केरल के आदित्य को बहादुरी के लिए भारत पुरस्कार से किया जाएगा सम्मनित

about – Page 2925_3.1
कोझिकोड के आदित्य के. बहादुरी के लिए भारत पुरस्कार पाने वाले केरल राज्य के पहले बालक बन गए हैं। ये राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कारों का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं, जो भारतीय बाल कल्याण परिषद द्वारा प्रदान किया जाता हैं। भारत पुरस्कार आदित्य को कालीकट विश्वविद्यालय पेंशनर्स फोरम के सदस्यों और उनके परिवारों को पहाड़ी रास्ते पर ले जा रही एक बस में लगी आग से 20 लोगों को बचाने के लिए दिया गया।
इसके अलावा राज्य के दो और बच्चे भी पुरस्कार दिए गए। मुहम्मद मोहसिन को तीन बच्चों की जान बचाने के लिए मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया है जबकि फतह को ट्रेन से एक महिला और  लड़की को बचाने के लिए  को पुरस्कार मिला। दोनों कोझिकोड के हैं।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केरल के मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन
  • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान
  • केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम
स्रोत: द हिंदू

विप्रो ने छात्रों को नई तकनीको पर प्रशिक्षण देने के लिए नैसकॉम के साथ की साझेदारी

about – Page 2925_5.1
विप्रो ने उभरती तकनीको पर छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए नैसकॉम के साथ भागीदारी की है। कार्यक्रम के तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा साइंस, इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स, साइबरसुरिटी जैसी तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। विप्रो भारत के इंजीनियरिंग कॉलेजों के 10,000 छात्रों को विप्रो के कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी प्रोग्राम– “TalentNext” के तहत प्रशिक्षित करेगा।
TalentNext का उद्देश्य छात्रों को प्रशिक्षित करने के लिए संकाय और शिक्षाविदो को तैयार कर इंजीनियरिंग शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। इस कार्यक्रम को नैस्कॉम प्लेटफॉर्म फ्यूचर स्किल्स के माध्यम से सीधे छात्रों तक पहुंचाया जाएगा। “फ्यूचर स्किल्स” उद्योग-शिक्षा कौशल के बीच सेतु का काम करता है और छात्रों को नई-पुरानी तकनीकों को सीखने में मदद करता है।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

बांग्लादेश में भारत के प्रसिद्ध पुरातत्वविद् नागास्वामी को किया गया सम्मानित

about – Page 2925_7.1
जाने-माने पुरातत्वविद् आर. नागास्वामी को बांग्लादेश के ढाका में आयोजित सिल्वर जुबली अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया। वह एक भारतीय इतिहासकार, पुरातत्वविद और एपिग्राफिस्ट हैं। उन्होंने तमिलनाडु पुरातत्व विभाग के संस्थापक-निदेशक के रूप में कार्य किया। 2018 में उन्हें भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यक्रम EChO Network का हुआ शुभारंभ

about – Page 2925_9.1
भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. कृष्णसामी विजयराघवन ने नई दिल्ली में “EChO Network” नामक एक राष्ट्रीय कार्यक्रम आरंभ किया। EChO नेटवर्क भारत में विभिन्न विषयों में नेतृत्व को गति प्रदान करने वाला कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों, सरकार को बढ़ते अनुसंधान, ज्ञान एवं भारतीय पारिस्थितिकी और पर्यावरण के क्षेत्रों में समस्याओं को हल करने के बारे में जागरूकता लाना है।

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

एस जयशंकर ने ईरान में 19 वें संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता

about – Page 2925_11.1
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री के साथ 19वें संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस बैठक का आयोजन ईरान की राजधानी तेहरान में किया गया। बैठक में सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई, और रणनीतिक चाबहार परियोजना में तेजी लाने पर भी सहमति व्यक्त की। चाबहार बंदरगाह भारत, ईरान और अफगानिस्तान द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया जा रहा है। यह ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में हिंद महासागर पर स्थित है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ईरान की राजधानी: तेहरान; मुद्रा: रियाल; राष्ट्रपति: हसन रूहानी
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने सिक्किम IFFCO के दो IPUs का किया शिलान्यास

about – Page 2925_13.1
सिक्किम के मुख्यमंत्री ने पूर्वी सिक्किम के रंगपो में सिक्किम इफको ऑर्गेनिक्स लिमिटेड की दो एकीकृत जैविक खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की आधारशिला रखी। सिक्किम इफको ऑर्गेनिक्स लिमिटेड दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक सहका‍री संस्‍था, इफको और सिक्किम सरकार का संयुक्‍त उद्यम है।
इसका उद्देश्य सिक्किम तथा देश के अन्‍य पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के जैविक उत्पादों को बढ़ावा देना और जैविक उर्वरक के बाजार को मजबूत करना हैं। 
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • सिक्किम के मुख्यमंत्री: प्रेम सिंह तमांग; राज्यपाल: गंगा प्रसाद
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

भारत ने नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल स्कूल में किया बालिका छात्रावास निर्माण

about – Page 2925_15.1
भारत ने नेपाल सशस्त्र पुलिस बल स्कूल, कीर्तिपुर, नेपाल के लिए बालिका छात्रावास (गर्ल्स हॉस्टल) का निर्माण किया है। भारतीय दूतावास में मिशन के उप-प्रमुख डॉ. अजय कुमार ने दो मंजिला छात्रावास भवन का उद्घाटन किया। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल स्कूल, नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के कल्याण सेवा केंद्र के तहत बनाया गया एक शैक्षणिक संस्थान है।
इस स्कूल की स्थापना 2005 में की गई थी और जिसमे 21 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं। इस दो मंजिला गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण भारत सरकार की 40.42 मिलियन नेपाली रुपए की अनुदान सहायता के किया गया है। 
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नेपाल के प्रधानमंत्री: के पी शर्मा ओली; राजधानी: काठमांडू
  • नेपाल के राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडारी; मुद्रा: नेपाली रुपया
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

मोनिशा घोष होंगी अमेरिका में FCC की पहली महिला सीटीओ

about – Page 2925_17.1
भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक डॉ. मोनिशा घोष को अमेरिकी सरकार के महत्वपूर्ण संघीय संचार आयोग (FCC) की पहली महिला प्रमुख प्रौद्योगिकी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे एफसीसी के अध्यक्ष भारतीय मूल के अमरीकी अजीत पाई और एजेंसी को प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग से जुड़े मु्द्दों पर सुझाव देंगी। डॉ. घोष 13 जनवरी को कार्यभार संभालेंगी। उन्हें डॉ. एरिक बर्गर की जगह नियुक्त किया गया हैं।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

इंटीग्रल कोच कारखाना ने बनाया नया रिकॉर्ड 215 दिनों में किया 3000 कोच का निर्माण

about – Page 2925_19.1
भारतीय रेलवे के इंटीग्रल कोच कारखाना (ICF) ने 215 दिनों में 3000 कोचो का निर्माण करने का नया रिकॉर्ड कायम किया है। रेलवे के 64 साल पुराने सवारी डिब्‍बा कारखाना ने वर्ष 2018-19 में 289 दिनों में 3,000 कोचो का निर्माण करने का अपने ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है और सबसे बड़े कोच कारखाने के रूप में दुनिया में अपनी साख बनाए हुई हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इंटीग्रल कोच फैक्ट्री का मुख्यालय: चेन्नई, तमिलनाडु
  • स्थापित: 2 अक्टूबर 1955
स्रोत: द हिंदू

मीराबा लुवांग ने जीता बांग्लादेश जूनियर इंटल बैडमिंटन टूर्नामेंट

about – Page 2925_21.1
भारत के मीराबा लुवांग ने ढाका के बांग्लादेश जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2019 में पुरूषों का सिंगल्‍स खिताब अपने नाम कर लिया है। शीर्ष वरीयता प्राप्‍त मणिपुर के मीराबा ने फाइनल में केन योंग ओंग को 21-14, 21-18 से मात दी।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF