भारत कृषि सांख्यिकी के आठवें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की करेगा मेजबानी

about - Part 2923_3.1
कृषि मंत्रालय नई दिल्ली में कृषि सांख्यिकी (ICAS-VIII) के 8वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और बिल गेट्स सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे। यह सम्मेलन ‘सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने के लिए कृषि के परिवर्तन के आँकड़े’ विषय के साथ आयोजित किया जाएगा।

स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

सड़क यातायात पीड़ितों की स्मृति के लिए विश्व दिवस: 17 नवंबर

about - Part 2923_5.1

 संयुक्त राष्ट्र प्रत्येक वर्ष 17 नवंबर को “सड़क यातायात पीड़ितों की स्मृति के लिए विश्व दिवस” का आयोजन करता है। यह दिन सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए किए जा रहे वैश्विक प्रयासों का  महत्वपूर्ण  बन गया है। यह सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाले भावनात्मक और आर्थिक तबाही के पैमाने पर ध्यान आकर्षित करने और सड़क दुर्घटना पीड़ितों की पीड़ा को पहचानने और सहायता और बचाव सेवाओं के कार्यो का अवसर प्रदान करता है।

इस बार की थीम ग्लोबल सेफ्टी फॉर द रोड ऑफ एक्शन फॉर रोड सेफ्टी- सेफर व्हीकल के स्तंभों पर आधारित है।



उपरोक्त समाचार से IBPS PO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

रक्षा मंत्री ने BRO द्वारा निर्मित सिसरी पुल का किया उद्घाटन

about - Part 2923_7.1

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट-बोमजीर राजमार्ग पर सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा बनाए गए सिसरी पुल का उद्घाटन किया। सिसरी नदी पुल जोनाई-पासीघाट-रानाघाट-रोइंग सड़क के बीच 200 मीटर लंबा पुल है, यह पुल सियांग और दिबांग घाटी के बीच बेहतर संपर्क प्रदान करेगा. यह अरुणाचल प्रदेश के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग थी
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • BRO के महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल.हरपाल सिंह; मुख्यालय: नई दिल्ली
  • BRO के संस्थापक: जवाहरलाल नेहरू
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

न्यायमूर्ति अब्दुलहामिद कुरैशी बने त्रिपुरा उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश

about - Part 2923_9.1
न्यायमूर्ति अकिल अब्दुलहमीद कुरैशी ने त्रिपुरा के उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। न्यायमूर्ति कुरैशी त्रिपुरा में स्थानांतरण किए जाने से पहले बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में सेवारत थे। भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाले सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति कुरैशी की नियुक्ति की सिफारिश की थी, लेकिन न्याय विभाग द्वारा सिफारिश को मंजूरी नहीं दी गई थी।

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

जस्टिस डॉ. रवि रंजन ने ली झारखंड के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ

about - Part 2923_11.1
न्‍यायमूर्ति डॉ. रवि रंजन ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। न्यायमूर्ति रंजन को झारखंड उच्च न्यायालय के 13वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश, अनिरुद्ध बोस को मई में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद से यह पद रिक्त था। जस्टिस डॉ. रवि रंजन पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश भी रह चुके।
उन्हें 14 जुलाई, 2008 को पटना उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। बाद में, उन्हें 16 जनवरी, 2010 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने एक साल की संक्षिप्त अवधि के लिए पटना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया। 



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • झारखंड के राज्यपाल: द्रौपदी मुर्मू; मुख्यमंत्री: रघुबर दास

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

CM योगी ने उत्तर भारत की पहली इथेनॉल उत्पादन, चीनी मिल का किया उद्घाटन

about - Part 2923_13.1
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर भारत की पहली गन्ने से इथेनॉल का उत्पादन करने वाली चीनी मिल का उद्घाटन किया। मिल का उद्घाटन गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र किया गया, जो उत्तर प्रदेश चीनी और गन्ना विकास निगम लिमिटेड की इकाई है। मिलें, जहां पहले लगभग 8,000 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया जाता था, अब यहां प्रतिदिन लगभग 50,000 क्विंटल से अधिक चीनी का उत्पादन किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तर प्रदेश की राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

