इंदौर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की पहली दो तिमाहियों में मारी बाजी

about - Part 2872_3.1
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के पहली और दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है। दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में इंदौर लगातार दोनो तिमाहियों में स्वच्छता चार्ट में सबसे ऊपर है, जबकि कोलकाता का सबसे नीचे पायदान पर हैं । वही जमशेदपुर ने 1 लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में दोनो तिमाहियों में स्वच्छता चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
पहली बार रैंकिंग को लीग प्रारूप में जारी किया गया और शहर की आबादी के आधार पर तीन तिमाहियों (अप्रैल से जून, जुलाई से सितंबर और अक्टूबर से दिसंबर 2019) में बाँटा गया था। रैंकिंग संचयन, परिवहन, प्रसंस्करण और कचरे के निपटान पर आधारित थी।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के कुछ मुख्य नतीजे:-

पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शीर्ष तीन शहर:

    1. इंदौर (मध्य प्रदेश)
    2. भोपाल (मध्य प्रदेश)
    3. सूरत (गुजरात)

        दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शीर्ष तीन शहर:

          1. इंदौर (मध्य प्रदेश)
          2. राजकोट (गुजरात)
          3. नवी मुंबई (महाराष्ट्र)

              पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में एक लाख से 10 लाख आबादी वाले शीर्ष तीन शहर

                1. जमशेदपुर (झारखंड)
                2. नई दिल्ली

                  दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में एक लाख से 10 लाख आबादी वाले शीर्ष तीन शहर:
                  1. जमशेदपुर (झारखंड)
                  2. चंद्रपुर (महाराष्ट्र)
                  कैंटोनमेंट बोर्डों के बीच, पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में रैंकिंग इस प्रकार थी:
                  1. सेंट थॉमस माउंट कैंटोनमेंट (तमिलनाडु)
                  2. झांसी छावनी (उत्तर प्रदेश)
                  3. दिल्ली छावनी (दिल्ली)
                  कैंटोनमेंट बोर्डों के बीच, दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर)  में रैंकिंग इस प्रकार थी:

                    1. दिल्ली छावनी बोर्ड (दिल्ली)
                    2. झांसी छावनी बोर्ड (उत्तर प्रदेश)
                    3. जालंधर छावनी बोर्ड (पंजाब)

                        हैदराबाद का सिकंदराबाद कैंटोनमेंट बोर्ड का प्रदर्शन सबसे खराब रहा।

                        उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

                        • आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): हरदीप सिंह पुरी
                        स्रोत: द हिंदू

                        एसीसी ने वी के यादव को रेलवे बोर्ड का चेयरमैन पुनर्नियुक्ति करने की दी मंजूरी

                        about - Part 2872_5.1
                        कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने वी के यादव के रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के रूप में पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए की गई है। उन्होंने 1 जनवरी, 2019 को अश्वनी लोहानी से रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार संभाला था। इससे पहले वो दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के महाप्रबंधक का पद संभाल रहे थे।
                        वह एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं और जो इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स के 1980 बैच के इंजीनियर हैं।
                        स्रोत: लाइव मिंट

                        इस वर्ष बेंगलुरु में होगा भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन

                        about - Part 2872_7.1
                        बेंगलुरु में इस वर्ष भारतीय विज्ञान कांग्रेस का 107 वां संस्करण आयोजित किया जाएगा। यह नौवां मौका होगा जब बेंगलुरु में इस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय (UAS), बेंगलुरु इस आयोजन की मेजबानी करेगा। इस वर्ष ‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी: ग्रामीण विकास’ को 107 वें संस्करण का विषय चुना है। किसान विज्ञान कांग्रेस पहली बार इसमें भाग लेगी, यह किसानों के लिए अभिनव मंच प्रदान करता है।
                        इसके अलावा इसमें ‘महिला विज्ञान कांग्रेस’, ‘बच्चों की विज्ञान कांग्रेस’, ‘विज्ञान संप्रेशको’ की बैठक ’और विज्ञान प्रदर्शनी: ‘भारत का गौरव’ भी होगी। इस सम्मेलन में देश भर के 8,000 छात्र और विदेशों से 74 वैज्ञानिकों सहित 15,000 से अधिक प्रतिनिधियों हिस्सा लेंगे।
                        स्रोत: द हिंदू

                        नेपाल में “Visit Nepal Year 2020” अभियान का हुआ शुभारंभ

                        about - Part 2872_9.1
                        नेपाल के राष्ट्रपति ने काठमांडू में ऐतिहासिक दशरथ रंगशाला में आयोजित समारोह के दौरान “Visit Nepal Year 2020” का शुभारंभ किया। पौराणिक जीव येती को अभियान का शुभंकर चुना गया है। नेपाल के इस महत्वाकांक्षी अभियान का उद्देश्य देश में पर्यटन को बढ़ावा देना और 2020 में 2 मिलियन पर्यटकों को आकर्षित करना है। नेपाल के सभी सात प्रांतों में विजिट नेपाल 2020 अभियान का शुभारंभ किया गया।
                        नेपाल विश्व के आकर्षक पर्यटन स्थलों में से एक है और सरकार का लक्ष्य है पर्यटन को नेपाली अर्थव्यवस्था के प्रमुख स्तंभों में से एक बनाना हैं।

                        उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

                        • नेपाल के प्रधानमंत्री: के पी शर्मा ओली; राजधानी: काठमांडू
                        • नेपाल की राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडारी; मुद्रा: नेपाली रुपया
                        स्रोत: डीडी न्यूज़

                        इस बार खेलो इंडिया खेलो में “लॉन बाउल्स” और “साइक्लिंग” को किया जाएगा शामिल

                        about - Part 2872_11.1
                        खेलो इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने घोषणा की है कि “खेलो इंडिया खेलो” के तीसरे संस्करण में “लॉन बाउल्स” और “साइक्लिंग” प्रतियोगिता को भी शामिल किया जाएगा। पहली बार इस आयोजन में इन दो खेलों को शामिल किया जा रहा हैं। टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण जनवरी 2020 में असम के गुवाहाटी में आयोजित किया जाएगा। देशभर से एथलीट खेलो इंडिया युवा खेलो में हिस्सा लेने गुवाहाटी आएंगे।
                        उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
                        • खेलो इंडिया खेलो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: अविनाश जोशी
                        स्रोत: द न्यूज ओन AIR

                        नागालैंड विधानसभा अध्यक्ष विखो-ओ योशू का निधन

                        about - Part 2872_13.1
                        नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के नेता और नागालैंड विधानसभा अध्यक्ष विखो-ओ योशू का निधन हो गया। योशू कोहिमा जिले की दक्षिणी अंगामी -1 निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधानसभा चुने गए थे। उन्होंने 2008 और 2013 में नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के उम्मीदवार के रूप में भी जीती हासिल की थी और विभिन्न विभागों के सलाहकार और संसदीय सचिव के रूप में कार्य किया था। उन्हें 2018 विधानसभा चुनाव के बाद राज्य की विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया था।

                        उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

                        • नागालैंड के मुख्यमंत्री: नेफिउ रियो; राज्यपाल: आर.एन. रवि
                        स्रोत: द न्यूज ओन AIR

                        EC ने राजनीतिक दल पंजीकरण सूचना प्रबंधन प्रणाली की कि शुरूआत

                        about - Part 2872_15.1
                        निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दल पंजीकरण सूचना प्रबंधन प्रणाली (PPRTMS) शुरू की है। प्रणाली आवेदकों के लिए दल के पंजीकरण आवेदनों की स्थिति की जानकारी को आसान बनाती है। आयोग ने पंजीकरण से संबंधित दिशा-निर्देशों में संशोधन किए है जो 1 जनवरी 2020 से लागू हुए हैं। नए दिशानिर्देशों के तहत, 1 जनवरी 2010 से राजनीतिक दल के पंजीकरण के आवेदक अपने आवेदनों की प्रगति तथा एस.एम.एस. और ई-मेल के जरिए अद्यतन स्थिति जान सकेंगे।
                        पंजीकरण के इच्‍छुक संगठन को अपने गठन की तारीख से 30 दिनों की अवधि के भीतर आयोग को आवेदन देना होगा। यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29 ए द्वारा प्रदत्त शक्तियों के प्रयोग में आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाना चाहिए।

                        स्थिति की जानकारी आयोग के पोर्टल “pprtms.eci” के माध्यम से देखी जा सकता है।

                        उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

                        • राजनीतिक दलों का पंजीकरण जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 29 ए के प्रावधानों द्वारा शासित होता है।
                        स्रोत: द न्यूज ओन AIR

                        पलाऊ ‘रीफ टॉक्सिक’ सन क्रीम पर प्रतिबंध लगाने वाला बना पहला राष्ट्र

                        about - Part 2872_17.1
                        प्रशांत महासागरीय देश पलाऊ, सन क्रीम के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बन गया है जो कोरल और समुद्री जीवो के लिए जहर के समान हैं। इसमें पराबैंगनी प्रकाश को अवशोषित वाले 10 रसायनों में से किसी भी रसायन से बनी सन क्रीम को प्रतिबंध किया गया है जिसमें ऑक्सीबेनज़ोन और ऑक्टिनॉक्सेट शामिल हैं। पलाऊ के रॉक आइलैंड का लैगून यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में शामिल है। पलाऊ समुद्री जीवन के लिए प्रसिद्ध है और इसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गोताखोरी स्थलों में से एक माना जाता है।
                        उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
                        • पलाऊ के राष्ट्रपति: टॉमी रेमेंगेसाउ; राजधानी: गेरुल्मुड ; मुद्रा: यूएस डॉलर
                        स्रोत: बीबीसी

                        उमारो सिस्कोको एंबालो ने जीता गिनी-बिसाऊ का राष्ट्रपति चुनाव

                        about - Part 2872_19.1
                        उमारो सिसोको एंबालो ने गिनी-बिसाऊ का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। गिनी-बिसाऊ के निर्वाचन आयोग अनुसार, उमारो ने 53.55% वोटों के साथ राष्ट्रपति चुनाव जीता हैं। वह वर्तमान राष्ट्रपति जोस मारियो वाज की जगह लेंगे।

                        उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

                        • गिनी-बिसाऊ की राजधानी: बिसाऊ; मुद्रा: इको
                        स्रोत: अल-जजीरा

                        दृष्टिहीनों के लिए नोट की पहचान के लिए “MANI” ऐप की गई लॉन्च

                        about - Part 2872_21.1
                        भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मोबाइल ऐप “मोबाइल एडेड नोट आइडेंटिफ़ायर (MANI)” लॉन्च की है। “MANI” मोबाइल एप्लिकेशन को दृष्टिहीन लोगो के लिए लॉन्च किया गया है, ताकि वे इसके इस्तेमाल से मुद्रा नोट के मूल्य की पहचान करन सकेंगे। ये एप्लिकेशन एक बार इन्सटाल्ड करने के बाद ऑफ़लाइन भी काम करती है। एप्लिकेशन मोबाइल फोन के कैमरे का इस्तेमाल कर मुद्रा नोटों को स्कैन करके नोट के बारे में हिंदी और अंग्रेजी में जानकारी भी देती है। 

                        उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

                        • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता
                        स्रोत: लाइव मिंट

                        Recent Posts

                        about - Part 2872_22.1
                        QR Code
                        Scan Me