SEBI ने GIFT सिटी के संयुक्त संचालन के लिए SGX और NSE को मंजूरी दी

about – Page 3090_2.1

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी, गांधीनगर में संयुक्त रूप से संचालित करने के लिए सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड को मंजूरी दी है। दोनों संस्थाएं एनएसई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विस सेंटर (IFSC)-SGX कनेक्ट नामक ट्रेडिंग के लिए एक नया प्लेटफॉर्म बनाएंगी।
नया प्लेटफॉर्म निफ्टी इंडेक्स डेरिवेटिव्स के साथ-साथ निफ्टी के 50 घटक के सिंगल-स्टॉक डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग की अनुमति देगा।

उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • एनएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ: विक्रम लिमये।
  • गिफ्ट सिटी के प्रबंध निदेशक और सीईओ: तपन रे
  • .

स्रोत: लाइव मिंट

सरकार ई-कॉमर्स मानदंडों का मसौदा तैयार किया

about – Page 3090_3.1
उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए, केंद्र ने ई-कॉमर्स फर्मों के लिए दिशानिर्देशों का प्रस्ताव किया है जो धनवापसी के अनुरोध को प्रभावी करने के लिए 14 दिन की समय सीमा तय करता हैं, अपनी वेबसाइट पर वस्तु और सेवाओं की आपूर्ति करने वाले विक्रेताओं का विवरण प्रदर्शित करने के लिए ई-टेलर्स को अनिवार्य करते हैं और उपभोक्ता की शिकायतों के समाधान के लिए प्रक्रिया की शुरुआत करते है.
उपभोक्ता संरक्षण 2019 के लिए ई-कॉमर्स दिशानिर्देशों का मसौदा’ ,जिसके अनुसार ई-कॉमर्स फर्मों को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि ग्राहकों की व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी सुरक्षित है।

स्रोत: द हिंदू

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: 7 अगस्त

about – Page 3090_4.1

भारत हर वर्ष 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाता है। यह दिन देश में हथकरघा बुनकरों के सम्मान के लिए मनाया जाता है और भारत के हथकरघा उद्योग को भी उजागर करता है। भुवनेश्वर को हथकरघा की अपनी समृद्ध परंपरा के लिए इस दिवस के समारोह स्थल के रूप में चुना गया है। भुवनेश्वर में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना है।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस देश के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए हथकरघा के योगदान पर ध्यान केंद्रित करता है और बुनकरों की आय में भी वृद्धि करता है।

स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो

संयुक्त राष्ट्र फिलिस्तीन शरणार्थी एजेंसी में भारत द्वारा 5 मिलियन अमरीकी डालर का योगदान

about – Page 3090_5.1

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के फिलिस्तीन शरणार्थी एजेंसी में 5 मिलियन अमरीकी डालर का योगदान दिया और संगठन के कार्य के लिए निरंतर वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। राशि को फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और निर्माण एजेंसी (UNRWA) को सौंप दिया गया था।

यूएनआरडब्ल्यूए 1950 से जॉर्डन, लेबनान, सीरिया, पश्चिमी तट और गाजा पट्टी में अपने पांच क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, राहत और सामाजिक सेवाओं के साथ-साथ आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान कर रहा है।

उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • UNRWA का मुख्यालय: अम्मान, जॉर्डन; UNRWA की स्थापना: 8 दिसंबर 1949.
स्रोत: आकाशवाणी पर समाचार

पूर्व पद्म श्री पुरस्कार विजेता राजलक्ष्मी पार्थसारथी का निधन

about – Page 3090_6.1

पूर्व पद्म श्री पुरस्कार विजेता और शिक्षाविद् राजलक्ष्मी पार्थसारथी का निधन हो गया है.शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें 2010 में पद्म श्री पुरस्कार मिला। वह पद्म शेषाद्री बाला भवन (PSBB) ग्रुप ऑफ स्कूल्स की संस्थापक थीं।

स्रोत: द हिंदू

बांग्लादेश ने रूस के साथ यूरेनियम आपूर्ति सौदे पर हस्ताक्षर किए

about – Page 3090_7.1
बांग्लादेश ने अपने 2400 मेगावाट के रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र (RNPP) के लिए यूरेनियम की आपूर्ति के लिए रूस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

बांग्लादेश परमाणु ऊर्जा आयोग और रूसी परमाणु ईंधन आपूर्ति कंपनी (TVEL) के बीच ढाका में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस सौदे के तहत, रूस इसके पुरे जीवन चक्र के दौरान संयंत्र के लिए आवश्यक परमाणु ईंधन की आपूर्ति करेगा।

उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन; रूस की राजधानी: मास्को।
  • रूस की मुद्रा: रूसी रूबल
  • . 

स्रोत: डीडी न्यूज़

‘IASMC’ का 5 वां संस्करण जैसलमेर में शुरू हुआ

about – Page 3090_8.1

भारत, चीन और रूस सहित 8 देशों की टीमों के साथ अंतर्राष्ट्रीय सेना स्काउट मास्टर्स प्रतियोगिता के 5वें संस्करण का दक्षिणी कमान के तत्वावधान में जैसलमेर सैन्य स्टेशन में उद्घाटन किया गया।

भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल डीएस आहूजा और रूस के उप रक्षा मंत्री यूनुस बेक इवुकरोव ने प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया और उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम के ध्वज को लहराया। आर्मेनिया, बेलारूस, चीन, कजाकिस्तान, रूस, सूडान, उज्बेकिस्तान और भारत के सेना स्काउट मास्टर टीमें 6 से 14 अगस्त तक 9 दिवसीय आयोजन में भाग ले रहे हैं।

उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Main 2019 परीक्षा 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • भारतीय सेना के प्रमुख: जनरल बिपिन रावत.
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

पूर्व टी. एन. मंत्री जेनिफर चंद्रन का निधन

about – Page 3090_9.1

पूर्व मत्स्य मंत्री एस. जेनिफर चंद्रन का निधन हो गया है। वह 1996 में तिरुचेंदुर विधानसभा क्षेत्र से जीतीं थी और उन्होंने 1996-2001 तक डीएमके सरकार में मंत्री के रूप में कार्य किया था।

स्रोत: द हिंदू

सैली पियर्सन ने ट्रैक एंड फील्ड से सन्यास की घोषणा की

about – Page 3090_10.1

ऑस्ट्रेलिया के विश्व-विजेता हर्डलर सैली पियर्सन ने चोट के कारण अपने आश्चर्यजनक सन्यास की घोषणा की। पियर्सन, 2012 में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और 100 मीटर हर्डल दौड़ में 2 बार की विश्व चैंपियन है।

स्रोत: द हिंदू

फियोना कोलबिंगर 4,000 किमी साइकिल रेस जीतने वाली पहली महिला बनी

about – Page 3090_11.1

जर्मन कैंसर शोधकर्ता फियोना कोलबिंगर ने बुल्गारिया में बर्गास से फ्रांस में ब्रेस्ट तक मिश्रित वार्षिक 4,000 किमी (2,485 मील) साइकिलिंग ट्रांसकॉन्टिनेंटल रेस जीती.
कोलबिंगर अपने पहले अल्ट्रा-डिस्टेंस इवेंट में दुनिया की सबसे कठिन साइकिल रेस में से एक जीतने वाली पहली महिला बनीं। इस चुनौती को पूरा करने में उन्हें 10 दिन, 2 घंटे और 48 मिनट लगे, जिसमें लगभग 40,000 मीटर (131,000 फीट) की चढ़ाई शामिल थी।

स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF