ओडिशा सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार विजेताओं को 10,000 रुपये का मासिक भत्ता दिया जाएगा

about | - Part 3078_2.1

ओडिशा सरकार ने राज्य के वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहे पद्म पुरस्कार विजेताओं को 10,000 रुपये का मासिक भत्ता देने का फैसला किया है।

राज्य के पद्म पुरस्कार विजेताओं की आर्थिक स्थितियों पर संस्कृति विभाग की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • ओडिशा के सीएम: नवीन पटनायक; ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल.
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

राहुल द्रविड़ को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया

about | - Part 3078_3.1

BCCI ने औपचारिक रूप से राहुल द्रविड़ को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है। द्रविड़ एनसीए में क्रिकेट से संबंधित सभी गतिविधियों की देखरेख करेंगे और एनसीए में खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को सलाह देने और कोचिंग, प्रशिक्षण और प्रेरित करने में शामिल होंगे।

स्रोत: द हिंदू

किरियाकोस मित्सोताकिस ग्रीस के नए प्रधान मंत्री बने

about | - Part 3078_4.1

किरियाकोस मित्सोताकिस ने ग्रीस के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली। मित्सोताकिस पूर्व प्रधानमन्त्री कॉन्सटैनटाइन  मित्सोताकिस का बेटा है, जो देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सांसदों में से एक है।

उपरोक्त समाचार से ESIC परीक्षा 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

ग्रीस की राजधानी:
एथेंस, मुद्रा: यूरो.

स्रोत: द हिंदू

असम सरकार द्वारा 316 पर्यटक स्थल विकसित किए जाएंगे

about | - Part 3078_5.1

असम पर्यटन विकास निगम द्वारा एक्सोम दर्शन के तहत 316 स्थानों को विकसित करने के लिए 150 करोड़ रुपये खर्च किये जाएँगे।


उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • असम राजधानी: दिसपुर; सीएम: सर्बानंद सोनोवाल; राज्यपाल: जगदीश मुखी.
स्रोत: न्यूज़ ऑन AIR

विनेश, दिव्या ने स्पेन के रेसलिंग ग्रां प्री में स्वर्ण पदक जीता

about | - Part 3078_6.1

स्पेन के ग्रां प्री में पहलवान विनेश फोगाट ने 53 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है, जबकि दिव्या काकरान ने 68 किग्रा वर्ग में  स्वर्ण पदक जीता है।

पूजा ढांडा (57 किग्रा) ने खिताबी मुकाबले में रुस की वेरोनिका चुमिकोवा से हार के बाद रजत पदक प्राप्त किया है।



उपरोक्त समाचार से  EPFO/LIC ADO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • स्पेन की राजधानी: मैड्रिड; स्पेन की मुद्रा: यूरो.

स्रोत: द हिंदू

भारतीय नौसेना का जहाज तरकश मोरक्को पहुंचा

about | - Part 3078_7.1

भारतीय नौसेना के जहाज तरकश मोरक्को के टैंजियर पहुंचे। यह यात्रा भारतीय नौसेना द्वारा भूमध्य सागर, अफ्रीका और यूरोप में चल रही प्रवासी तैनाती का हिस्सा है।
इसके प्रस्थान पर, INS तरकश रॉयल मोरक्कन नेवी के जहाजों के साथ समुद्र में एक यात्रा अभ्यास करेगा।

उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • नौसेना स्टाफ के प्रमुख: करमबीर सिंह.
स्रोत: डीडी न्यूज़

भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण किया

about | - Part 3078_8.1
भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के वर्टीकल स्टीप डाईव संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। मेड इन इंडिया ‘ब्रह्मोस एयरोस्पेस’ भी ब्रह्मोस मिसाइल के 500 किमी रेंज संस्करण के साथ तैयार है जिसे सुखोई 30 लड़ाकू जेट से दागा जा सकता है।

ब्रह्मोस एयरोस्पेस भारत और रूस की सरकारों के स्वामित्व वाली एक संयुक्त उद्यम कंपनी है और इसकी मिसाइलों का उत्पादन भारत में किया जाता है।

उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • ब्रह्मोस एयरोस्पेस के सीईओ: सुधीर मिश्रा.
स्रोत: डीडी न्यूज़

विश्व युवा कप: अरिंजेता डे ने रजत पदक जीता

about | - Part 3078_9.1

10 वर्षीय अरिंजित डे ने क्रोएशिया के उमाग में आयोजित विश्व युवा कप में रजत पदक जीता है। इस टूर्नामेंट का आयोजन वर्ल्ड कराटे फेडरेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ से संबद्ध द्वारा किया गया था।

उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • क्रोएशिया की राजधानी: ज़ाग्रेब; क्रोएशिया की मुद्रा: क्रोएशियाई कुना.
स्रोत: बिजनेस स्टैंडर्ड

भारत के उपराष्ट्रपति ने ‘विवेकादीपिनी’ पुस्तक का विमोचन किया

about | - Part 3078_10.1

भारत के उपराष्ट्रपति, श्री एम. वेंकैया नायडू ने दस भाषाओं में ‘विवेकादीपिनी’ पुस्तक का विमोचन किया। यह भारत की बुद्धिमत्ता की झलक प्रदर्शित करने वाली रचनाओं की एक संक्षिप्त पुस्तक है। पुस्तक का प्रकाशन वेदांत भारती द्वारा किया जाएगा।

स्रोत: न्यूज़ ऑन AIR

यूएई के विदेश मंत्री भारत पहुंचे

about | - Part 3078_11.1

संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान भारत पहुंचे। वह व्यापार और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ बातचीत करेंगे।

यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार और चौथा सबसे बड़ा ऊर्जा आपूर्तिकर्ता है।

उपरोक्त समाचार से EPFO/LIC ADO Mains परीक्षा 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • यूएई के राष्ट्रपति: खलीफा बिन जायद अल नाहयान; यूएई की राजधानी: अबू धाबी.
  • यूएई की मुद्रा: दिरहैम.
स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

about | - Part 3078_12.1
QR Code
Scan Me