असम सरकार ने 30 साल बाद नई भूमि नीति 2019 की जारी

about - Part 2918_3.1
असम के मुख्यमंत्री सर्वानन्‍द सोनोवाल ने राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा तैयार नई भूमि नीति 2019 जारी की। राज्‍य मंत्रिमंडल ने  पिछले महीने की 21 तारीख को यह नीति मंजूर की थी और इसे राजस्‍व और आपदा प्रबंधन विभाग ने तीस वर्ष बाद तैयार किया है। पिछली नीति 1989 में तैयार की गई थी।
राज्‍य सरकार ने मूल निवासियों के हितों की रक्षा पर विशेष बल दिया है। उन्‍होंने कहा कि इस नीति से भूमि आवंटनों और चकबंदी सम्‍बंधी जटिलताएं दूर करने में मदद मिलेगी।   
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • असम के राज्यपाल: जगदीश मुखी
  • असम की राजधानी: दिसपुर
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

प्रकाश जावड़ेकर ने IFFI 2019 में फिल्म बाजार का किया उद्घाटन

about - Part 2918_5.1
राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित फिल्म बाजार का उद्घाटन सूचना और प्रसारण मंत्री द्वारा भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के स्वर्ण जयंती संस्करण के अवसर पर किया गया।
फ़िल्म बाज़ार दक्षिण एशियाई और अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समुदायों के बीच रचनात्मक और वित्तीय सहयोग को प्रोत्साहित करता है। पिछले वर्षों में, लंच बॉक्स, मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ, चौथी कूट, क़िस्सा, मिस लवली, दम लगाके हईशा और थिथी जैसी फ़िल्में बाज़ार के किसी-न-किसी कार्यक्रमों के माध्यम से जुडी हुई हैं।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • सूचना और प्रसारण मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

इलावेनिल और दिव्यांश पंवार ने ISSF विश्व कप में जीते स्वर्ण पदक

about - Part 2918_7.1
इलावेनिल वालारिवन और दिव्यांश पंवार ने चीन के पुतियान में ISSF विश्व कप के पहले दिन भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की। 20 वर्षीय इलावेनिल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके बाद, पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में युवा दिव्यांश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता । वर्तमान में भारत 3 स्वर्ण पदक के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर है, इसके बाद चीन 2 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य के साथ दुसरे स्थान पर हैं।

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

वर्ल्ड टेलीविजन डे : 21 नवंबर

about - Part 2918_9.1

वर्ल्ड टेलीविजन डे प्रत्येक वर्ष 21 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिवस संचार माध्यम की भूमिका के लिए दिन मनाया जाता है। इस दिन, पत्रकार, लेखक, ब्लॉगर और इस माध्यम से जुड़े अन्य लोग इक्कठा होकर संचार और वैश्वीकरण में टेलीविजन को प्रोत्साहन देने की दिशा पर चर्चा करते हैं। 
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

वर्ल्ड फिलॉस्पी डे : 21 नवंबर

about - Part 2918_11.1
वर्ल्ड फिलॉस्पी डे प्रत्येक वर्ष नवंबर के तीसरे गुरुवार को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस वर्ष यह 21 नवंबर को मनाया गया। यूनेस्को की तरफ से कहा गया है कि इस दिन का मकसद लोगों को उनके विचार प्रकट करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकी सभी संस्कृति के लोग एक दूसरे के विचारों की इज्जत करें और उस पर विश्ववास करें। 2019 संस्करण का उद्देश्य सामाजिक परिवर्तनों का समर्थन करने वाली समकालीन चुनौतियों पर वैश्विक बहस में क्षेत्रीय सहयोग प्राप्त करना है। वर्ल्ड फिलॉस्पी डे की शुरुआत यूनेस्को द्वारा 2002 में की गई थी।
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

मनु भाकर ने ISSF विश्व कप फाइनल में जीता स्वर्ण पदक

about - Part 2918_13.1
भारत की मनु भाकर ने महिलाओ की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के विश्व कप फाइनल में इतिहास रच दिया । उन्होंने इस साल टूर्नामेंट में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। चीन के पुतियान में इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन के फाइनल में 244.7 अंक के साथ सोने का तमगा हासिल किया। वहीँ सर्बिया की जोराना अरुणोविच ने रजत जीता जबकि चीन की वांग कियांग ने कांस्य हासिल किया। 
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गेट्स फाउंडेशन के साथ की साझेदारी

about - Part 2918_15.1
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (BMGF) के साथ सहयोग के ज्ञापन (MoC) पर हस्ताक्षर किए। MoC के तहत, गेट्स फाउंडेशन सरकार के साथ मिलकर काम करते हुए नवाचार, सर्वोत्तम प्रयासों और निष्पादन प्रबंधन को बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ अपने अनुदानग्राही संगठनो और अन्य साझेदारों के माध्यम से तकनीकी, प्रबंधन और प्रोग्राम डिजाइन सहायता प्रदान करेगा।
फाउंडेशन नवजात और शिशु मृत्यु दर को कम करने, पोषण सेवाओं में सुधार और टीकाकरण पहुंच बढ़ाने जैसे प्राथमिक स्वास्थ्य पहलुओं को मजबूत करने की दिशा में मंत्रालय का सहयोग करेगा।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री: हर्षवर्धन
स्रोत: द लाइवमिंट

कोलकाता ‘Third Umpire’ RT-PCR मशीनें स्थापित करने वाला बना पहला राज्य

about - Part 2918_17.1
कोलकाता नगर निगम (KMC) ने डेंगू, तपेदिक और स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों का जल्द पता लगाने के लिए भारत में इस तरह की पहली उच्च दर्जे की रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन-पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन (RT-PCR) मशीनें स्थापित की हैं। ये मशीनें मेडिकल रिपोर्ट और रक्त जाँच प्रतिकूल स्थितियों में ‘तीसरे अंपायर’ के रूप में करेंगी। इसका उद्देश्य बीमारी के सटीक कारण का पता लगाने के लिए रक्त जाँच की सटीक डीएनए रिपोर्ट देना है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पश्चिम बंगाल के राज्यपाल : जगदीप धनखड़ 
  • बंगाल की सीएम : ममता बनर्जी 
स्रोत: न्यूज18

संसद मे पारित हुआ जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक (संशोधन) विधेयक 2019

about - Part 2918_19.1
संसद में जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक (संशोधन) विधेयक, 2019 पारित हो गया। इसका उद्देश्य जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक अधिनियम, 1951 विधेयक में संशोधन करना है। इस विधेयक में भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस के अध्‍यक्ष को न्‍यास का स्थायी सदस्य बनाए जाने से संबंधित धारा को हटाने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अथवा जहां विपक्ष का ऐसा कोई नेता नहीं हो, तो ऐसे में सदन में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता को न्‍यास का ट्रस्टी बनाया जाना शामिल हैं। साथ ही विधेयक में यह संशोधन भी किया गया है कि नामित न्‍यासी को पांच साल की अवधि समाप्त होने से पहले भी केंद्र सरकार द्वारा बिना कारण बताये हटाया जा सकता है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

IRCTC और KSTDC ने गोल्डन चैरियेत ट्रेन सेवा शरू करने के लिए मिलाया हाथ

about - Part 2918_21.1
कर्नाटक राज्य पर्यटन विकास निगम (KSTDC) ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के साथ गोल्डन चैरियेत ट्रेन (शाही रथ) की मार्केटिंग और परिचालन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। मार्च 2020 से शानदार गोल्डन चैरियेत ट्रेन शुरू हो जाएगी।
गोल्डन चैरियेत दक्षिण भारत की एकमात्र लक्जरी ट्रेन है। गोल्डन चैरियेत को 2008 में कर्नाटक सरकार और भारतीय रेलवे की संयुक्त पहल के रूप में आरंभ किया गया था। यह 18-डब्बो वाली एक लंबी ट्रेन है जिसमें 44 अतिथि कमरे हैं। इस ट्रेन में एक बार में 84 यात्री सफ़र का आनंद ले सकते हैं।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IRCTC की मूल संगठन: भारतीय रेलवे
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
स्रोत: द लाइवमिंट

Recent Posts

about - Part 2918_22.1
QR Code
Scan Me