विश्व हेपेटाइटिस दिवस: 28 जुलाई

about – Page 3103_2.1

विश्व स्वास्थ्य संगठन हेपेटाइटिस पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए हर वर्ष 28 जुलाई को “विश्व हेपेटाइटिस दिवस” के रूप में मनाया जाता है। 28 जुलाई की तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि यह नोबेल-पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ. बारूक ब्लमबर्ग का जन्मदिन है, जिन्होंने हेपेटाइटिस बी वायरस (एचबीवी) की खोज की थी और वायरस के लिए एक नैदानिक परीक्षण और टीका विकसित किया था।
2019 के लिए विषय “Invest in eliminating hepatitis”  है.
विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2019 के लिए मेजबान देश पाकिस्तान है.

उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • डब्ल्यूएचओ मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड; महानिदेशक: टेड्रोस अदनोम.
स्रोत: डब्ल्यूएचओ

हरियाणा ने गीता जयंती महोत्सव 2019 के लिए एक भागीदार देश के रूप में नेपाल को आमंत्रित किया

about – Page 3103_3.1

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नेपाल को इस वर्ष के लिए कुरुक्षेत्र में होने वाले ‘गीता जयंती महोत्सव 2019’ के लिए भागीदार देश बनने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने भारत में नेपाल के राजदूत निलाम्बर आचार्य को निमंत्रण दिया।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  •  नेपाल के प्रधान मंत्री: के पी शर्मा ओली; नेपाल की राजधानी: काठमांडू.
  • नेपाल के राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडारी; नेपाल की मुद्रा: नेपाली रुपया.
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

मैक्स वेरस्टापेन ने जर्मन ग्रां प्री जीती

about – Page 3103_4.1

रेड बुल के मैक्स वेरस्टापेन ने जर्मनी के हॉकेनहाइम में आयोजित जर्मन ग्रां प्री जीत ली है। उन्होंने फेरारी के दूसरे स्थान पर रहने वाले सेबेस्टियन वेटल को हराया। टोरो रोसो के डेनियल कीवत ने तीसरा स्थान हासिल किया।
स्रोत: द हिंदू

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 का आयोजन गुवाहाटी में किया जाएगा

about – Page 3103_5.1

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 का तीसरा संस्करण गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा। खेलों में 10,000 से अधिक एथलीटों और अधिकारियों की भागीदारी देखी जाएगी। इसका आयोजन भारतीय ओलंपिक संघ (IOA), स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) और असम के साथ मेजबान राज्य के रूप में किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री: किरेन रिजिजू.
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

पूर्व केंद्रीय मंत्री एस. जयपाल रेड्डी का निधन

about – Page 3103_6.1

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एस. जयपाल रेड्डी का निधन हो गया.
रेड्डी विज्ञान प्रौद्योगिकी के विषय को  प्राप्त करने से पहले द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री थे।

स्रोत: द हिंदू

मेघालय के पूर्व सीएम डोनकुपर रॉय का निधन

about – Page 3103_7.1

मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष और मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री डोनकुपर रॉय का निधन। वह यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के प्रमुख थे।

स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

RAW अधिकारी को नए BSF के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया

about – Page 3103_8.1
आईपीएस अधिकारी वी.के. जौहरी को देश के सबसे बड़े सीमा सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अगले महानिदेशक (DG) के रूप में नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में कैबिनेट सचिवालय के तहत बाहरी खुफिया एजेंसी RAW में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
यह आदेश मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा जारी किया गया है, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

उपरोक्त समाचार से  EPFO/LIC ADO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • बीएसएफ की स्थापना: 1 दिसंबर 1965; बीएसएफ का मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: द हिंदू

कारगिल दिग्गज लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. समीर रावत को ICP में किया आमंत्रित

about – Page 3103_9.1

कारगिल दिग्गज लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. समीर रावत को प्राग में आयोजित होने वाले 32वें इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ़ साइकोलॉजी 2020 (ICP) में प्रतिष्ठित मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया, जो मनोवैज्ञानिकी की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित और सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है, इस ICP में 8000 वक्ताओं ने भाग लिया

स्रोत : द बिज़नेस  स्टैण्डर्ड 

कैगा परमाणु ऊर्जा संयंत्र ने स्थापित किया विश्व रिकॉर्ड

about – Page 3103_10.1
कैगा परमाणु ऊर्जा स्टेशन (कर्नाटक) ने सभी प्रौद्योगिकियों के परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में से कैगा जनरेटिंग स्टेशन (KGS-1) के यूनिट -1 द्वारा 962 दिनों के निरंतर संचालन में एक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।

घरेलू ईंधन द्वारा परिचालित स्वदेशी प्रेशराइज्ड हेवी वॉटर रिएक्टर्स (PHWR) KGS-1 (220 मेगावाट)  है, जिसका वाणिज्यिक परिचालन 16 नवंबर, 2000 को शुरू किया गया था।

उपरोक्त समाचार से  RRB NTPC/IBPS RRB Main परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री: बीएस येदियुरप्पा; कर्नाटक के राज्यपाल: वजुभाई वाला।

स्रोत : द  प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो 

चंडीगढ़ को बीसीसीआई की संबद्धता प्राप्त हुई

about – Page 3103_11.1

चंडीगढ़ को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से लगभग चार दशकों के बाद संबद्धता मिली।
बीसीसीआई से संबद्धता प्राप्त होने के बाद, चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन-पंजाब ने हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश क्रिकेट संघ के साथ विलय करने का फैसला किया था, इस प्रकार केंद्र शासित प्रदेश को एक अलग इकाई के रूप में मान्यता देने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

उपरोक्त समाचार से   RRB NTPC/IBPS RRB Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • बीसीसीआई के अध्यक्ष: सी. के. खन्ना; बीसीसीआई का मुख्यालय: मुंबई।
स्रोत : द  बिज़नेस स्टैण्डर्ड 

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF