गुलू मीरचंदानी को CEAMA ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित

about - Part 2896_3.1
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एप्लायंसेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने गुलू मीरचंदानी को “लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया है। गुलू मीरचंदानी Mirc Electronics Ltd. (ओनिडा) के संस्थापक अध्यक्ष हैं। उन्हें कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में उनके व्यापक योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। वह तीन दशकों से भी अधिक समय से कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के साथ जुड़े हुए है।
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायन्सेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (CEAMA) कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और ड्यूरेबल्स सेक्टर का एक अखिल भारतीय संगठन है। यह तीन दशकों से  भी ज्यादा समय से अस्तित्व में है।
स्रोत: द हिंदू

सुनील शेट्टी बने राष्ट्रीय डोपिंग रोघी एजेंसी (NADA) के ब्रांड एंबेसडर

about - Part 2896_5.1
अभिनेता सुनील शेट्टी को राष्ट्रीय डोपिंग रोघी एजेंसी (NADA) का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है। इस कदम से डोपिंग रोधी संस्था को उम्मीद है कि उनकी लोकप्रियता से देश में खेलो को डोपिंग से निजात करने में मदद मिलेगी। इस वर्ष 150 से अधिक एथलीटों डोप परीक्षण में नाकाम रहे, हालांकि इस सूची में एक-तिहाई से अधिकतर नाम बॉडी बिल्डर्स के थे।
टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए जाने के आठ महीने से कम समय के पहले इस प्रकार के संकेत अच्छी खबर नहीं है। इस साल की शुरुआत में वाडा द्वारा राष्ट्रीय डोपिंग रोधी प्रयोगशाला का निलंबन एक बड़ी समस्या है, क्योंकि अब राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी द्वारा एथलीटों से एकत्र किए गए डोप नमूने को परीक्षण के लिए भारत के बाहर  भेजना होगा।
स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

नेपाल में 13वें दक्षिण एशियाई खेलों का हुआ समापन

about - Part 2896_7.1
नेपाल में 13वें दक्षिण एशियाई खेलों का समापन हो गया । भारत इन खेलो में 174 स्वर्ण, 93 रजत और 45 कांस्य सहित 312 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा। इन खेलों में मेजबान नेपाल दूसरे और श्रीलंका तीसरे स्थान पर रहा। दस दिनों तक चलने वाले दक्षिण एशिया के इस सबसे बड़े खेल आयोजन में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका, पाकिस्तान और मालदीव के करीब 2700 से अधिक एथलीटों ने 1119 पदक जीते। इन 26 स्पर्धाओं का आयोजन काठमांडू, पोखरा और जनकपुर में किया गया था।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेपाल के प्रधानमंत्री: के पी शर्मा ओली; राजधानी: काठमांडू
  • नेपाल के राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडारी; नेपाल की मुद्रा: नेपाली रुपया
स्रोत: डीडी न्यूज़

ओडिसा में बनाई जाएगी 45 नई फास्ट ट्रैक अदालतें

about - Part 2896_9.1
ओडिसा में महिलाओं और बच्चों से संबंधित मामलों की सुनवाई तेजी से करने के लिए 45 नई फास्ट ट्रैक अदालतें बनाई जाएंगी। इनमे 21 अदालतें महिलाओं के यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई करेंगी। जबकि शेष 24 फास्ट ट्रैक अदालतें बच्चों के प्रति यौन अपराधों के मामलों से संबद्ध होगी। राज्य सरकार ने यह फैसला दुष्कर्म के मामलों की तेजी से सुनवाई और निपटान के लिए एक हजार से अधिक फास्ट ट्रैक अदालतें बनाने के केन्द्र के कार्यक्रम के बाद किया है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-


  • उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस प्रत्येक वर्ष 01 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • ओडिशा के सीएम: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल
  • स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    इथियोपिया के PM को नोबेल शांति पुरस्कार से किया गया सम्‍मानित

    about - Part 2896_11.1
    इथियोपिया के प्रधान मंत्री अबी अहमद को अंतर्राष्ट्रीय शांति और सहयोग में योगदान के लिए 2019 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार अब तक प्रदान किया गया 100वां पुरस्‍कार था। नोबेल शांति पुरस्कार के रूप में एक प्रमाणपत्र, स्वर्ण पदक और 9 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (850,000 यूरो) का चेक दिया जाता है। नोबेल कमेटी ने अक्टूबर में इथियोपिया और इरीट्रिया के बीच लंबे समय से चल रहे संघर्ष को सुलझाने के प्रयासों में महत्‍वपूर्ण योगदान के लिए इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को सम्मानित करने की घोषणा की थी।
    उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • इथियोपिया की राजधानी: अदीस अबाबा; मुद्रा: इथियोपियाई बीर
    स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    दिल्ली में हिंद महासागर संवाद और दिल्ली संवाद का किया जाएगा आयोजन

    about - Part 2896_13.1
    विदेश मंत्रालय नई दिल्ली में 13 से 14 दिसंबर तक छठे हिंद महासागर संवाद और ग्यारवें दिल्ली संवाद का आयोजन करेगा। यह पहला मौका होगा जब इन दोनों आयोजनों को एक साथ आयोजित किया जाएगा। हिंद महासागर संवाद का विषय “Indo-Pacific: Re-imagining the Indian Ocean through an Expanded Geography”, है, जबकि दिल्ली संवाद का विषय “Advancing Partnership in Indo-Pacific” है। इस वर्ष का विषय इंडो-पैसिफिक के रणनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में अवधारणा की बढ़ती पहचान को बनाए रखने पर केन्द्रित है।
    स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

