इंडियन ऑयल को पानीपत में इथेनॉल संयंत्र स्थापित करने की मिली मंजूरी

about – Page 2976_3.1
पर्यावरण मंत्रालय ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) को हरियाणा के पानीपत जिले में 766 करोड़ के 2G इथेनॉल संयंत्र को स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। संयंत्र में उत्पादित इथेनॉल का उपयोग विशेष रूप से परिवहन ईंधन को मिश्रण करने के लिए किया जाएगा। साथ ही परियोजना का उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करना भी है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर
स्रोत: द हिंदू

न्यायमूर्ति संजय कैरोल बने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

about – Page 2976_5.1
न्यायमूर्ति संजय कैरोल ने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने राजभवन में न्यायमूर्ति कैरोल को मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलवाई। इस नियुक्ति से पहले उन्हें पहले त्रिपुरा के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

दीपक चाहर ने T-20 में हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

about – Page 2976_7.1
भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अंतरराष्ट्रीय T-20 मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाते हुए नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए T-20 मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 3.2 ओवर में मात्र 7 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। पिछला रिकॉर्ड श्रीलंकाई मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस के नाम था जिन्होंने 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 रन देकर 6 विकेट लिए थे ।
चाहर क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप T-20 में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं, उन्होंने अपने चौथे ओवर की लगातार तीन गेंदों में शफीउल इस्लाम, मुस्तफ़िज़ूर रहमान और अमीनुल इस्लाम के विकेटों के साथ बांग्लादेश की पारी को समेट दिया। 
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

लेखिका शांता गोखले को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

about – Page 2976_9.1
सुविख्यात लेखिका, अनुवादक और फिल्म समीक्षक शांता गोखले को ‘टाटा लिटरेचर लाइव’ लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया जाएगा। 1939 में महाराष्ट्र के दहानू शहर में जन्मी लेखिका ने हाल ही में अपने संस्मरण वन फुट ऑन द ग्राउंड: ए लाइफ टोल्ड थ्रू द बॉडी को प्रकाशित किया हैं। उन्हें 2015 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मिमानित किया जा चुका हैं। साथ ही कवि के. सच्चिदानंदन को टाटा लिटरेचर लाइव पोएट लॉरेट के 2019 पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा ।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

कर्नाटक ग्रामीण बैंक ने ग्रामीण क्षेत्रों में ‘मोबाइल एटीएम’ सेवा की शुरू

about – Page 2976_11.1
कर्नाटक ग्रामीण बैंक (KGB) ने कर्नाटक के कालाबुरागी और कई अन्य जिलों में ‘मोबाइल एटीएम’ सेवा की शुरुआत की है। इस विशेष वाहन में एटीएम और विभिन्न बैंकिंग योजनाओं के वीडियो दिखाने के लिए एक स्क्रीन लगाई गई है। मोबाइल एटीएम किसानों के घर-घर जाकर उन्हें बैंकिंग योजनाओं और डिजिटल ऑपरेटिंग सिस्टम से अवगत कराएंगे। वैन में एक बैंक अधिकारी मौजूद होगा, जो डिजिटल ऑपरेटिंग सिस्टम और योजनाओं के बारे में जानकारी देगा।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

पद्मश्री से सम्मानित ध्रुपद गायक रमाकांत गुंदेचा का निधन

about – Page 2976_13.1
पद्मश्री से सम्मानित ध्रुपद गायक रमाकांत गुंदेचा का निधन। उन्हें और उनके भाई उमाकांत गुंदेचा को साल 2012 में कला – भारतीय शास्त्रीय संगीत -गायन के क्षेत्र में दिए जाने वाले पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। ध्रुपद भारतीय उपमहाद्वीप के हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की एक शैली है और जिसका संबंध दक्षिण भारतीय कर्नाटक परंपरा से है।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

अंजनी कुमार होंगे माली में भारत के अगले राजदूत : विदेश मंत्रालय

about – Page 2976_15.1
विदेश मंत्रालय (MEA) ने घोषणा की कि अंजनी कुमार को माली गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वह 2003 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं। वह माली में प्रदीप कुमार गुप्ता का स्थान लेंगे।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राष्ट्रपति: इब्राहिम बोबाकर केटा
  • राजधानी: बामको ; मुद्रा: वेस्ट अफ्रीकन सीएफए फ्रांक 
स्रोत: विदेश मंत्रालय

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस: 11 नवंबर

about – Page 2976_17.1
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, हर साल 11 नवंबर को स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान और प्रख्यात शिक्षाविद् मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर मनाया जाता है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) ने 11 सितंबर, 2008 को घोषणा की, “मंत्रालय ने भारत के इस महान पुत्र द्वारा भारत के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप मनाने का फैसला किया है।” अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दीन ने 1947 से 1958 तक स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया था।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

शांति और विकास पर 10 नवंबर को मनाया गया विश्व विज्ञान दिवस

about – Page 2976_19.1

विश्व विज्ञान दिवस, शांति और विकास के लिए हर साल 10 नवंबर को मनाया जाता है। वर्ष 2019 का विषय “ओपन साइंस, लीविंग नो वन बिहाइंड” है। यह दिन समाज में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका और उभरते वैज्ञानिक मुद्दों पर बहस में लोगो को शामिल करने की आवश्यकता को दर्शाता है। यह हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व और प्रासंगिकता को भी रेखांकित करता है। विश्व विज्ञान दिवस, यूनेस्को द्वारा 2001 में घोषित किया गया था।
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

संस्कृत भारती विश्व सम्मेलन नई दिल्ली में हुआ शुरू

about – Page 2976_21.1

प्राचीन संस्कृत भाषा पर विचारों, सिद्धांतों और शोध के निष्कर्षों पर चर्चा करने के लिए विशाल प्रदर्शनी संस्कृत भारती विश्व सम्मेलननई दिल्ली में शुरू की गई हैं। 17 देशों के हजारों संस्कृत प्रेमी संस्कृत भारती सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।
संस्कृती प्रदर्शनी में, भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में संस्कृत के विकास के विभिन्न चरणों को प्रदर्शित करने वाले मानस, मॉडल और चार्ट प्रदर्शित किए जाएंगे हैं।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF