क्रिस्टोफ मिलाक ने 200 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में फेल्प्स का रिकॉर्ड तोड़ा

about – Page 3105_2.1
गवांझु में चल रही वर्ल्ड एक्वेटिक्स चैंपियनशिप में क्रिस्टॉफ मिलाक ने माइकल फेल्प्स के 200 मीटर बटरफ्लाई में लम्बे समय से बने रिकॉर्ड को तोड़कर को नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया।

हंगरी के किशोर मिलाक ने 2009 में फेल्प्स द्वारा निर्धारित 1: 51.51 के पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर 1: 50.73 में फाइनल जीता।
स्रोत: द हिन्दू 

आईआईटी खड़गपुर टीम ने CARE4U ऐप विकसित किया

about – Page 3105_3.1
CARE4U’ एंड्रॉइड-आधारित ऐप है, जो वयोवृद्ध व्यक्ति का देखभाल करने वाले व्यक्ति से  संपर्क स्थापित करेगा। ऐप को आईआईटी खड़गपुर के संस्थान की एक अंतर्विषयक टीम द्वारा बनाया गया है। यह ऐप वयोवृद्ध व्यक्ति के सटीक स्थान पर पहुँचने पर देखभाल करने वाले को सूचित करेगा।
स्रोत : द हिन्दू 

बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन को दी मंजूरी

about – Page 3105_4.1
बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन (ICA) को मंजूरी दे दी है। ICA फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन (FICA) से संबद्ध नहीं है और केवल पूर्व पुरुष तथा महिला क्रिकेटरों के लिए खुला है।
भारत के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, अजीत अगरकर और शांता रंगास्वामी आईसीए में निदेशक हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • बीसीसीआई अध्यक्ष: सी. के. खन्ना; बीसीसीआई का मुख्यालय: मुंबई।
स्रोत : द हिन्दू 

चीन ने उपग्रहों को ले जाने में सक्षम पहले निजी रॉकेट को लॉन्च किया

about – Page 3105_5.1

बीजिंग स्थित स्टार्टअप “इंटरस्टेलर ग्लोरी स्पेस टेक्नोलॉजी” जिसे आईस्पेस के रूप में भी जाना जाता है, ने चीन के पहले वाणिज्यिक रॉकेट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। हाइपरबोला -1 नामक आईस्पेस द्वारा डिजाइन किया गया 20 मीटर (66-फुट) लंबाई का रॉकेट 300 किलोमीटर (186 मील) की ऊंचाई पर पहुंचा।  रॉकेट कक्षा में उपग्रहों को ले जाने में सक्षम है।

उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Mains  परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • चीन की राजधानी: बीजिंग; मुद्रा: रेनमिनबी।
स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

ICMR ने भारत में हेल्थ डेटा गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए मंच लॉन्च किया

about – Page 3105_6.1
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल स्टैटिस्टिक्स (NIMS) ने वैश्विक गैर-लाभकारी संगठन पॉपुलेशन काउंसिल के साथ मिलकर नेशनल डेटा क्वालिटी फोरम (NDQF) लॉन्च किया।
 एनडीक्यूएफ समय-समय पर कार्यशालाओं और सम्मेलनों के माध्यम से वैज्ञानिक और साक्ष्य-आधारित पहल और मार्गदर्शन कार्यों से अभिगम को पूरा करेगा।

उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  •    ICMR के महानिदेशक: बलराम भार्गव।
स्रोत : द हिन्दू 

पाकिस्तान 2022 में अपने पहले अंतरिक्षयात्री को अंतरिक्ष में भेजगा

about – Page 3105_7.1

पाकिस्तान ने घोषणा की कि वह 2022 में अपने पहले अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजेगा। वह मिशन को अंजाम देने के लिए चीन की एली उपग्रह प्रक्षेपण सुविधाओं का उपयोग करेगा।

उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • पाकिस्तान राजधानी: इस्लामाबाद; पीएम: इमरान खान; अध्यक्ष: आरिफ अल्वी।
स्रोत : द  इंडिया टुडे 

सुनील कुमार ने एमटीएनएल प्रमुख के रूप में प्रभार ग्रहण किया

about – Page 3105_8.1

सुनील कुमार को महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार  सौंपा गया है।

कुमार वर्तमान में MTNL में निदेशक (मानव संसाधन और उद्यम व्यवसाय) और पी के पुरवार से पदभार ग्रहण किया है, जिन्हें हाल ही में बीएसएनएल का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था।

स्रोत : द  इकॉनोमिक्स  टाइम्स 

ट्यूनीशिया के पहले लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति एस्सेबी का निधन

about – Page 3105_9.1
ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति तथा उत्तर अफ्रीकी के पहले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेता बीजी कैड एस्सेबी का निधन हो गया। वह विश्व के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति थे।
पूर्व शासक ज़ीन अल अबिदीन बेन अली के 23वर्ष के शासनकाल के समाप्त होने के  बाद 2011 में बीजी कैड एस्सेबी प्रमुखता से उभरे।
स्रोत : द बीबीसी 

कारगिल विजय दिवस: 26 जुलाई

about – Page 3105_10.1
भारत 26 जुलाई को अपने बहादुरों को याद करते हुए इस दिवस को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाता है। इस दिन, देश 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों द्वारा दर्शाए गए चरम शौर्य, बलिदान और अनुकरणीय साहस को याद करता है। हमारा देश इस वर्ष कारगिल युद्ध में संपन्न हुई जीत की 20 वीं वर्षगाँठ  का जश्न मना रहा है।
स्रोत : द  डीडी न्यूज़ 

सीआईएसएफ ने कर्मियों के लिए एक वीडियो हब, विश्वकोश लॉन्च किया

about – Page 3105_11.1
सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने सिक्योरिटीपीडिया नामक एक ऑनलाइन विश्वकोश शुरू किया और सीआईएसएफ-ट्यूब नामक अपने कर्मियों के लिए अनुकूलित वीडियो इंटरफ़ेस भी लॉन्च किया।
इसी शुरुआत एक बटन के क्लिक पर तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराकर अपने कर्मियों को सशक्त बनाने की आवश्यकता की पहचान के लिए की गयी है।

उपरोक्त समाचार से SBClerk Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सीआईएसएफ के महानिदेशक: राजेश रंजन।
स्रोत : द  इंडियन एक्सप्रेस 

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF