मुंबई को प्रवासियों के लिए एशिया के शीर्ष 20 सबसे महंगे शहरों में स्थान दिया गया

about | - Part 3089_2.1

मर्सर ने कास्ट ऑफ़ लिविंग सर्वे की 25 वीं वार्षिक रिपोर्ट जारी की है।
सर्वेक्षण के कुछ निष्कर्ष है:
  • हांगकांग लगातार दूसरे वर्ष दुनिया का सबसे महंगा शहर है जिसके बाद टोक्यो, सिंगापुर और सियोल हैं।
  • मुंबई 12 स्थानों की गिरावट के साथ 209 शहरों के सर्वेक्षण में 67 वें स्थान पर रहा.
  • प्रवासियों के लिए दुनिया के सबसे महंगे शहरों के शीर्ष दस में से आठ एशियाई शहर हैं.
  • प्रवासियों के लिए दुनिया के सबसे कम खर्चीले शहर ट्यूनिस (209), ताशकंद (208), और कराची (207) हैं
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

महाराजा रणजीत सिंह को उनकी 180 वीं पुण्यतिथि पर सम्मानित किया गया

about | - Part 3089_3.1

पंजाब के महान शासक महाराजा रणजीत सिंह की 180 वीं पुण्यतिथि पर लाहौर किले में उनकी एक मूर्ति का अनावरण उनकी  किया गया।

करीब 500 लोग अनावरण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वाघा सीमा पार पहुंचे। मूर्तिकला फकीर खाना संग्रहालय और सरकार खालसा फाउंडेशन के बीच सहयोग का परिणाम है।

स्रोत: द हिंदू

विराट कोहली सबसे तेज़ 20,000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले क्रिकेटर बने

about | - Part 3089_4.1

विराट कोहली सबसे तेज़ 20,000 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले क्रिकेटर बने, उन्होंने केवल 417 पारियों में यह कीर्तिमान प्राप्त किया और सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों द्वारा लिए गये समय से जल्दी यह प्राप्त किया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व कप टूर्नामेंट में भारत के छठे मैच में 37 के स्कोर तक पहुंचने पर भारत के कप्तान ने यह कीर्तिमान प्राप्त किया।

स्रोत: लाइव मिंट

मार्कस ट्रेस्कोथिक ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लिया

about | - Part 3089_5.1

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 43 वर्षीय ट्रेस्कोथिक ने 2000 से 2006 के बीच इंग्लैंड के लिए 76 टेस्ट खेले और 43.79 की औसत से 5,825 रन बनाए।
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

बंगाल के पूर्व क्रिकेटर श्याम सुंदर मित्रा का निधन

about | - Part 3089_6.1

बंगाल के पूर्व क्रिकेटर श्याम सुंदर मित्रा का निधन। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल द्वारा उन्हें कार्तिक बोस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कर से सम्मानित किया गया था।
मित्रा, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में बंगाल की कप्तानी की थी, एक बेहतरीन दाहिने हाथ के बल्लेबाज और पार्ट टाइम मध्यम तेज गेंदबाज थे।
स्रोत: द हिंदू

पीबी आचार्य ने मणिपुर के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

about | - Part 3089_7.1

पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य ने मणिपुर के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। नागालैंड के राज्यपाल आचार्य मणिपुर के राज्यपाल डॉ. नजमा हेपतुल्ला के अवकाश पर रहने के दौरान अतिरिक्त प्रभार के रूप में मणिपुर के राज्यपाल के रूप में कार्य करेंगे।

उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • मणिपुर के मुख्यमंत्री: एन बीरेन सिंह; मणिपुर की राजधानी: इंफाल.
स्रोत: द न्यूज ऑन एयर

BSES ने ऊर्जा बचत ऐप लॉन्च किया

about | - Part 3089_8.1

BSES यमुना पावर लिमिटेड ने व्यवहार ऊर्जा बचत ऐप ‘सुसथोम’ लॉन्च किया है। ऐप को इसके डिमांड साइड मैनेजमेंट प्रोग्राम के हिस्से के रूप में लॉन्च किया गया था।

एप्लिकेशन को लॉन्च करने के लिए BSES ने ऊर्जा संसाधन संस्थान TERI, पैनासोनिक इंडिया और ऊर्जा, पर्यावरण और जल पर परिषद के साथ भागीदारी की है।
अन्य दो पहल “Green Division concept and solar micro grids with battery storage” हैं।

BSES एक दिल्ली बिजली वितरण कंपनी है.

स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

ओसाका में जी -20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ

about | - Part 3089_9.1

जापान के ओसाका में जी -20 शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है। इस शिखर सम्मेलन का विषय Human centred future society है।
19 देश, यूरोपीय संघ और कई विशेष आमंत्रित लोग ओसाका शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

उपरोक्त समाचार से LIC AAO/ADO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  •  2020 में अगले जी 20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी सऊदी अरब द्वारा की जाएगी.
स्रोत: डीडी न्यूज़

अभिनेत्री-फिल्म निर्माता विजया निर्मला का निधन

about | - Part 3089_10.1

दिग्गज अभिनेत्री-फिल्म निर्माता विजया निर्मला का हैदराबाद में निधन हो गया है। विजया निर्मला, तमिलनाडु में जन्मी थी, वह दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे कुशल महिलाओं में से एक थीं। उन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम में 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था।
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

सीबीडीटी ने आई-टी विभाग को बैंकों के साथ ऋण डिफॉल्टरों की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए

about | - Part 3089_11.1

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आयकर विभाग को उन सभी ऋण डिफॉल्टरों की संपत्ति और खातों का विवरण “सार्वजनिक हित” में साझा करने का निर्देश दिया है जिनके विवरण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा अनुरोध किए गए हैं।
इस नीति का उद्देश्य ऐसी संस्थाओं पर नकेल कसना और सार्वजनिक धन की वसूली करना है।

उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • CBDT के अध्यक्ष: पी.सी. मोदी
स्रोत: द बिजनेस टुडे

Recent Posts

about | - Part 3089_12.1
QR Code
Scan Me