1
जाने-माने ओडिया कवि और स्वतंत्रता सेनानी रबी सिंह का निधन। वह अपने देशभक्ति लेखन के लिए ‘विप्लवी कवि’ (क्रांतिकारी कवि) के नाम से लोकप्रिय थे। रबी सिंह को ओडीशा साहित्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ओडिशा साहित्य अकादमी द्वारा साल 2017 में अतीबदी जगन्नाथ दास सम्मान से सम्मानित किया गया था।

सरकार ने स्वाइन फ्लू को नियंत्रित करने के लिए नई दवा की तैयार

about - Part 2856_5.1
भारत सरकार ने देश में स्वाइन फ्लू (classical swine fever) की रोकथाम करने के लिए देश में तैयार की एक नए वैक्सीन (दवा) का अनावरण किया। स्वाइन फ्लू अत्यधिक संक्रामक सुअर संबंधित घातक बीमारी है। उत्तर प्रदेश के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (IVRI) द्वारा मिलकर तैयार किया गया नया वैक्सीन मौजूदा वैक्सीन से काफी सस्ता होगा। अभी मौजूदा टीके की कीमत 15-20 रुपये प्रति खुराक हैं जबकि कोरिया से मंगाई जाने वाली वैक्सीन की कीमत 30 रुपये प्रति खुराक पड़ती हैं, जिनकी तुलना में स्वेदशी रूप से तैयार की गई वैक्सीन की कीमत केवल 2 रुपये प्रति खुराक होगी। CSF: क्लासिकल स्वाइन फीवर (CSF) सुअर से संबंधित एक ऐसा जो सबसे ज्यादा मृत्यु होने वाले रोगों में शामिल है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICAR स्थापित: 16 जुलाई 1929
  • ICAR निदेशक: डॉ. त्रिलोचन महापात्र
  • ICAR मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत

भारत का सबसे बड़ा ग्रामीण प्रौद्योगिकी मेला ‘Antahpragnya’ तेलंगाना में किया गया आयोजित

  • about - Part 2856_7.1

भारत का सबसे बड़ा ग्रामीण प्रौद्योगिकी मेला ‘Antahpragnya 2020’ (‘अंतःप्रज्ञा 2020) तेलंगाना में निर्मल जिले के बसर में स्थित राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ़ नॉलेज टेक्नोलॉजीज (RGUKT) में आयोजित किया गया है। इस महोत्सव की वर्ष 2020 की थीम “Spot and encourage rural tech innovators” हैं।

इस मेले में व्यावहारिक मॉडल, पानी को आटोमेटिक बदलने की तकनीक, घर पर बिजली बनाना, धुंआ सोखनेवाला, आटोमेटिक सड़क लाइट सिस्टम, स्मार्ट डस्टबिन, शून्य बजट खेती, आटोमेटिक सिंचाई आदि जैसी 300 प्रोटोटाइप तकनीकों को प्रदर्शित किया गया। अंतःप्रज्ञा की टीम ने SSERD (Society for Space Education, Research and Development) के सहयोग से एक एस्ट्रोस्पेस शिविर का आयोजन किया जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में कैरियर बानाने के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • तेलंगाना मुख्यमंत्री: के. चंद्रशेखर राव
  • तेलंगाना राज्यपाल: तमिलिसै सौंदरराजन
  • तेलंगाना की राजधानी: हैदराबाद

साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित पंजाबी लेखक जसवंत सिंह कंवल का निधन

about - Part 2856_9.1
प्रसिद्ध पंजाबी लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित जसवंत सिंह कंवल का निधन। उन्हें 1996 में उनकी पुस्तकपाखी‘ (हाथ का पंखा) के लिए साहित्य अकादमी फैलोशिप दी गई थी और दो साल बाद 1998 में उनके उपन्यास ‘तौशाली दी हांसो’ के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
जसवंत सिंह को 2007 में पंजाब सरकार के साहित्य शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया और अगले वर्ष, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर ने पंजाबी साहित्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (ऑनोरिस कॉसा) की उपाधि से भी नवाजा गया था।

अटलांटिक महासागर पार करने वाली पहली व्यक्ति बनी मो ओ’ब्रायन

about - Part 2856_11.1
60 वर्षीय मो ओ’ब्रायन (Mo O’Brien) अपनी बेटी बर्ड वाट्स और मित्र क्लेयर एलिन्सन के साथ नाव से 3,000 मील की दुरी तय कर अटलांटिक महासागर पार करने वाली पहली बधिर (deaf) व्यक्ति बन गई हैं। महासागर रोइंग रिकॉर्ड्स पर नजर रखने वाली संस्था ओसियन रोइंग सोसाइटी ने पुष्टि की कि वह दुनिया की पहली बधिर व्यक्ति है, जिन्होंने अटलांटिक महासागर में लगभग 3,000 मील (लगभग 4,800 किमी) की दूरी तय की है।

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020: जाने अभी तक किसने लिए सबसे ज्यादा विकेट

about - Part 2856_13.1
दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी अंडर -19 विश्व कप क्रिकेट 2020 अपने चरम पर है। भारतीय टीम प्रियम गर्ग की कप्तानी में इस विश्व कप में खेल रही है। विश्व कप का फाइनल 09 फरवरी को जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम, दक्षिण अफ्रीका में खेला जाना हैं।

नीचे आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप 2020 में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 खिलाड़ियों की सूची दी जा रही है:-

Sl.
No.
खिलाड़ी
(देश)
मैच
विकेट
1.
अखिल
कुमार (कनाडा)
5
16
2.
तनवीर
संघा (ऑस्ट्रेलिया)
5
15
3.
रवि
बिश्नोई (भारत)
5
13
4.
दिलशान
मदुशंका (श्रीलंका)
6
13
5.
लुईस
गोल्ड्सवर्थी (इंग्लैंड)
6
12
6.
शफीकुल्लाह
गफ़री (अफगानिस्तान)
4
12
7.
हमीदुल्लाह
कादरी (इंग्लैंड)
6
12
8.
कार्तिक
त्यागी (भारत)
5
11
9.
आर्यन
लकड़ा (
UAE)
6
11
10.
रकीबुल
हसन (बांग्लादेश)
4
10


उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के अध्यक्ष: शशांक मनोहर; मुख्य कार्यकारी: मनु साहनी; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात

दीपा मलिक चुनी गई भारतीय पैरालंपिक समिति नई अध्यक्ष

about - Part 2856_15.1
पैरा-एथलीट और पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए पदक जीतने वाली एकमात्र महिला एथलीट दीपा मलिक भारतीय पैरालंपिक समिति की नई अध्यक्ष चुनी गई है। उन्हें बेंगलुरु में हुए पीसीआई के चयन में  निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वे वर्तमान अंतरिम अध्यक्ष गुरशरण सिंह का स्थान लेंगी। उन्हें पद्म श्री, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चूका हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारतीय पैरालंपिक समिति का मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक

गोपाल बागले होंगे श्रीलंका में भारत के अगले उच्चायुक्त

about - Part 2856_17.1
गोपाल बागले को श्रीलंका में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान उच्चायुक्त तरनजीत संधू का स्थान लेंगे, जिन्हें हाल ही में अमेरिका में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया, बागले इस समय प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में सेवारत है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • श्रीलंका की मुद्रा: श्रीलंकन का रुपया
  • श्रीलंका के राष्ट्रपति: गोतबाया राजपक्षे
  • श्रीलंका के प्रधानमंत्री: महिंदा राजपक्षे

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2 फरवरी को मनाया गया विश्व वेटलैंड्स दिवस

about - Part 2856_19.1
विश्व स्तर पर हर साल 2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस यानि विश्व वेटलैंड्स दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य लोगों और पृथ्वी के लिए  वेटलैंड्स द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष के विश्व वेटलैंड्स दिवस का विषयWetlands and Biodiversity” है।
क्या हैं वेटलैंड्स?
वेटलैंड्स एक ऐसा स्थान है जहां पौधे और पशु प्रजातियों की घनी विविधता पाई जाती है और ये जैव विविधता से भी समृद्ध होता हैं और जो शोधकर्ताओं के अनुमान के अनुसार घटता जा रहा है। ये ऐसे भूमि क्षेत्र हैं जो हमेशा या मौसम में संतृप्त या जलमंगन रहते हैं।

वेटलैंड्स के :
  • तटीय वेटलैंड्स: मैंग्रोव्स, एस्टुरीज, खारे पानी की दलदली भूमि, लैगून आदि.
  • अंतर्देशीय आर्द्रभूमि: दलदली भूमि, झीलों, जलयुक्त दलदली वन भूमि, नदियों, बाढ़ और तालाब.
  • मानव निर्मित वेटलैंड्स : मछली के तालाब, नमक और चावल के धान.
विश्व वेटलैंड्स दिवस 2020 के विषय का महत्व:
वर्ष 2020 का विषय वेटलैंड्स एंड बायोडायवर्सिटी, वेटलैंड जैव विविधता में आती कमी को उजागर करने के लिए एक अनूठा अवसर पैदा करना और यह वेटलैंड्स संरक्षण के लिए सीधे कार्रवाई करने के निर्देश देता है ताकि इसके नुकसानों का किया जा सके। वेटलैंड्स के जंगलों की तुलना में तीन गुना तेजी से कम होने का अनुमान है। सर्वाधिक उत्पादक जीवन सहायता में आर्द्रभूमि का मानवता के लिए सामाजिक-आर्थिक एवं पारिस्थितिकी महत्व है। ये प्राकृतिक जैव विविधता के अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है।

2 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है ये दिवस?


विश्व वेटलैंड्स दिवस हर साल 2 फरवरी को ईरान के शहर रामसर में केस्पियन सागर के तट पर 2 फरवरी 1971 को वेटलैंड्स के संरक्षण पर हुए कन्वेंशन को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है।

भारत में रामसर क्षेत्र:

  • अष्टमुडी वेटलैंड्स – केरल
  • भितरकनिका मैंग्रोव – उड़ीसा
  • भोज वेटलैंड्स – मध्य प्रदेश
  • चंद्र ताल – हिमाचल प्रदेश
  • चिल्का झील – उड़ीसा 
  • दीपोर बील – असम 
  • ईस्ट कलकत्ता वेटलैंड्स – पश्चिम बंगाल

श्रीलंका में उत्साह के साथ मनाया गया 72 वां स्वतंत्रता दिवस

about - Part 2856_21.1
श्रीलंका ने 4 फरवरी 2020 को अपना 72 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसी दिन श्रीलंका ब्रिटेन से आज़ाद होने के बाद एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। कोलंबो में आयोजित की गई सैन्य परेड और एयर शो, श्रीलंका के स्वतंत्रता दिवस समारोह के सबसे आकर्षक पहलू थे। इस बारे के समारोह में सबसे बड़ा बदलाव श्रीलंका का राष्ट्रीय गान था क्योंकि इसे तमिल भाषा की बजाय सिंहल (Sinhala) में गाया गया था। राष्ट्रगान 2016 से दोनों भाषाओं में  गाया जाता रहा हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • श्रीलंका की मुद्रा: श्रीलंकन रुपया
  • प्रधान मंत्री: महिंदा राजपक्षे
  • राष्ट्रपति: गोताबया राजपक्षे

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me