गोताबाया राजपक्‍से जीते श्रीलंकन राष्‍ट्रपति का चुनाव

about - Part 2923_15.1
श्रीलंका के पूर्व रक्षासचिव गोताबाया राजपक्‍से ने राष्ट्रपति चुनाव जीता लिया है। वे पूर्व राष्‍ट्रपति महिंदा राजपक्‍से के भाई है। गोताबाया को कुल वैध मतों में से 52.25 प्रतिशत वोट मिले। श्रीलंका के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अंतिम मतगणना के अनुसार, उन्हें 69 लाख वोट मिले जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी सजित प्रेमदासा को लगभग 55 लाख 60 हजार वोट मिले। गोताबाया ने लिट्टे युद्ध की समाप्ति के दौरान रक्षा सचिव के रूप में कार्य किया था ।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • श्रीलंका की राजधानी: श्री जयवर्धनेपुरा कोटे; मुद्रा: श्रीलंकन रुपया
  • प्रधानमंत्री: रानिल विक्रमसिंघे
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

रेज़वाना चौधरी को ढाका में ICCR पुरस्कार से किया गया सम्मानित

about - Part 2923_17.1
बांग्लादेश की प्रसिद्ध रबींद्र संगीत की व्याख्याता रेज़वाना चौधरी बन्न्या को ढाका में प्रतिष्ठित ICCR पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार बांग्‍लादेश में भारत की उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित एक संगीत समारोह में प्रदान किया।
रेज़वाना चौधरी बन्न्या रबींद्र संगीत की एक प्रतिष्ठत व्‍याख्‍याता के रूप में जानी जाती हैं। वह गायन की अपनी विशिष्ट शैली के लिए लोकप्रिय हैं। उन्होंने शान्तिनिकेतन में प्रचलित गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश में एक संगीत विद्यालय शूरेर धारा की स्थापना की। 

ICCR प्रायोजित छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत विभिन्न भारतीय विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने वाले विदेशी छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षात्मक योगदान देने के लिए देने के लिए 2015 में प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार की स्थापना की गई।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

अग्नि-2 मिसाइल का पहली बार में हुआ सफल रात्रि परीक्षण

about - Part 2923_19.1
भारत ने ओडिसा के समुद्र तट डॉ. अब्‍दुल कलाम द्वीप से सतह से सतह पर मार करने वाले अग्नि-2 प्रक्षेपास्‍त्र का पहली बार रात में सफल परीक्षण किया है। अग्नि- II, एक मध्यवर्ती श्रेणी की बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) है, जिसे पहले ही सशस्त्र बलों में शामिल किया जा चुका है। 
परीक्षण के पूरे चरण पर बंगाल की खाड़ी के डाउन-रेंज क्षेत्र में एक बिंदु के पास स्थित अत्याधुनिक रडार, टेलीमेट्री अवलोकन स्टेशनों, इलेक्ट्रो-ऑप्टिक उपकरणों और दो नौसैनिक जहाजों द्वारा निगरानी रखी गई थी । यह परीक्षण सेना के विशेष रूप से गठित स्ट्रेटेजिक फोर्सेज कमांड (SFC) द्वारा किया गया था, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी.आर.डी.ओ. से विकसित यह बैलिस्टिक मिसाइल एक हजार किलोग्राम तक के परमाणु हथियार दो हजार किलोमीटर से भी अधिक दूरी तक ले जाने में सक्षम है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

AIBA एथलीटों आयोग की सदस्य बनी मुक्केबाज सरिता देवी

about - Part 2923_21.1
मणिपुर की लैशराम सरिता देवी, 5 महाद्वीपों के उन 6 मुक्केबाजों में शुमार हैं, जिन्हें AIBA एथलेटिक्स आयोग के सदस्य के रूप में चुना गया हैं। उन्होंने मुहम्मद अली की उपलब्धियों से प्रेरित होकर और वर्ष 2000 में बॉक्सिंग को कैरिएर बनाया था। वह मणिपुर पुलिस में डीएसपी है।

एथलेट्स कमीशन के सदस्यों का चुनाव रूस में चल रहे AIBA पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2019 के दौरान किया गया। दुनिया भर के मुक्केबाजों ने नए सदस्यों के लिए मतदान किया – यूरोप को छोड़कर चूँकि वहां दो प्रतिनिधि होते, बाकियों के लिए प्रत्येक महाद्वीप के अनुसार मतदान किया गया।


उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन मुख्यालय: लुसाने, स्विट्जरलैंड
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

Recent Posts

about - Part 2923_22.1
QR Code
Scan Me