पुर्तगाल ने गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार शुरू करने की कि घोषणा

about - Part 2921_3.1
पुर्तगाली प्रधानमंत्री अंतोनियो कोस्टा ने गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार आरंभ करने की घोषणा की है। पुर्तगाल प्रत्येक वर्ष महात्मा गांधी के आदर्शों को शाश्वत बनाए रखने के लिए उनके विचारों और उद्धरणों से प्रेरित होकर गांधी नागरिकता शिक्षा पुरस्कार देगा। इस पुरस्कार के पहले संस्करण को पशु कल्याण के लिए समर्पित किया जाएगा क्योंकि महात्मा गांधी का कहना था कि किसी भी राष्ट्र की महानता का पता पशुओं के प्रति उसके व्यवहार और देखभाल से लगाया जा सकता है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पुर्तगाल राजधानी: लिस्बन; पुर्तगाल मुद्रा: यूरो
स्रोत: द हिंदू

अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस: 20 दिसंबर

about - Part 2921_5.1
विश्व स्तर पर हर साल 20 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस मनाया जाता है।  22 दिसंबर 2005 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के  प्रस्ताव 60/209 द्वारा मानव एकता को एकजुटता के मौलिक और सार्वभौमिक अधिकारों के रूप में चिन्हित किया था।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-


ये दिवस मनाया जाता हैं-

  • विविधता में एकता दर्शाने के लिए
  • विभिन्न सरकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए समझौतों को याद दिलाने के लिए
  • लोगों के बीच एकजुटता के महत्व को बताने के लिए
  • सतत विकास के लिए लोगों, सरकारों को प्रेरित करने के लिए
  • गरीबी ख़त्म करने के नए रास्ते तलाशने के लिए
  • लोगों को गरीबी, भुखमरी, बीमारियों से बाहर निकालने के लिए
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

चेन्नई कॉर्पोरेशन ने देश में पहला अपशिष्ट लेन-देन पोर्टल किया शुरू

about - Part 2921_7.1
चेन्नई कॉर्पोरेशन ने तमिलनाडु में पहला अपशिष्ट लेन-देन पोर्टल “मद्रास वेस्ट एक्सचेंज” (www.madraswasteexchange.com) की शुरुआत की हैं, जिसमे नगरपालिका ठोस अपशिष्ट ऑनलाइन खरीदने और बेचने की सुविधा देगी। पहले इसे तीन महीनों के लिए पायलट परियोजना के तौर पर चलाया जाएगा। लोगो एवं अपशिष्ट पुनर्नवीनीकरण करने वालो की प्रतिक्रिया के आधार पर बाद में वेबसाइट में अधिक सुविधाएँ जोड़ी जाएंगी।
मद्रास वेस्ट एक्सचेंज, वेब पोर्टल और एक एप्लिकेशन है, जिसे स्मार्ट सिटी मिशन अवधारणा के तहत केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सहयोग से तैयार किया गया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): हरदीप सिंह पुरी
स्रोत: द हिंदू

कोच्चि पोर्ट पर अपहरण रोधी का हुआ आयोजन

about - Part 2921_9.1
भारतीय तट रक्षक, कोचिन पोर्ट ट्रस्‍ट और अन्‍य हितधारकों की सहायता से भारतीय नौसेना ने बड़े पैमाने पर कोच्चि पोर्ट पर अपहरण रोधी अभ्‍यास संचालित किया। इस अभ्‍यास का कोड नाम “अपहरण “ था जिसमें भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और कोचीन पोर्ट ट्रस्ट के 12 से अधिक जहाजों और हेलीकाप्टरों सहित कई एजेंसियों ने भाग लिया।
अपहरण का उद्देश्य राष्‍ट्र विरोधी ताकतों द्वारा किसी जहाज को अपहरण करने को ध्‍यान में रखते हुए प्रतिक्रियात्‍मक/कार्रवाई व्‍यवस्‍था/तैयारी में एकरूपता लाने के लिए इस अभ्‍यास का आयोजन किया गया था, तटरक्षा के लिए व्‍यावसायिक जहाज का अपहरण एक गंभीर चुनौती है। इस पर कार्रवाई के लिए संसाधनों के समन्‍वय तथा राज्‍य सरकार समेत सभी हितधारकों के प्रयासों की आवश्‍यकता होती है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय तटरक्षक की स्थापना: 18 अगस्त 1978
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • आदर्श वाक्य : Vayam Rakṣ āmaḥ (We protect)
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

एचडीएफसी बैंक ने 100 बिलियन डॉलर बाजार पूंजी का आकड़ा किया पार

about - Part 2921_11.1
एचडीएफसी बैंक बाजार पूंजी के मामले में सौ बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी भारतीय कंपनी बन गयी है। इसी के साथ एचडीएफसी बैंक सौ बिलियन पूंजी समूह में शामिल हो गया है जिमसे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड 140.74 बिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) 114.60 बिलियन डॉलर मार्केट कैप के साथ पहले ही शामिल  है। 
इस उपलब्धि के साथ, एचडीएफसी बैंक अब दुनिया की सबसे अधिक पूंजी कंपनियों की सूची में 110 वें स्थान पर पहुँच गया है। एचडीएफसी बैंक दुनिया के सबसे प्रतिष्ट बैंकों और वित्तीय कंपनियों की सूची में जिनकी बाजार पूंजी 100 बिलियन डॉलर से अधिक हैं, उसमे 26 वें स्थान पर है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक: आदित्य पुरी; मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
स्रोत: लाइव मिंट

Apple, Amazon और Google ने स्मार्ट उत्पादों के निर्माण के लिए की साझेदारी

about - Part 2921_13.1
“अमेंजोंन”, “ऐप्पल” और “गूगल” ने अपने स्मार्ट होम  उत्पादों के बीच बेहतर अनुकूलता बनाने के लिए साझेदारी करने की घोषणा की है। इसमें ज़िगबी एलायंस, जिसके सदस्यों में IKEA और NXP सेमीकंडक्टर्स शामिल हैं,वे भी इस परियोजना में सहयोग करेंगे, जिसका शीर्षक ‘Connected Home over IP’ होगा।
साझेदारी का उद्देश्य उत्पाद निर्माताओं के लिए ऐसे उत्पादों का निर्माण करने को आसान बनाना है जो स्मार्ट होम और वॉयस सेवाओं जैसे – एलेक्सा, सिरी और Google Assistant के अनुकूल हों।
स्रोत: द हिंदू

ओडिशा सरकार ने ‘जलसाथी’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

about - Part 2921_15.1
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के सभी घरों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ‘जलसाथी’ कार्यक्रम शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘JalSathi’ ऐप भी लॉन्च की। ओडिशा जल निगम ने कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए भुवनेश्वर के महिला संघों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। जलसाथी पहल का उद्देश्य नल कनेक्शन के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

इन्फोसिस ने ब्लॉकचेन-आधारित वितरित ऐप्लिकेशन की लॉन्च

about - Part 2921_17.1
इन्फोसिस ने ब्लॉकचेनआधारित तीन वितरित ऐप्लिकेशन लॉन्च करने की घोषणा की है। ये ऐप्लिकेशन सरकारी सेवाओं, बीमा और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन जैसे क्षेत्रो के लिए समर्पित होगी। ऐप्लिकेशन व्यापार निवेश के लिए निवेश (ROI) एनालिटिक्स पर भविष्य मिलने वाले रिटर्न से लैस हैं जो कई उद्योग-विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के अनुरूप होगी।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इन्फोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक: सलिल पारेख
  • मुख्यालय: बेंगलुरु
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

Peugeot SA और Fiat Chrysler ने विलय के लिए किया करार

about - Part 2921_19.1
फ्रांस की “Peugeot SA” और अमेरिकी-इटैलियन “Fiat Chrysler” कार निर्माता कम्पनियों ने दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ऑटो निर्माता कंपनी बनने की दिशा में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों कंपनियों ने 50-50 फीसदी की हिस्सेदारी में आपसी विलय के साथ दुनिया की बिक्री संख्या के हिसाब से विश्व की चौथी और बिक्री आय के हिसाब से तीसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता बनाने के बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं । दोनों संस्थाओं का संयुक्त राजस्व करीब 170 बिलियन यूरो यानी 190 मिलियन डॉलर के करीब होगा। 
इस संयुक्त समूह का मुख्यालय नीदरलैंड में होगा। फिएट Chrysler के प्रमुख जॉन एल्कैन नई इकाई के अध्यक्ष और PSA के कार्लोस तवारेस मुख्य कार्यकारी होंगे।
स्रोत: डीडी न्यूज़

आईसीसी ने एस मंधाना को 2019 की वनडे और टी 20 टीम में किया शामिल

about - Part 2921_21.1
भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की एकदिवसीय और टी 20 टीमों में शामिल किया गया। उनके के साथ एकदिवसीय टीम में झूलन गोस्वामी, पूनम यादव और शिखा पांडे को शामिल किया गया हैं और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की टी 20 टीम में जगह दी गई हैं।
मंधाना ने भारत के लिए 51 एकदिवसीय और 66 T20I मैच इसके अलावा कुछ टेस्ट मैच भी खेले हैं। उनके नाम T20I और ODI में कुल 3476 रन है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ICC CEO: मनु साहनी; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me