हेमंत खत्री बने हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड के नए CMD

about - Part 2627_3.1
कमोडोर हेमंत खत्री (सेवानिवृत्त) ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित भारत सरकार-स्वामित्व वाले रक्षा शिपबिल्डर हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है। वह रियर एडमिरल एल वी शरत बाबू (सेवानिवृत्त) का स्थान लेंगे। इससे पहले, हेमंत खत्री HSL में रणनीतिक परियोजनाओं के निदेशक के रूप में सेवा दे रहे थे।
हेमंत खत्री की एचएसएल के सीएमडी के रूप में नियुक्ति को 27 मई 2020 को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा 1 सितंबर 2020 से 31 जुलाई 2025 तक उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक अथवा अगले आदेश तक मंजूरी दी गई थी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड स्थापित: 22 जून 1941.
  • हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड मुख्यालय: विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश

करण जौहर ने लिखी “The Big Thoughts of Little Luv” टाइटल बुक

about - Part 2627_5.1
बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने जुड़वाँ बच्चों यश और रूही से प्रेरित होकर “The Big Thoughts of Little Luv” टाइटल उनेक चित्र वाली बुक लिखी है। इस पुस्तक का प्रकाशन Juggernaut Books द्वारा किया जाएगा।


यह पुस्तक जुड़वाँ बच्चों लव और कुशा की कहानी पर आधारित है, जिसमें उनकी परवरिश के दौरान माता-पिता के सामने आने वाली चुनौतियों के वर्णन किया गया है। इससे पहले करण जौहर ने 2017 में “An Unsuitable Boy” शीर्षक से अपनी आत्मकथा का विमोचन किया था।

CBDT के अध्यक्ष प्रमोद चंद्र मोदी को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन

about - Part 2627_7.1
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने प्रमोद चंद्र मोदी को छह महीने की अवधि यानि 01.09.2020 से 28.022121 अथवा अगले आदेश तक के लिए पुन: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes) का अध्यक्ष नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। CBDT की अध्यक्षता इसके अध्यक्ष द्वारा की जाती है, इसमें अधिकतम छह सदस्य हो सकते हैं। यह आयकर विभाग के लिए नीति तैयार करता है।
1982 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आयकर संवर्ग) के अधिकारी पीसी मोदी को फरवरी 2019 में सीबीडीटी प्रमुख नियुक्त किया गया था। 31 अगस्त, 2019 को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद वह पिछले साल अगस्त में एक साल के लिए 31 अगस्त, 2020 तक के लिए इस पद पर फिर से नियुक्त किए गए थे। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की स्थापना: 1924.
  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड का मुख्यालय: नई दिल्ली.

CFI 2021 में करेगा पहले साइक्लिंग शिखर सम्मेलन की मेजबानी

about - Part 2627_9.1
साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई) देश में साइकिल चलाने की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 2021 में पहली बार साइक्लिंग शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह एक दिवसीय शिखर सम्मेलन साइक्लिंग की संस्कृति को बढ़ावा देने और नवोदित और पेशेवर साइकिल चालकों के साथ जानकारी का आदान-प्रदान करने के लिए होगी।
साइक्लिंग समिट 2021 की मेजबानी दिल्ली, मुंबई और बैंगलोर में की जाएगी और इसमें देश भर के साइकिल उत्साही, प्रसिद्ध एथलीटों और व्यवसायों का एक अनूठा संगम मिलने की उम्मीद है।
साइक्लिंग शिखर सम्मेलन 2021 में साइकिल चालक, एथलीट, फिटनेस और खेल के प्रति उत्साही, साइक्लिंग कोच, स्वास्थ्य और पोषण विशेषज्ञ और प्रभावित करने वाले शामिल होंगे। साथ ही, इसमें स्वदेशी और वैश्विक ब्रांड भी होंगे जो स्वास्थ्य, फिटनेस और साइकलिंग के प्रति उत्साही लोगों की जरूरतों को पूरा करते हैं। इस शिखर सम्मेलन में प्रत्येक शहर में लगभग 25,000 लोगों के आने का अनुमान है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष: परमिंदर सिंह ढींडसा।
  • साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की स्थापना: 1946.
  • साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया मुख्यालय: नई दिल्ली

भारत की पहली महिला कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एस. पद्मावती का निधन

about - Part 2627_11.1
प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. एस पद्मावती का 103 वर्ष की आयु में COVID-19 के कारण निधन। वह भारत की पहली महिला कार्डियोलॉजिस्ट थीं, जिन्हें “गॉड मदर ऑफ कार्डियोलॉजी” के नाम से भी जाना जाता था। वह नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट की संस्थापक थीं। उनका जन्म बर्मा (अब म्यांमार) में दुनिया के स्पैनिश फ्लू महामारी की चपेट में आने से एक साल पहले 1917 में हुआ था।

अवीक सरकार बने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के नए अध्यक्ष

about - Part 2627_13.1
एमेरिटस संपादक और आनंद बाज़ार ग्रुप ऑफ़ पब्लिकेशन्स के उपाध्यक्ष अवीक सरकार को प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) का नया अध्यक्ष चुना गया है। वह पंजाब केसरी अखबारों समूह के मुख्य संपादक विजय कुमार चोपड़ा की जगह लेंगे।
अवीक सरकार भारतीय पेंगुइन बुक्स, पेंगुइन इंडिया के संस्थापक प्रबंध निदेशक, बिजनेस स्टैंडर्ड के संस्थापक संपादक और एबीपी ग्रुप द्वारा 2003 में स्टार न्यूज के अधिग्रहण में महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • PTI मुख्यालय स्थान: नई दिल्ली.
  • PTI की स्थापना: 27 अगस्त 1947.

