Home   »   भारत ने नेपाल के सशस्त्र पुलिस...

भारत ने नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल स्कूल में किया बालिका छात्रावास निर्माण

भारत ने नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल स्कूल में किया बालिका छात्रावास निर्माण |_3.1
भारत ने नेपाल सशस्त्र पुलिस बल स्कूल, कीर्तिपुर, नेपाल के लिए बालिका छात्रावास (गर्ल्स हॉस्टल) का निर्माण किया है। भारतीय दूतावास में मिशन के उप-प्रमुख डॉ. अजय कुमार ने दो मंजिला छात्रावास भवन का उद्घाटन किया। नेपाल सशस्त्र पुलिस बल स्कूल, नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के कल्याण सेवा केंद्र के तहत बनाया गया एक शैक्षणिक संस्थान है।
इस स्कूल की स्थापना 2005 में की गई थी और जिसमे 21 प्रतिशत से अधिक छात्राएं हैं। इस दो मंजिला गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण भारत सरकार की 40.42 मिलियन नेपाली रुपए की अनुदान सहायता के किया गया है। 
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नेपाल के प्रधानमंत्री: के पी शर्मा ओली; राजधानी: काठमांडू
  • नेपाल के राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडारी; मुद्रा: नेपाली रुपया
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *