नई दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय वायु सेना के कमांडरों का सम्मेलन

about - Part 2668_3.1
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित वायु सेना मुख्यालय (वायु भवन) में वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन (AFCC) का उद्घाटन किया है। इस सम्मेलन को “IAF in the Next Decade” (अगले दशक में भारतीय वायु सेना) विषय के साथ आयोजित किया जा रहा है।
एएफसीसी तीन दिवसीय सम्मेलन है जिसकी अध्यक्षता वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर. के. एस भदौरिया करेंगे। सम्मेलन के दौरान अगले दशक में भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता बढ़ाने की कार्य-योजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा सम्मेलन के प्रतिभागी वर्तमान परिचालन परिदृश्य और तैनाती का भी जायजा लेंगे।

भारतीय सेना को सटीक निगरानी के लिए मिला ‘भारत’ ड्रोन

about - Part 2668_5.1
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा भारतीय सेना को ‘भारत’ नामक ड्रोन सौंप दिए गए हैं। स्वदेशी रूप से विकसित किए गए यह ड्रोन पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित पहाड़ी इलाकों में सटीक निगरानी करने के लिए दिए गए हैं।

भारत ड्रोन के बारे में:

  • भारत ड्रोन, दुनिया के सबसे हल्के और तेज ड्रोन निगरानी प्रणाली में से एक है और जिसे भारत में बनाया गया है।
  • भारत ड्रोन कृत्रिम बुद्धिमत्ता से लैस हैं जो ड्रोन को दोस्त से दुश्मनों तक का पता लगाने में मदद करता है और उसके अनुसार कार्रवाई करने में मदद करता है। इसे अत्यधिक ठंडे मौसम के तापमान में काम करने के लिए बनाया गया है।
  • ड्रोन को बेहद खराब मौसम में करने के लिए विकसित किया गया है। इतना ही नहीं, बल्कि ड्रोन मिशनों के दौरान सीधा वीडियो प्रसारण भी प्रदान करने में सक्षम है और साथ ही इसमें रात में काम करने की क्षमता भी है। यह उन घुसपैटियों का भी पता लगा सकता है जो घने जंगलों में छिपे होते हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय सेना का मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • थल सेनाध्यक्ष: मनोज मुकुंद नरवाणे.

ओला ने वैश्विक ग्राहकों के लिए की एंटरप्राइस मोबिलिटी समाधान ‘Ola Corporate’ की शुरुआत

about - Part 2668_7.1
भारत के मोबिलिटी प्लेटफॉर्म ओला ने वैश्विक बाजारों में अपने उद्यम मोबिलिटी समाधान ‘Ola Corporate’ की शुरुआत की है। यह ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन के सभी ग्राहकों के लिए एंटरप्राइस की पेशकश को पूरा करेगा।

यह समाधान सबसे पहले भारतीय बाजार में उतारा गया था और जिसने देश में 10,000 कॉर्पोरेट उपयोगकर्ताओं को आकर्षित किया था। ओला कॉरपोरेट अपनी राइड सेफ पहल के तहत कई सुरक्षा सुविधाओं की पेशकश करेगा और महामारी के बीच सुरक्षित गतिशीलता के लिए स्वच्छता और सैनेटाईजिंग के प्रोटोकॉल का पालन करेगा।



उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओला सीईओ: भावना अग्रवाल.
  • ओला मुख्यालय: बेंगलुरु.

भारतीय और अमेरिकी नौसेनाओं ने हिंद महासागर में किया PASSEX नौसैनिक अभ्यास

about - Part 2668_9.1
भारतीय नौसेना द्वारा हिंद महासागर में अमेरिकी नौसेना के साथ मिलकर एक उच्चस्तरीय संयुक्त नौसैनिक अभ्यास पैसेज एक्सरसाइज (PASSEX) का आयोजन किया गया है। पैसेज एक्सरसाइज को वायु रक्षा सहित प्रशिक्षण और बेहतर तालमेल कायम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

PASSEX में चार भारतीय नौसैनिक INS शिवालिक, INS सह्याद्री, INS कामोर्ता और INS राणा शामिल थे, जिन्होंने ‘कैरियर USS निमित्ज’ और तीन अन्य अमेरिकी जहाज़ों के साथ मिलकर अभ्यास का संचालन किया।भारतीय नौसेना ने PASSEX को गहरे समुद्र की अंतर-क्षमता में सुधार के अवसर के रूप में अभ्यास किया। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नौसेना स्टाफ के प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह.

अर्नब चौधरी को दिया जएगा टूनज़ मीडिया अवार्ड

about - Part 2668_11.1
एनीमेशन मास्टर्स समिट (AMS) 2020डिजिटल संस्करण के तहत टूनज़ मीडिया ग्रुप (TMG) द्वारा शुरू किए गए ‘लीजेंड ऑफ़ एनिमेशन’ पुरस्कार मरणोपरांत महान एनीमेशन निर्देशक अर्नब चौधुरी को दिया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें भारत के एनीमेशन और मनोरंजन उद्योग में दिए उनके अमूल्य योगदान के लिए दिया जा रहा है।
अर्नब का निधन 25 दिसंबर, 2019 को हुआ था, वह भारतीय एनिमेशन इंडस्ट्री में सबसे बेहतर माने जाते थे, और उनकी एनीमेशन फिल्म  ‘Arjun: The Warrior Prince’ ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नामित होने वाली एकमात्र एनीमेशन फिल्म थी।

SpaceX ने लॉन्च किया दक्षिण कोरिया का पहला सैन्य उपग्रह “ANASIS-II”

about - Part 2668_13.1
SpaceX द्वारा दक्षिण कोरिया के पहले सैन्य उपग्रह “ANASIS-II” का सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है। इस उपग्रह को फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा भूस्थिर अंतरण कक्षा (geostationary transfer orbit) में स्थापित किया गया था। इसे अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित केप कैनावेरल एयर फोर्स स्टेशन से लॉन्च किया गया।

इस प्रक्षेपण के साथ, दक्षिण कोरिया सैन्य-संचार उपग्रह (military communications satellite) का स्वामित्व वाला 10 वां देश बन गया है, जो सटीक और सुरक्षित सैन्य सूचना प्रदान करेगा। इस उपग्रह की अपनी 36,000 किलोमीटर दूर कक्षा में 2 सप्ताह में पहुंचने की उम्मीद है। इसके परीक्षण के बाद अक्टूबर में दक्षिण कोरिया की सेना इसकी कमान अपने हाथों में ले लेगी।
About ANASIS-II:
ANASIS-II को पहले KMitSatCom-1 नाम दिया गया था। यह कोरसेट -5 / ANASIS-I उपग्रह का स्थान लेगा, जिसे 2006 में लॉन्च किया गया था, जो एक संयुक्त सिविल और सैन्य संचार उपग्रह है। लॉकहीड मार्टिन के F-35A लड़ाकू विमान के लिए एक पैकेज के हिस्से के रूप में दक्षिण कोरिया के रक्षा अधिग्रहण कार्यक्रम प्रशासन (DAPA) ने लॉकहीड मार्टिन के साथ उपग्रह के लिए अनुबंध किया है। उपग्रह का अंतरिक्ष यान एयरबस के Eurostar E3000 उपग्रह बस पर आधारित है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति: मून जे-इन.
  • दक्षिण कोरिया की राजधानी: सियोल.
  • दक्षिण कोरिया मुद्रा: दक्षिण कोरियाई वोन.
  • SpaceX के संस्थापक और सीईओ: एलन मस्क
  • SpaceX  के अध्यक्ष और सीओओ: ग्वेने शॉटवेल.
  • SpaceX स्थापना: 2002.
  • SpaceX मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका.

            CSIR-CMERI ने कार्यस्थल के लिए कोविड सुरक्षा प्रणाली (COPS) का किया अनावरण

            about - Part 2668_15.1
            दुर्गापुर स्थित CSIR-CMERI द्वारा कार्यस्थलों के लिए कोविड सुरक्षा प्रणाली (COVID Protection System) का अनावरण किया गया है। कार्यस्थल के लिए COPS में तीन इकाइयाँ शामिल है, जिनमें संपर्क रहित सोलर बेस्ड इंटेलिजेंट मास्क ऑटोमेटेड डिस्पेंसिंग यूनिट कम थर्मल स्कैनर (IntelliMAST), टचलेस नल (TouF) और 360 डिग्री कार फ्लशर शामिल हैं। 


            IntelliMAST:

            इंटेलीजेंट निगरानी कियोस्क, कस्टमाइज्ड सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के जरिये शरीर के तापमान की जाँच और पहचान करता है कि उस व्यक्ति ने फेस मास्क पहना है या नहीं। IntelliMAST इंटेलीमास्ट किसी भी बड़े संगठन में पर्यवेक्षण कर्मचारियों की सुरक्षा और एहतियात उपायों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

            Touchless Faucet (TouF):

            यह सिस्टम घरों एवं कार्यालय परिसरों के लिए लॉन्‍च किया गया है। यह 30 सेकंड के अन्दर एक साथ एक ही नल से तरल साबुन और पानी का वितरण करता है, और किसी भी बिना लक्षण वाले व्यक्ति से परिवार के सदस्यों के बीच संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने में मददगार होगा।
            360° Car Flusher:

            यह प्रणाली कारों को साफ करने के लिए होगी, जिसमे एक सोडियम हाइपोक्लोराइट वाटर स्क्रीन होता है जो यह सुनिश्चित करेगा कि सैनिटाइजर डिफ्यूज्ड वाटर का पर्याप्त शक्ति तथा कवरेज के साथ समान रूप से कार की बॉडी/पहियों के ऊपर एवं नीचे फैल जाए, जिसके लिए यह विशिष्ट नोजल डिजाइन का उपयोग करता है।

            भारत-मालदीव ने माले में “आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं” शुरू करने के लिए किया समझौता

            about - Part 2668_17.1
            भारत और मालदीव ने मालदीव की राजधानी माले में ‘आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं’ को शुरू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। आपातकालीन चिकित्सा सेवा भारत द्वारा पड़ोसी देशों के लिए 20 मिलियन अमरीकी डालर की अनुदान सहायता के तहत वित्तपोषित की गई है। इससे देशों के बीच सहयोग बढ़ाने, विशेष रूप से स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के क्षेत्रों में कठिन समय के दौरान आपदा जैसी समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी।

            COVID-19 के दौरान पड़ोसियों के प्रति भारत की भूमिका:

            • भारत ने अप्रैल 2020 में विदेशी मुद्रा स्वैप सहयोग के तहत मालदीव के लिए 150 मिलियन अमरीकी डालर की वित्तीय सहायता का विस्तार किया है।
            • भारत ने सेशेल्स, मॉरीशस, मालदीव, कोमोरोस देशों को चिकित्सा आपूर्ति, खाद्य पदार्थ, आयुर्वेदिक दवाएं प्रदान करने के लिए ऑपरेशन SAGAR शुरू किया।
            • इसके अलावा भारत ने मालदीव में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन समुंद्र सेतु का भी शुभारंभ किया।

            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

            • मालदीव के राष्ट्रपति: इब्राहिम मोहम्मद सोलीह.
            • मालदीव की राजधानी: माले; मालदीव की मुद्रा: मालदीव रूफिया.

            PNB ने फेस मास्क और सैनिटाइज़र वितरित करने के लिए शुरू किया देशव्यापी अभियान

            about - Part 2668_19.1
            पंजाब नेशनल बैंक द्वारा COVID-19 को फैलने से रोकने के लिए फेस मास्क और सैनिटाइज़र वितरित करने के लिए एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है। पीएनबी के इस अभियान का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा किया गया। पीएनबी द्वारा यह अभियान कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (Corporate social responsibility) के तहत शुरू किया गया है।

            इस अभियान के तहत, पंजाब नेशनल बैंक पूरे देश के 662 जिलों में फेस मास्क और सैनिटाइज़र वितरित करेगा। इस अभियान में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर से पीएनबी की 22 जोनल कार्यालयों की भागीदारी भी शामिल है।

            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

            • पंजाब नेशनल बैंक के एमडी और सीईओ: एस.एस. मल्लिकार्जुन राव.

            CBIC ने डेटा एक्सचेंज के लिए CBDT के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

            about - Part 2668_21.1
            केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के साथ दोनों संगठनों के बीच डेटा के आसान आदान-प्रदान को सुनिश्चित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओयू के अंतर्गत, दोनों संगठन एक दूसरे के साथ स्वचालित और नियमित रूप से डेटा और जानकारी साझा करेंगे। साथ ही, दोनों संस्था अपने संबंधित डेटाबेस में उपलब्ध ऐसी किसी जानकारी का भी एक-दूसरे के साथ आदान-प्रदान करेंगे, जिसकी उपयोगिता दूसरे संगठन के लिए हो सकती है।
            समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने से सीबीडीटी और सीबीआईसी के बीच सहयोग के एक नए युग की शुरुआत भी होगी। यह समझौता ज्ञापन वर्ष 2015 में सीबीडीटी और तत्कालीन केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) के बीच हस्‍ताक्षरित एमओयू का स्‍थान लेगा।

            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

            • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष: एम. अजीत कुमार.
            • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष: प्रमोद चंद्र मोदी.

            Recent Posts

            द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
            Most Important Questions and Answer PDF
            QR Code
            Scan Me