Home   »   CBDT के अध्यक्ष प्रमोद चंद्र मोदी...

CBDT के अध्यक्ष प्रमोद चंद्र मोदी को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन

CBDT के अध्यक्ष प्रमोद चंद्र मोदी को मिला 6 महीने का एक्सटेंशन |_3.1
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने प्रमोद चंद्र मोदी को छह महीने की अवधि यानि 01.09.2020 से 28.022121 अथवा अगले आदेश तक के लिए पुन: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes) का अध्यक्ष नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। CBDT की अध्यक्षता इसके अध्यक्ष द्वारा की जाती है, इसमें अधिकतम छह सदस्य हो सकते हैं। यह आयकर विभाग के लिए नीति तैयार करता है।
1982 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आयकर संवर्ग) के अधिकारी पीसी मोदी को फरवरी 2019 में सीबीडीटी प्रमुख नियुक्त किया गया था। 31 अगस्त, 2019 को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद वह पिछले साल अगस्त में एक साल के लिए 31 अगस्त, 2020 तक के लिए इस पद पर फिर से नियुक्त किए गए थे। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड की स्थापना: 1924.
  • केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड का मुख्यालय: नई दिल्ली.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *