IIM कोझिकोडे और MRPL करेंगे महिला उद्यमियों का समर्थन

about - Part 2949_3.1

IIM कोझिकोडे और मैंगलोर रिफाइनरीज एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड ने महिला उद्यमियों को समर्थन देने के लिए “La Eve”(जिसका अर्थ है- द वुमेन) नामक एक विशेष अभियान शुरू किया है. इस अभियान का उद्देश्य एक व्यापक स्टार्ट-अप समर्थन कार्यक्रम का उत्पादन करने के लिए नवोदित, होनहार महिलाओं की पहचान करना है. इस अभियान को संस्थान के उद्यमिता विकास केंद्र, लेबोरेटरी फॉर इनोवेशन, वेंचरिंग एंड एंटरप्रेनियरशिप या IIMK लाइव द्वारा चलाया जाएगा.

इस अभियान “La Eve” के अंतर्गत, IIMK लाइव एक व्यापक स्टार्ट-अप समर्थन कार्यक्रम का उत्पादन करने के लिए नवोदित, होनहार महिलाओं की पहचान करेगा जो संस्थानों को बौद्धिक, नेटवर्क और अवसंरचनात्मक संसाधनों तक पहुंच प्रदान करेगा. इस स्टार्ट-अप इंडिया प्रोग्राम के अंतर्गत MRPL स्टार्ट फंडिंग इनिशिएटिव से सीड फण्ड असिस्टेंस देगा.
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

IRDAI ने चोलामंडलम MS GIC पर लगाया 1.01 करोड़ रुपये का जुर्माना

about - Part 2949_5.1
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण ने चोलामंडलम MS GIC पर 1.01 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. बीमाकर्ता को निरीक्षण के दौरान पाए गए उल्लंघन के लिए दंडित किया गया.

1 करोड़ रुपए का जुर्माना IRDA (स्वास्थ्य बीमा) विनियम, 2013 की अनुसूची I की धारा 15 के उल्लंघन के लिए लगाया गया है. जो स्पष्ट करता है कि पोर्टेड पॉलिसी की स्वीकृति पर किसी भी मध्यस्थ को कोई कमीशन नहीं दिया जाएगा. 
एक अन्य जुर्माना 1 लाख रुपये के मोटर बीमा के लिए लगाया गया है और जुर्माने देता की सहमति द्वारा जुर्माना आउटसोर्सिंग दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है.

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IRDAI के चेयरमैन: सुभाष चन्द्र खुंटिया;मुख्यालय: हैदराबाद.
स्रोत: द हिंदू

ग्रासिम ने MR के साथ की साझेदारी

about - Part 2949_7.1
ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने जर्मनी की मासचिनेनफैब्रिक रेइनहॉज़न जीएमबीएच (एमआर) के साथ भारत में एक संयुक्त उद्यम कंपनी बनाने के लिए साझेदारी की हैं. यह संयुक्त उद्यम वैश्विक स्तर पर पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) उद्योग में अपनी सेवाएँ देने के लिए कम्पोजिट होलो कोर इंसुलेटर का निर्माण बिक्री करेगा.
इस संयुक्त उद्यम के अंतर्गत आदित्य बिरला इंसुलेटर (ग्रासिम की एक इकाई) और रेइनहॉज़न पावर कंपोजिट (एमआर की एक इकाई) एक साथ कार्य करेंगी. ABPCL यूरोप से कम्पोजिट होलो इंसुलेटर के लिए नवीनतम तकनीक के साथ हालोल में एक पूरी तरह से एकीकृत  CHCI प्लांट का निर्माण करेगी. यह बिजली उपकरण उद्योग में भारतीय और वैश्विक ओईएम की इन्सुलेटर आवश्यकताओं को पूरा करेगा.
स्रोत: द हिंदू

भारतीय रेलवे ने लगाया इलेक्‍ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्‍टम

about - Part 2949_9.1

भारतीय रेलवे ने सर्वाधिक उन्‍नत इलेक्‍ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्‍टम को ग्रैंड कॉर्ड मार्ग पर लगाया गया है. इस कदम से भारतीय रेलवे को विभिन्‍न ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने और दिल्‍ली तथा हावड़ा के बीच सफर में लगने वाले समय को मौजूदा 17-19 घंटे से कम करके लगभग 12 घंटे ही कर देने की आशा है.
ग्रैंड कॉर्ड दरअसल हावड़ा-गया-दिल्‍ली लाइन और हावड़ा-इलाहाबाद-मुम्‍बई लाइन का एक हिस्‍सा है. यह नया इलेक्‍ट्रॉनिक सिस्‍टम, उत्तर प्रदेश के टुंडला स्‍टेशन पर लगी अप्रचलित 65 साल पुरानी यांत्रिक सिग्नलिंग प्रणाली के स्थान पर लगाया गया है.

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रेल मंत्री : पियूष गोयल.
द न्यूज़ ऑन AIR

ग्रीम स्मिथ बने एमसीसी के मानद आजीवन सदस्य

about - Part 2949_11.1
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को मेरिलबॉन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) का मानद आजीवन सदस्य चुना गया है. स्मिथ का वन-डे इंटरनेशनल में काफी प्रभावशाली रिकॉर्ड रहा, उन्होंने अपने कैरियर में कुल 6,989 रन बनाए जिसमें 10 शतक भी शामिल है. साथ ही, वह 22 साल की उम्र में साउथ अफ्रीका के सबसे युवा कप्तान भी रहें हैं.

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर टिम मे को भी क्रिकेट में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए मानद जीवन सदस्यता से सम्मानित किया गया है.
पॉल कॉलिंगवुड और एबी डीविलियर्स; मिशेल जॉनसन और एड्रियन मॉर्गन की जोड़ी को 2019 में एमसीसी की मानद जीवन सदस्यता से सम्मानित किया जा रहा है.
स्रोत: द हिंदू

असम में 2 से अधिक बच्चे वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

about - Part 2949_13.1
असम के राज्य मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया है कि जिन व्यक्तियों के 2 से अधिक बच्चे है उन्हें सरकारी नौकरियां नहीं दी जाएंगी. यह नीति 1 जनवरी 2021 से लागू होगी.
मंत्रिमंडल ने एक नई भूमि नीति भी शामिल की है, जिसके तहत सरकार स्वदेशी भूमिहीनों को खेती के लिए तीन बीघा (43,200 वर्ग फुट) ज़मीन और घर बनाने के लिए आधा बीघा जमीन देगी. लाभार्थी दी गई भूमि को 15 वर्ष के उपयोग के बाद ही बेच सकेंगे.
स्रोत: द हिंदू

आनंदन ने CISM विश्व सैन्य खेलों में 2 स्वर्ण पदक जीते

about - Part 2949_15.1
पैरा-एथलीट आनंदन गुणसेकरन ने वुहान, चीन में आयोजित 7वें CISM विश्व सैन्य खेलों में 2 स्वर्ण पदक जीते हैं. उन्होंने पुरुषों के दिव्यांग IT1 वर्ग की 100 मीटर और 400 मीटर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते हैं. गुणसेकरन ने 100 मीटर की रेस 12 सेकंड में पूरी की और मौजूदा खेलों में भारत को पहला पदक दिलाया. उन्होंने 400 मीटर की IT1 स्पर्धा में 53.35 सेकंड के समय में अपना दूसरा स्वर्ण जीता है.
स्रोत: द हिंदू

QS इंडिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2020 में IIT-बॉम्बे शीर्ष पर

about - Part 2949_17.1
क्वाक्क्वेर्ली साइमंड्स (Quacquarelli Symonds) इंडिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2020 का दूसरा नवीनतम संस्करण जारी किया गया है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IITB) एक बार फिर से ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट की लिस्ट में 88.5 स्कोर के साथ अव्वल स्थान पर है, उसके बाद IISc-भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु (84.7 स्कोर के साथ दूसरी रैंक पर) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IITD) जो अपनी रैंक में सुधार करते हुए 82.2 स्कोर के साथ तीसरी रैंक पर आ गया है.

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • क्वाक्क्वेर्ली साइमंड्स (Quacquarelli Symonds) का मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम
  • स्थापित: 1990
  • QS शिक्षा में विशेषज्ञता प्राप्त ब्रिटिश कंपनी है जिसकी स्थापना ननजियो क्वाक्क्वेर्ली (Nunzio Quacquarelli) द्वारा की गयी है.
स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

अशोक मलिक बने विदेश मंत्रालय के नीति सलाहकार

about - Part 2949_19.1

अशोक मलिक को अपर सचिव की रैंक पर विदेश मंत्रालय का नीति सलाहकार नियुक्त किया गया है. ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के फैलो रह चुके मलिक को 2 साल के लिए नियुक्त किया गया है.
इससे पहले अशोक मलिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रेस सचिव (1 अगस्त 2017-31 जुलाई 2019) के रूप में  कार्य कर चुके हैं.
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

आयुष मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय के साथ किये समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

about - Part 2949_21.1
आयुष मंत्रालय ने सशस्त्र बलों के अस्पतालों और डिस्पेंसरी में पारम्परिक चिकित्सा सेवाएँ देने के लिए रक्षा मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं. आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नायक ने दिल्ली छावनी के बेस अस्पताल में एक आयुर्वेद पैलिएटिव केयर यूनिट का उद्घाटन किया है.
इस समझौते के अंतर्गत, आयुर्वेद इकाईयों को भी स्थापित किया जाएगा. ये इकाइयां आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल, एयर फाॅर्स हॉस्पिटल, गाज़ियाबाद में हिंडन के पैलिएटिव केयर सेंटर और 5 ECHS पालीक्लिनिक में स्थापित की जाएंगी.

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केन्द्रीय रक्षा मंत्री : राजनाथ सिंह.
स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

Recent Posts

about - Part 2949_22.1
QR Code
Scan Me