रक्षा मंत्रालय ने BEML, TPCL और L&T के साथ 2580 करोड़ रुपये के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर

about - Part 2627_15.1
रक्षा मंत्रालय के अधिग्रहण विंग ने  मैसर्स भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML), मैसर्स टाटा पावर कंपनी लिमिटेड (TPCL) और मैसर्स लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के साथ 2580 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।  अनुबंध पर हस्ताक्षर भारतीय सेना के आर्टिलरी रेजिमेंट को छह पिनाका रेजिमेंट की आपूर्ति के लिए किए गए हैं और जिससे सशस्त्र बलों की संचालन तैयारियों को और अधिक बल मिलेगा।
इन छह पिनाका रेजीमेंट में ऑटोमेटेड गन ऐमिंग एंड पोजिशनिंग सिस्टम (AGAPS) के साथ 114 लॉन्चर और 45 कमांड पोस्ट हैं जिन्हें मैसर्स टीपीसीएल और मैसर्स एलएंडटी से खरीदा जायेगा तथा 330 वाहनों को मैसर्स बीईएमएल से खरीदा जाएगा, जिसे 2024 तक छह पिनाका रेजीमेंट में शामिल करने की योजना है। साथ ही, यह रक्षा क्षेत्र में भारत सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल को और बढ़ावा प्रोत्साहित करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रक्षा मंत्री: राज नाथ सिंह.

AFHQ CS कैडर के प्रभावी उपयोग की समीक्षा के लिए गठित की गई समिति

about - Part 2627_17.1
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बल मुख्यालय सिविल सेवा (AFHQ CS) कैडर के प्रभावी उपयोग की समीक्षा करने के लिए लेफ्टिनेंट जनरल शेखतकर (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय समिति के गठन को मंजूरी दी है। समिति के दो अन्य सदस्य हैं AFHQ कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी आर. चंद्रशेखर और रक्षा मंत्रालय वित्त विंग के एएन दास होंगे। समिति रक्षा मंत्रालय को सिविल के साथ-साथ सेवा मुख्यालय में सैन्य प्रशासनिक नियुक्तियों का अनुकूलन करने में सक्षम बनाएगी।
3-सदस्यीय समिति एक अध्ययन करेगी, जो सिविल मुख्यालय और अंतर-सेवा संगठनों (आईएसओ) में ऐसी नियुक्तियों का पता लगाएगी जिसमे विशेषज्ञों की समिति द्वारा रिपोर्ट में मान्यता प्राप्त AFHQ CS अधिकारियों के डोमेन के तहत उनके लंबे कार्यकालों और विशेषज्ञता के कारण कमी आ सकती है। इसके अलावा यह अध्ययन के लिए विभिन्न शाखाओं, सेवा मुख्यालय के निदेशकों के साथ-साथ आईएसओ से भी बातचीत करेगा। समिति के नवंबर तक अपनी रिपोर्ट सौंपने की उम्मीद है।

उर्वरक विभाग 1-15 सितंबर 2020 तक मनाएगा स्वच्छता पखवाड़ा

about - Part 2627_19.1
केंद्रीय उर्वरक विभाग द्वारा 1 से 15 सितंबर 2020 तक स्वच्छता पखवाड़ा का मनाया जाएगा। विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी सार्वजनिक उपक्रम और अन्य संगठन बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान में भाग ले रहे हैं।
COVID 19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए वर्ष 2020 में स्वच्छता पखवाड़ा और भी महत्वपूर्ण हो गया है।  यह पहल भारत सरकार के मंत्रालयों/ विभागों के  कार्यक्षेत्र में स्वच्छता के मुद्दों और प्रथाओं पर गहनता से बल देने के लिए पखवाड़े के लिए शुरू की गई थी। स्वछता पखवाड़ा का आयोजन करने वाले मंत्रालयों की निगरानी स्वछता अभियान की ऑनलाइन निगरानी प्रणाली की मदद से की जाती है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री: डीवी सदानंद गौड़ा.

पीएम नरेंद्र मोदी ने की सितंबर को “पोषण माह” के रूप में मनाया जाने की घोषणा

about - Part 2627_21.1
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मासिक रेडियो प्रसारण कार्यक्रम “मन की बात” के दौरान अपने नए संबोधन में सितंबर 2020 को “पोषण माह” के रूप में मनाने की घोषणा की है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए, स्कूलों में न्यूट्रिशन मॉनिटर और पोषण कार्ड की शुरुआत करनी चाहिए।
पोषण माह के दौरान, MyGov पोर्टल द्वारा फूड एंड न्यूट्रिशन क्विज़ और मेमे प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह महीना पूरे देश में सभी को पोषण के महत्व के बारे में शिक्षित करने मनाया जाएगा। इससे पहले पोषण माह सितंबर 2018 और 2019 में मनाया गया था।

“पोषण माह” के दौरान नई पहल:

  • एक ‘भारतीय कृषि फंड’ बनाया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक जिले में पैदा होने वाली फसलों और उनके पोषण मूल्यों के बारे में पूरी जानकारी होगी।
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में एक विशेष प्रकार का पोषण पार्क भी बनाया गया है, जहांमौज मस्ती के साथ पोषण संबंधी जानकारी ली जा सकती है।

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me