    इसरो पृथ्वी निगरानी उपग्रह RISAT-2BR1 का करेगा प्रक्षेपण

    about - Part 2896_15.1
    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अपने पृथ्वी निगरानी उपग्रह RISAT-2BR1 को PSLV-C48 यान से सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा के पहले लॉन्च पैड (FLP) से प्रक्षेपित करेगा। RISAT-2BR1, एक रडार इमेजिंग पृथ्वी निगरानी उपग्रह है जिसका वजन लगभग 628 किलोग्राम है, इसे 37 डिग्री के झुकाव पर 576 किमी की कक्षा में भेजा जाएगा।
    PSLV-C48, PSLV का 50वां मिशन है, जिसके जरिए इस्राइल, इटली, जापान और अमेरिका के 9 उपग्रहों को भी प्रक्षेपित किया जाएगा। इन अंतरराष्ट्रीय उपग्रहों को न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ वाणिज्यिक व्यवस्था के तहत लॉन्च किया जा रहा है।
    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • इसरो के निदेशक: सिवन, मुख्यालय: बेंगलुरु, स्थापना: 1969
    स्रोत: डीडी न्यूज़

    अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस: 11 दिसंबर

    about - Part 2896_17.1
    प्रत्येक वर्ष 11 दिसंबर को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस मनाया जाता है। इस दिन शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2003 में पहाड़ों के सतत विकास को प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी। 2019 के IMD का विषय “माउंटेन मैटर फॉर यूथ” है।
    अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस यह उजागर करने का मौका है कि पहाड़ों में रहने वाले ग्रामीण युवाओं का जीवन कितना कठिन होता है। पहाड़ों से होने वाला पलायन कृषि, भूमि क्षरण और प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं की क्षति का कारण बनता है। शिक्षा एवं प्रशिक्षण, बाजार पहुंच, विविध रोजगार के अवसर और अच्छी सार्वजनिक सेवाओ से  पहाड़ों के युवाओं का उज्जवल भविष्य तय किया जा सकता हैं। इस वर्ष का विषय युवाओं पर केंद्रित है जो भविष्य के नेतृत्व के रूप में आगे आ सकें और पहाड़ और पहाड़ी लोगो को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास की मुख्य धारा से जोड़ सके और अधिक ध्यान, निवेश और निरंतर अनुसंधान प्रदान कर सके।
    स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

    NBF ने अर्नब गोस्वामी को चुना अपना नया अध्यक्ष

    about - Part 2896_19.1
    देश के 78 से अधिक समाचार चैनलों के संघ न्यूज ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन (NBF) ने रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को अपने गवर्निंग बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में चुना है। NBF 14 भाषाओं में 78 समाचार चैनलों का निकाय हैं, जो 25 राज्यों के प्रसारकों का प्रतिनिधित्व करता है। समाचार सामग्री पर पारदर्शी लाने के लिए नए स्व-नियामक संगठन की घोषणा जनवरी 2020 के अंत तक की जाएगी।

    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स फेडरेशन का गठन: जुलाई 2007

    स्रोत: न्यूज18

    एक्जिम बैंक रक्षा खरीद के लिए बांग्लादेश को देगा 500 मिलियन डॉलर का कर्ज

    about - Part 2896_21.1
    भारत का एक्ज़िम बैंक (एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक ऑफ़ इंडिया) पड़ोसी देश सहयोग के तहत बांग्लादेश को रक्षा-संबंधी उपकरण के लिए 500 मिलियन डॉलर (3561 करोड़ रुपये) का लाइन ऑफ क्रेडिट (LoC) प्रदान करेगा। एक्ज़िम बैंक ने इस संबंध में 11 अप्रैल, 2019 को बांग्लादेश के सशस्त्र बल प्रभाग (AFD) के साथ समझौता किया हैं। समझौता 7 नवंबर, 2019 से प्रभावी हो गया और ऋण की उपयोगिता अवधि हस्ताक्षर करने की तिथि से 10 वर्ष है। 
    इस ऋण समझौते के तहत, भारत से वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात के वित्तपोषण को विदेश व्यापार नीति (FTP) के अधीन होंगी। कुल ऋण में से, अनुबंध का 75 फीसदी हिस्सा विक्रेता द्वारा लागू किया जाएगा और शेष 25% बांग्लादेश सहित भारत के बाहर से अनुबंध के प्रयोजन के लिए विक्रेता द्वारा खरीदा जाएगा। खरीद की प्रकृति के आधार पर अनुबंध की कीमत 75% से 65% तक कम की जा सकती है।

    उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • एक्ज़िम बैंक की स्थापना: 1 जनवरी 1982
    • एक्ज़िम बैंक मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
    • एक्ज़िम बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): डेविड रस्किनथा
    स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

    Recent Posts

    about - Part 2896_22.1
    QR Code
    Scan Me