पूर्व एएसजी अमरेंद्र शरण का निधन

about – Page 3083_2.1

वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अमरेंद्र शरण का निधन हो गया। शरण 2004 से 2009 तक सुप्रीम कोर्ट में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के पद पर थे।
उन्हें शीर्ष अदालत द्वारा एक एमिकस क्यूरिया के रूप में भी नियुक्त किया गया था, जो महात्मा गांधी की हत्या में नए सिरे से जांच की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

स्वतंत्रता सेनानी दयानिधि नायक का निधन

about – Page 3083_3.1

स्वतंत्रता सेनानी दयानिधि नायक का निधन हो गया है. नायक ने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ब्रिटिश सरकार के खिलाफ संघर्ष किया था और वह महात्मा गांधी के कट्टर अनुयायी थे।
स्रोत: द इकोनॉमिक्स टाइम्स

दक्षिण कोरिया ने जापान को पसंदीदा व्यापार सूची से हटाया

about – Page 3083_4.1

दक्षिण कोरिया ने जापान को अपनी पसंदीदा व्यापार सूची से हटाने का फैसला किया है। दक्षिण कोरिया ने यह निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि जापान संवेदनशील सामग्रियों पर अपने निर्यात नियंत्रण का प्रबंधन करते हुए अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों को बनाए रखने में विफल रहा है। पसंदीदा व्यापार सूची व्यापार में अधिमान्य उपचार प्राप्त करने वाले देशों की सूची है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • जापान की राजधानी: टोक्यो; मुद्रा: जापानी येन; पीएम: शिंजो आबे.
  • दक्षिण कोरिया की राजधानी: सियोल; मुद्रा: दक्षिण कोरियाई वाँन
स्रोत: द हिंदू

डॉ. विक्रम साराभाई की 100 वीं जयंती

about – Page 3083_5.1

देश वैज्ञानिक और इनोवेटर डॉ. विक्रम ए साराभाई की 100 वीं जयंती मनाई जा रही है। उन्हें भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम का जनक माना जाता है।
भारत के चंद्रमा के लिए दूसरे मिशन, चंद्रयान-2 के लैंडर को, स्वर्गीय डॉ विक्रम साराभाई को सम्मानित करने के लिए ‘विक्रम’ नामित किया गया है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • इसरो के निदेशक: के.सिवन; मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापना: 1969.
स्रोत: The News18

रिलायंस जियो और माइक्रोसॉफ्ट ने साझेदारी की घोषणा की

about – Page 3083_6.1

रिलायंस जियो और माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में डिजिटल परिवर्तन में तेजी लाने के लिए एक साझेदारी की घोषणा की। इस सौदे के तहत, माइक्रोसॉफ्ट जियो नेटवर्क पर एज़्योर क्लाउड लाएगा और तकनीकी बदलाव की मांग करने वाले उद्यम और व्यवसायिक उपयोगकर्ताओं को लक्षित करेगा।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: सत्य नडेला।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष: मुकेश अंबानी।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने COP14 के लिए वेबसाइट लॉन्च की

about – Page 3083_7.1

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने  COP14 से संबंधित सभी जानकारी के लिए एक वेबसाइट ‘unccdcop14india.gov.in’ शुरू की है। संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन टू कॉम्बैट डेजर्टिफिकेशन (COP14) के लिए पार्टियों के सम्मेलन का 14 वां सत्र 2-13 सितंबर 2019 को ग्रेटर नोएडा, भारत में होगा।
सम्मेलन के उद्देश्य में लोगों के लिए सकारात्मक उपलब्धियों में तेजी लाने के साथ-साथ सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने की दृष्टि से पारिस्थितिकी प्रणालियों के लिए भूमि में गिरावट और इसके परिणामों को शामिल करना है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • केंद्रीय पर्यावरण मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर
स्रोत: डीडी न्यूज़

राफेल नडाल ने मॉन्ट्रियल मास्टर्स का खिताब जीता

about – Page 3083_8.1

राफेल नडाल ने मॉन्ट्रियल में 35 वां मास्टर्स का ख़िताब जीता। उन्होंने रूसी डेनियल मेदवेदेव को 6-3, 6-0 से हराया। इस जीत के साथ, उन्होंने मास्टर्स 1000 खिताब के अपने रिकॉर्ड को भी बढ़ाया। नडाल ने अपने करियर में पहली बार एक हार्ड कोर्ट ख़िताब का सफलतापूर्वक बचाव किया है।
स्रोत: द हिंदू

आरबीएल बैंक ने भारत का पहला स्वास्थ्य-केंद्रित क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया

about – Page 3083_9.1
निजी क्षेत्र के बैंक, आरबीएल बैंक और डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म प्रैक्टो ने उद्योग-पहले सह-ब्रांडेड हेल्थ क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए साझेदारी की है। यह क्रेडिट कार्ड मास्टरकार्ड द्वारा संचालित है।
आरबीएल बैंक का नया क्रेडिट कार्ड डॉक्टरों के साथ ऑनलाइन परामर्श और मुफ्त स्वास्थ्य जांच जैसे लाभ प्रदान करता है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • RBL बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ: विश्ववीर आहूजा; मुख्यालय: मुंबई।
स्रोत: द लाइवमिंट

लियोनेल मेस्सी ने यूईएफए गोल ऑफ द सीज़न पुरस्कार जीता

about – Page 3083_10.1

बार्सिलोना के लियोनेल मेस्सी को लिवरपूल के खिलाफ फ्री-किक के लिए यूईएफए के गोल ऑफ द सीज़न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी पूर्व टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ जुवेंटस के लिए किये गए गोल के लिए यूईएफए पुरस्कार में उपविजेता रहे।
स्रोत:The News18

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 15 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

about – Page 3083_11.1

छत्तीसगढ़ में, कई छात्रों और कई सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले रायपुर में एक मानव श्रृंखला बनाकर 15 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज को फहराया।
यह कार्यक्रम वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन द्वारा चैंपियंस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (सबसे लंबे तिरंगे के लिए) में प्रवेश करने के लिए आयोजित किया गया था।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • छत्तीसगढ़ के सीएम: भूपेश बघेल; छत्तीसगढ़ के राज्यपाल: अनुसुइया उइके.
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF