आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार ने सेवन समिट चैलेंज पूरा किया

about | - Part 3084_2.1

अपर्णा कुमार माउंट डेनली पर चड़ाई करके सेवन समिट चैलेंज को पूरा करने वाली पहली IPS अधिकारी बन गयी है। माउंट डेनाली उत्तरी अमेरिका का सबसे ऊँचा पर्वत है।

स्रोत: द न्यू इंडियन एक्सप्रेस

RBI ने KYC मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए 4 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को जुर्माना लगाया

about | - Part 3084_3.1

भारतीय रिजर्व बैंक ने नो योर कस्टमर मानदंडों और मनी-मनी लॉन्ड्रिंग मानकों के उल्लंघन के लिए चार राज्य-संचालित ऋणदाताओं पर जुर्माना लगाया है।

पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक और यूको बैंक पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि कॉर्पोरेशन बैंक पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

उपरोक्त समाचार से ESIC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास, मुख्यालय: मुंबई, स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.
स्रोत: द मनी कंट्रोल

यूएसए ने बलूच लिबरेशन आर्मी को आतंकी समूह के रूप में नामित किया

about | - Part 3084_4.1

संयुक्त राज्य अमेरिका के विभाग ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और हिज़्बुल्लाह ऑपरेटिव हुसैन अली हाज़िमा को विशेष रूप से वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया है।
संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांत बलूचिस्तान में गृहयुद्ध जैसी स्थिति के बीच चीनी परिसंपत्तियों पर हमलों के लिए संगठनों को दोषी ठहराया है।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

यूपी में AES और जेईएस के उन्मूलन के लिए अभियान शुरू किया गया

about | - Part 3084_5.1
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान 2019 का दूसरा चरण शुरू किया है। यह अभियान घातक एक्यूट इन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम और जापानी इंसेफेलाइटिस बीमारी को खत्म करने के लिए शुरू किया गया है।
राज्य व्यापी कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ के बैनर तले आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने जागरूकता अभियान के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और प्रमाण पत्रों को प्रदान करके दस्तक योद्दा को सम्मानित भी किया।

उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ; राज्यपाल: राम नाईक.
स्रोत: द यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

अंबाती रायडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

about | - Part 3084_6.1

भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने भारत के लिए 55 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसमें 47.05 के औसत से तीन शतक और 10 अर्धशतक के साथ 1694 रन बनाए हैं।
स्रोत: द इंडिया टुडे

मनोज कुमार नांबियार को MFIN का अध्यक्ष चुना गया

about | - Part 3084_7.1
माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशंस नेटवर्क ने मनोज कुमार नांबियार को अपना अध्यक्ष चुना है। MFIN में 56 NBFC-MFIs और बैंक, छोटे वित्त बैंक और एनबीएफसी सहित 40 सहयोगी शामिल हैं।

उपरोक्त समाचार से ESIC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • MFIN के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: हर्ष श्रीवास्तव; स्थापना: दिसंबर, 2009.
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

भारत-फ्रांस संयुक्त अभ्यास गरुड़-VI शुरू हुआ

about | - Part 3084_8.1

भारतीय और फ्रांसीसी वायु सेना ने फ्रांस में मोंट डे मार्सन में गरुड़ VI अभ्यास शुरू किया है। यह अभ्यास 1 जुलाई से 12 जुलाई, 2019 तक फ्रांस में होने वाला है।

भारतीय वायु सेना (IAF) की टुकड़ी में 120 वायु-योद्धा और चार सुखोई 30 MKI के साथ-साथ IL-78 उड़ान भरने वाले विमान में शामिल हैं।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Mains/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ भारतीय वायुसेना के वर्तमान वायु सेना प्रमुख हैं।
स्रोत: The News18

अमेरिकी सीनेट ने भारत को नाटो के सहयोगी समान स्थिति देने का प्रावधान पारित किया

about | - Part 3084_9.1
अमेरिकी सीनेट ने भारत के लिए एक विधायी प्रावधान राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम पारित किया है। यह अधिनियम भारत को अमेरिका के नाटो सहयोगियों के साथ सम्‍मिलित करेगा जो हिंद महासागर में मानवीय सहायता, आतंकवाद से मुकाबला, समुद्री डकैती और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में अमेरिकी-भारत रक्षा सहयोग को बढ़ाएगाअधिनियम को वित्तीय वर्ष 2020 के लिए पारित किया गया है

उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति: डोनाल्ड ट्रम्प; राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी..
स्रोत: द हिंदू

भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए विस्तारित किया गया

about | - Part 3084_10.1

भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन के कार्यकाल को भारत सरकार द्वारा एक वर्ष के लिए विस्तारित किया गया है.वर्तमान में वह भारतीय रिज़र्व बैंक के बैंकिंग विनियमन विभाग का नेतृत्व कर रहे हैं।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Mains/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास, मुख्यालय: मुंबई, स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

पाकिस्तान ने IBSF स्नूकर वर्ल्ड कप फाइनल जीता

about | - Part 3084_11.1

दोहा में IBSF स्नूकर विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराकर ख़िताब जीता। भारत इस मुकाबले को 1-3 से हार गया। पंकज आडवाणी और लक्ष्मण रावत ने विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।
स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

about | - Part 3084_12.1
QR Code
Scan Me