गुजरात के पूर्व सांसद विट्ठल रादडिया का निधन

about – Page 3102_2.1

गुजरात के पूर्व सांसद विट्ठल रादडिया का निधन हो गया है। वह सौराष्ट्र के सबसे प्रमुख राजनेताओं में से एक थे और गुजरात के पोरबंदर से संसद के पूर्व सदस्य थे।
विठ्ठल रादडिया ने इफको के निदेशक के रूप में भी कार्य किया था और वह राजकोट जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी थे।
स्रोत: द हिंदू

त्रिपुरा से 7 वीं आर्थिक जनगणना की शुरूआत हुई

about – Page 3102_3.1

भारत सरकार ने त्रिपुरा से 7 वीं आर्थिक जनगणना की शुरूआत की। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) जनगणना करेगा। यह 5 वर्ष के अंतराल के बाद आयोजित किया जाएगा।
फील्डवर्क दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है और मार्च 2020 तक राष्ट्रीय स्तर पर परिणाम उपलब्ध होने की उम्मीद है।
उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): राव इंद्रजीत सिंह.
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

सुदर्शन पट्टनिक ने यू.एस. में पीपल्स च्वाइस अवार्ड जीता

about – Page 3102_4.1

पद्म पुरस्कार विजेता सुदर्शन पटनायक ने यू.एस. में एक प्रतिष्ठित सेंड स्कल्प्टिंग फेस्टिवल में पीपल्स चॉइस अवार्ड जीता।
पट्टनाइक बोस्टन, मैसाचुसेट्स में 2019 रेवरे बीच इंटरनेशनल सैंड स्कल्प्टिंग फेस्टिवल में भाग ले रहे थे। उन्होंने अपनी रेत की कलाकृति ‘स्टॉप प्लास्टिक पॉल्यूशन, सेव अवर ओशन’ के लिए पीपुल्स च्वाइस अवार्ड जीता. 

स्रोत: द हिंदू

लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह होंगे भारतीय सेना के अगले DGMO

about – Page 3102_6.1
आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह भारतीय सेना के अगले सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) होंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह, जो वर्तमान में सेना के नगरोटा स्थित XVI कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में सेवारत हैं, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के उत्तराधिकारी के रूप में अक्टूबर को नए DGMO का पदभार संभालेंगे।

एसबीआई क्लर्क मुख्य 2019 के लिए स्टेटिक / करेंट अफेयरस के लिए महत्वपूर्ण तथ्य :

थल सेनाध्यक्ष: जनरल बिपिन रावत।
स्रोत: द इकोनॉमिक्स टाइम्स 


व्हाट्सएप और नीति आयोग की महिला उद्यमियों को समर्थन देने हेतु साझेदारी

about – Page 3102_8.1
व्हाट्सएप ने भारत में महिला उद्यमियों को समर्थन और बढ़ावा देने के लिए अपनी योजना की घोषणा करने के लिए महिला उद्यमिता मंच (WEP) के तहत नीति आयोग के साथ साझेदारी की है।
व्हाट्सएप महिला ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (WTI) अवार्ड्स 2019, नीति आयोग की प्रमुख पहल के साथ भी साझेदारी करेगा।
RRB NTPC / IBPS RRB Main 2019 के लिए स्टेटिक /करेंट अफेयर्स के लिए महत्वपूर्ण तथ्य :
नीति आयोग सीईओ : अमिताभ कांत; नीति आयोग  के उपाध्यक्ष: राजीव कुमार।
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

मेरिल स्ट्रीप को TIFF 2019 में ट्रिब्यूट एक्टर अवार्ड मिला

about – Page 3102_10.1
दिग्गज स्टार मेरिल स्ट्रीप को 44 वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 2019 में ट्रिब्यूट एक्टर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 70 वर्षीय अभिनेता TIFF में पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति होंगे। स्ट्रीप आयरन लेडी, सोफीज़ चॉइस और क्रैमर वर्बसेज क्रेमर के लिए 3 बार ऑस्कर विजेता है। 
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड 

राजगीर में 5 वां धर्म-धम्म सम्मेलन हुआ

about – Page 3102_11.1

5 वें अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा किया गया।
सम्मेलन का उद्देश्य दुनिया में प्रचलित आतंक, हिंसा और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में लोगों को संबोधित करना है। सम्मेलन सत-चित-आनंद और निर्वाण के विषयों को भी संबोधित करेगा जो बौद्ध धर्म के महत्वपूर्ण विषय हैं।

उपरोक्त समाचार से  RRB NTPC/IBPS RRB मेन्स 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बिहार के मुख्य मंत्री- नितीश कुमार; बिहार के राज्यपाल- फागू चौहान.

स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

ईगन बर्नल ने कोलंबिया का पहला टूर डी फ्रांस खिताब जीता

about – Page 3102_12.1

ईगन बर्नल टूर डे फ्रांस जो पेरिस, फ्रांस में संपन्न हुआ जीतने वाले पहले कोलंबियाई बने। उन्होंने ब्रिटेन के चैंपियन गेरेंट थॉमस को 1 मिनट 11 सेकेंड से हराया। 22 वर्षीय बर्नल 110 वर्षों में रेस जीतने वाले सबसे कम उम्र के राइडर भी बन गए हैं। टूर डी फ्रांस एक वार्षिक पुरषों की मल्टीपल स्टेज साइकल रेस है।

स्रोत: द हिंदू


निकोलज बेसिलाश्विली ने जर्मन टेनिस चैंपियनशिप जीती

about – Page 3102_13.1
निकोलज बेसिलाश्विली ने जर्मन टेनिस चैंपियनशिप जीती। उन्होंने जर्मन टेनिस चैंपियनशिप में सफलतापूर्वक जीत हासिल करने के लिए एंड्री रुबलेव को हराया।
इस जीत के साथ, वह 2004-2005 में रोजर फेडरर के बाद क्रमिक वर्षों में इसे जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

स्त्रोत: द हिन्दू

गिरीश बापट को प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया

about – Page 3102_14.1
गिरीश बापट को संसद की प्राक्कलन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा नियुक्ति की गयी।
प्राक्कलन समिति संसद की तीन वित्तीय स्थायी समितियों में से एक है जिसमें लोक लेखा समिति और सार्वजनिक उपक्रम समिति शामिल है।

स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF