थॉमस डेननरबी होंगे फीफा में अंडर -17 महिला टीम के प्रमुख कोच

about – Page 2975_3.1
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने महिला अंडर -17 फुटबॉल टीम के मुख्य कोच के तौर पर  स्वीडन के थॉमस डेननरबी की नियुक्ति करने की घोषणा की है। भारत, फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) अंडर -17 महिला फुटबॉल विश्व कप 2020 की मेजबानी करेगा। थॉमस ने 2011 में फीफा विश्व कप में तीसरे स्थान हासिल करने वाली स्वीडन महिला राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व किया था। उन्होंने फ्रांस के 2019 फीफा विश्व कप में नाइजीरियाई महिलाओं की राष्ट्रीय टीम के सुपर फाल्कन्स के कोच के रूप में काम किया। उन्हें 2018 में नाइजीरिया के कोच ऑफ़ ईयर सम्मान से भी सम्मानित  किया गया था।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष: प्रफुल्ल पटेल; स्थापित: 23 जून 1937
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: द हिंदू

सचिन तेंदुलकर के नाम पर रखा गया मकड़ी की नई प्रजाति का नाम

about – Page 2975_5.1

गुजरात इकोलॉजिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (GEER) फाउंडेशन के रिसर्च स्कॉलर ध्रुव प्रजापति ने केरल, तमिलनाडु और गुजरात में पाए जाने वाली दो नई मकड़ी प्रजातियों की खोज की है। जिसमे एक मकड़ी की प्रजाति का नाम भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम पर “मारेंगो सचिन तेंदुलकर” रखा हैं, जबकि दूसरी प्रजाति का नाम संत कुरियाकोस इलियास चावरा के नाम पर “इंडोमारेंगो चावरापाटर” रखा हैं, जिन्होंने केरल राज्य में शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

स्रोत: न्यूज18

नासा ने अपने पहले पूर्णता-इलेक्ट्रिक विमान का किया अनावरण

about – Page 2975_7.1
नासा (नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) ने अपने पहले पूर्णता-इलेक्ट्रिक प्रायोगिक विमान X-57 “मैक्सवेल” को लॉन्च किया है। इटैलियन टेकनम P2006T विमान से प्रेरित इस विमान को लगभग 2 दशकों में तैयार किया गया, यह नासा का पहला क्रू एक्स-प्लेन (प्रायोगिक विमान) है। सभी पूर्णता-इलेक्ट्रिक प्रायोगिक विमानों की पहली खेप कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) में एम्पिरिकल सिस्टम्स एयरोस्पेस (ESAero) से ली गई । विमान का 2020 के अंत तक परिचालन होने की संभावना है।



उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नासा के प्रमुख: जिम ब्राइडेंस्टाीन
  • नासा की स्थापना: 29 जुलाई 1958
स्रोत: द लाइवमिंट

वन्यजीव वैज्ञानिक के. उल्लास करन्ता को दिया गया जॉर्ज स्कॉलर लाइफटाइम अवार्ड

about – Page 2975_9.1

सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ स्टडीज, बेंगलुरु के निदेशक और वन्यजीव वैज्ञानिक के. उल्लास करन्ता को वन्यजीव संरक्षण विज्ञान के क्षेत्र में दिए गए उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जॉर्ज स्कॉलर लाइफटाइम अवार्ड से सम्मानित किया गया। वह डॉ जॉर्ज स्कॉलर सम्मान पाने वाले, वन्यजीव संरक्षण सोसायटी (WCS), न्यूयॉर्क द्वारा स्थापित पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता हैं, जिन्हें विश्व के महानतम वन्यजीव वैज्ञानिकों और संरक्षणवादियों में से एक माना जाता है।
के. उल्लास करन्ता को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका हैं, जिसमें पद्म श्री पुरस्कार (2012), कर्नाटक सरकार का राज्योत्सव पुरस्कार (2010) आदि शामिल हैं। WCS जॉर्ज स्कॉलर लाइफटाइम अवार्ड, वन्यजीवों के संरक्षण और वन्यजीव क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए इसके सदस्यों को सम्मानित करने के लिए शुरू किया गया।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • वन्यजीव संरक्षण सोसायटी की स्थापना: 26 अप्रैल, 1895
  • मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
स्रोत: द हिंदू

Find More Awards News Here

युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने एशियाई चैम्पियनशिप में जीता रजत पदक

about – Page 2975_11.1
सौरभ चौधरी ने दोहा, कतर की 14वीं एशियाई चैम्पियनशिप में भारत की बढ़त को बनाए रखते हुए पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। विश्व कप और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता ने 244.5 अंको के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि उत्तर कोरिया के सोंग गुक किम ने 246.5 अंको के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। ईरान के फोर्फी जावेद ने कांस्य जीता।

स्रोत: द न्यज ओन AIR

वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सुंदर सिंह ने जीता गोल्ड

about – Page 2975_13.1
जेवलिन थ्रोअर सुंदर सिंह गुर्जर ने दुबई के विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान पुरुषों की F46 भाला फेंक स्पर्धा में भारत का दूसरा स्वर्ण जीतकर खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ भारत ने अगले वर्ष होने वाले तोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिये भी तीन स्‍थान हासिल कर लिये हैं, जिसमें कांस्य पदक विजेता अजीत सिंह और रिंकू भी शामिल हैं।
स्रोत: द न्यज ओन AIR

गुजरात सरकार ने भावनगर पोर्ट पर विश्व के पहले सीएनजी टर्मिनल को दी मंजूरी

about – Page 2975_15.1
गुजरात सरकार ने भावनगर बंदरगाह पर विश्व का पहला सीएनजी टर्मिनल बनाने की मंजूरी दे दी है। ब्रिटेन स्थित फोरसाइट ग्रुप और मुंबई का पद्मनाभ मफतलाल ग्रुप का संयुक्‍त उपक्रम इस परियोजना में एक हजार नौ सौ करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इस परियोजना के लिए, साल की शुरुआत में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के दौरान गुजरात मैरीटाइम बोर्ड और लंदन स्थित फोरसाइट ग्रुप के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गुजरात सीएम: विजय रूपाणी ; राज्यपाल: आचार्य देवव्रत; राजधानी: गांधीनगर
स्रोत: द न्यज ओन AIR

लोकसेवा प्रसारण दिवस: 12 नवंबर

about – Page 2975_17.1

लोकसेवा प्रसारण दिवस हर साल 12 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिवस 1947 में इस दिन आकाशवाणी दिल्ली के स्टूडियो में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रथम और अंतिम आगमन की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। उस दिन राष्ट्रपिता ने विभाजन के बाद अस्थायी रूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रखे गए विस्थापित लोगों को आकाशवाणी से संबोधित किया था।
स्रोत: द न्यज ओन AIR

रक्षा मंत्रालय ने IDEX पोर्टल और स्टार्टअप चैलेंज (DISC) -III का किया शुभारंभ

about – Page 2975_19.1

रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली में (iDEX) रक्षा क्षेत्र में उत्‍कृष्‍टता प्राप्‍त करने के लिए नवाचार से जुड़ी उपलब्धियां प्रदर्शित करने के लिए डेफ कनेक्‍ट सम्‍मेलन का आयोजन कर रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य iDEX पारिस्थितिकी तंत्र, रक्षा मंत्रालय, iDEX चयनित स्टार्टअप, पार्टनर इंक्यूबेटर्स, रक्षा नवाचार संगठन, नोडल एजेंसियां (थल सेना, नेवी, एयरफोर्स), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और सभी रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और भारतीय आयुध निर्माणियाँ के बीच तालमेल बिठाना है। IDEX पोर्टल का शुभारंभ और रक्षा भारत स्टार्टअप चैलेंज (DISC) -III का शुभारंभ इस दिन भर के कार्यक्रम की नियोजित कुछ प्रमुख गतिविधियाँ थी।

 उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रक्षा मंत्री: राजनाथ सिंह
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

इंडियन ऑयल को पानीपत में इथेनॉल संयंत्र स्थापित करने की मिली मंजूरी

about – Page 2975_21.1
पर्यावरण मंत्रालय ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) को हरियाणा के पानीपत जिले में 766 करोड़ के 2G इथेनॉल संयंत्र को स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। संयंत्र में उत्पादित इथेनॉल का उपयोग विशेष रूप से परिवहन ईंधन को मिश्रण करने के लिए किया जाएगा। साथ ही परियोजना का उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करना भी है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर
स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF